Uncategorized
हम सब ने ये ठाना है रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाना है
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, सिवान/; सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट के युवाओं द्वारा गुरुवार को सिवान रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूक किया इस दौरान रेल परिसर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिला। सभी युवाओं ने शपथ लिया हम सभी रेल परिसर को गंदगी मुक्त बनाएंगे और समय-समय पर लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे।
ट्रस्ट के संस्थापक अनमोल कुमार ने कहा कि युवा कल के भविष्य है युवाओं को इसके लिए आगे आना होगा ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों को अपने-अपने तरीके से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके क्योंकि आज के समय में जितनी भी बीमारियां फैल रही है वह कहीं ना कहीं स्वच्छता पर बेहतर ध्यान न देने के वजह से ही फैल रही है इसलिए युवाओं को सोशल मीडिया साथी साथ नुक्कड़ नाटक स्लोगन अन्य साधन से युवाओं को लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
Politics
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को पूरे जिले में स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है। सिवान जिले में इस मतदान को लेकर जिला के सभी 19 अंचल परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 2183 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिसमें से 1974 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिला में मतदान का प्रतिशतषं 90.43 प्रतिशत रहा है।मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन सिवान के द्वारा मुकम्मल प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर स्टेटिक फोर्स के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त जोनल/ सुपर ज़ोनल अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी जहां से संपूर्ण जिले में चल रहे मतदान की गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी। विधान परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया जिले में पूरी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

देश
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराएं सारण शिक्षक निर्वाचन ; जिला पदाधिकारी
-निर्वाचन की पारदर्शिता एवं मतपेटिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
- – बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन मतदान दलों की हुई विस्तृत ब्रीफिंग
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 22 अक्टुबर 2026 को अम्बेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित की गई।इसमें प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।ब्रीफिंग के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सिवान ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन कार्यों का सुचारू रूप से संचालन करें।उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को ससमय प्रारंभ कराने, मतपेटिकाओं एवं मतपत्रों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मतदान केन्द्रों पर निर्धारित नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने पर विशेष जोर दिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी तथा निर्धारित परिधि के भीतर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं सूचनाओं के समयबद्ध अद्यतीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि डिस्पैच सेंटर से प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त निर्वाचन सामग्री का चेकलिस्ट से अनिवार्य रूप से मिलान कर लिया जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।उन्होंने पी-1, पी-2 एवं पी-3 मतदान कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके दायित्वों के समुचित निर्वहन पर बल दिया। साथ ही, वायलेट रंग के पेन के उपयोग, मतदाता पहचान पत्रों के सत्यापन तथा मतदान के पश्चात मतपेटिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कराने सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की। पुलिस अधीक्षक, सिवान ने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचने तथा शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान ,अपर समाहर्ता सिवान,अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर/महाराजगंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सिवान, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सिवान सदर, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Uncategorized
होटल सफायर इन में शारदीय नवरात्र पर हुआ फलाहार का आयोजन,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
- फलाहार के बहाने सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर होटल सफायर इन में शनिवार को फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।सदर विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,गोरियाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह,दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,आइएमए के सचिव एवं सिवान योग संघ के अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी,दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शासी निकाय के सलाहकार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी,जदयू जिलाध्यक्ष विकाश सिंह उर्फ़ जिशू सिंह तथा डॉ रुपेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ दुर्गा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और सनातन संस्कृति की परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया.पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि शारदीय नवरात्र आस्था, शक्ति और संस्कारों का पावन पर्व है. इस अवसर पर होने वाले फलाहार कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं. उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की तथा प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं.आयोजक रुपेश कुमार ने कहा कि फलाहार कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना जरूरी है. ऐसे आयोजन युवाओं को सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कारों और उसके मूल संदेशों से जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक उपदेश देना नहीं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित करना भी है.


भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने कहा कि हर वर्ष शारदीय नवरात्र में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. ऐसे आयोजन आस्था और परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा जारी रहेगी. उन्होंने मां दुर्गा से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की.


कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष प्रसाद सोनी, लोक अभियोजक प्रमिल कुमार गोप,दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी,डॉ धीरेन कुमार,नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरि,प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार सिंह कुशवाहा, नगर परिषद की पूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, डॉ राजा प्रसाद, जादूगर विजय, प्रेम शंकर सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ ऋचा सिंह,हरेंद्र सिंह कुशवाहा और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

-
Uncategorized1 week agoहोटल सफायर इन में शारदीय नवरात्र पर हुआ फलाहार का आयोजन,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
-
Uncategorized1 week agoभारत गौरव देश रत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन ने विश्व स्वक्षता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वक्षता अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
-
Uncategorized1 week agoकला प्रदर्शनी “आँचरा की छांव में हमारी लोक धरोहर ” का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ,पारंपरिक कला हमारी अनमोल धरोहर ; डीएम
-
Politics2 days agoसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
-
देश3 days agoनिष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराएं सारण शिक्षक निर्वाचन ; जिला पदाधिकारी
