Connect with us

Politics

जदयू नेता मंसूर आलम व श्रीनिवास यादव ने रेलवे परिसर में झाड़ू लगा दिया स्वक्षता का सन्देश

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क, सिवान-; गाँधी जी के स्वक्ष भारत के सपनों को साकार करने के लिए विकासशील इंसान पार्टी के तरफ से सिवान जंक्शन पर स्वक्षता अभियान चलाया गया।इसमें जदयू के वरिष्ठ नेता मंसूर आलम व समाजसेवी व विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव तथा जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने रविवार को सिवान रेलवे स्टेशन परिसर में स्वक्षता अभियान चलाया।जिसके अंतर्गत सभी नेताओं ने झाड़ू लगाकर स्टेशन परिसर की सफाई की।इस दौरान आरएलजेडी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान अंसारी विकासशील इंसान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश्वर राम जिला प्रधान महासचिव अवनीत सर जिला परिषद सदस्य बेबी देवी चुन्नी यादव कमलेश यादव जयप्रकाश शाह विकास कुमार गुप्ता समाजसेवी सुमित यादव विकासशील इंसान पार्टी के नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान तथा रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

नारी शक्ति के खिलाफ साजिश पर विधायक छोटी कुमारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस,विपक्ष पर साधा निशाना

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- नारी सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है।इसी क्रम में छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बुधवार को परिसदन सिवान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि 17 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते यह एक काले अध्याय के रूप में सामने आया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह केवल एक विधेयक की हार नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं पर सीधा आघात है।उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ, वह केवल एक विधेयक की हार नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों पर प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ में महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय को रोकने का काम किया। साथ ही विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।विधायक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित अन्य दलों का महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने की गंभीर कोशिश नहीं की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष द्वारा OBC महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे तर्कों को खारिज करते हुए इसे “सिर्फ बहाना” बताया। इस दौरान दरौंडा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैलाकर महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को कमजोर करना चाहता है।उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं का “हिस्सा छीनना” नहीं बल्कि “हिस्सा बढ़ाना” था, लेकिन विपक्ष ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया।विधायक छोटी कुमारी ने विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ें और संसद तक पहुंचें, क्योंकि इससे उनके राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती मिलती है। उन्होंने परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देंगी।यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का सवाल है।अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने केवल एक विधेयक को नहीं रोका, बल्कि देश की महिलाओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है, जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर इसका उचित जवाब देगी।इस मौके पर हरेंद्र कुशवाहा, सत्यम सिंह, सोनू, देवेंद्र गुप्ता, सुनीता जैयसवाल, पूनम गिरि, आभा देवी, सौम्या सोनी, दीपू सिंह, अलका गुप्ता, सौरभ कुशवाहा, नितीश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

Politics

नारी शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा सिवान द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री चांदनी पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को नई दिशा देने वाला अभियान है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित कई योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और सरकार की योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।तीसरे क्रम में नगर परिषद सिवान की उपसभापति किरण गुप्ता ने अपने विस्तृत वक्तव्य में कहा कि आज महिलाओं की भूमिका केवल घर तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि वे समाज, राजनीति और प्रशासन हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के कारण महिलाओं को आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच मिला है, जिससे वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता आई है। महिलाओं की सोच और उनकी भागीदारी से समाज में शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।किरण गुप्ता ने यह भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाते हुए समाज में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे आगे आएं, अपनी जिम्मेदारियों को समझें और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।चौथे क्रम में डॉ. बैष्णवी वर्णवाल अपने वक्तव्य में कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सोच है जो महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।इस प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया कि पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।महिला मोर्चा जिला प्रभारी उषा बैठा, अर्चना गुप्ता नीलम मिश्रा अलका गुप्ता मोनिका राज सहित अन्य महिलायें शामिल रहीं।

Continue Reading

Politics

“ गाँव चलो अभियान ” के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, पूर्वजों के त्याग और समर्पण को भाजपा ने किया नमन

Published

on

“ गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, पूर्वजों के त्याग और समर्पण को भाजपा ने किया नमन

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा निर्देशित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “गाँव चलो अभियान” एवं “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सिवान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करना था, जिन्होंने वर्षों तक अपने समर्पण, संघर्ष और त्याग से संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। इस अवसर पर महुवारी पश्चिम टोला निवासी बिंदा साह, उखाई पूर्व टोला निवासी दयाशंकर सिंह कुशवाहा, विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गजाधर विद्रोही, तथा दरौली प्रखंड में भारतीय जनसंघ के मंडल अध्यक्ष रहे शैलेन्द्र जैन को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ इन सभी का अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के अथक परिश्रम, त्याग और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो पाई है।उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि सिवान की पावन धरती पर भी अनेक ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हुए हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाया और भाजपा के झंडे को सदैव ऊँचा रखा। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और समर्पण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। आने वाली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए ये सभी वरिष्ठ नेता प्रेरणास्रोत हैं, जिनके अनुभव और संघर्ष से सीख लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।समारोह का समापन संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा अजीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मैजूद रहे।

Continue Reading

Trending