Connect with us

Uncategorized

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु साहित्यकारों ने किया जल सत्याग्रह

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिताब दियारा, (सारण);- जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा में आयोजित भोजपुरी समागम 2023 रविवार की देर रात शानदार कवि सम्मेलन के साथ रविवार की देर रात संपन्न हुआ। इसके पूर्व समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने भोजपुरिया समाज की समाप्त हो रही उनूठी संस्कृति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा के आठवीं अनुसूची में शामिल होने के पूर्व हमें अपनी विरासत और संस्कृति को बचाना अधिक आवश्यक है। चरित्र और संकल्प को हमारा समाज खो रहा है। इसे नहीं बचाया गया तो दूनिया में स्थापित अपनी पहचान को हम खो देंगे। उन्होने यह भी कहा कि अपने श्रम और काबलियत से दूनिया के विभिन्न क्षेत्रों में हम भोजपुरिया लोगों ने अपनी पहचान स्थापित की है। यह पहचान ही हमारी धरोहर है। बाजारी करण की दौर में आर्थिक उन्नति के साथ यह पहचान खोते जा रहे हैं जो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि हम भोजपुरिया लोग अब उतने ईमानदार नहीं रहे। बेईमानी चुनने वाला समाज आखिर अपने को कैसे मूल्यवान बना सकता है। समापन समारोह को आईजी जेपी सिंह, मोहन सिंह, प्रो पृथ्वीराज सिंह, स्वंय प्रकाश आदि ने संबोधित किया।

साहित्यकारों ने संगम पर किया जलसत्याग्रह
समागम के दूसरे दिन की सुबह बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों के अलावें भोजपुरी साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों ने जलसत्याग्रह किया। सिताबदियारा गांव के पास गंगा-सरयूग के संगम पर करीब दो घंटे के जलसत्याग्रह में उन्होंने कहा कि भोजपुरिया भू-भाग वराणसी में नरेन्द्र मोदी को मां गंगा ने बुलाया था वैसे ही जेपी के गांव में हमें मां गंगा व सरयू ने बुलाया है। हम इस संगम के पानी में शपथ लेते हैं कि भोजपुरी भाषा और भोजपुरिया समाज के हक को हासिल करने के लिए हम किसी भी हद दक जाने में नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने, भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र के संभावित पर्यटन स्थलों के विकास, भोजपुरी चित्र कला को सरकारी संरक्षण और संवर्धन, भोजपुरिया इलाके की कृषि को उद्योग का दर्जा और मेहनतकश भोजपुरिया लोगों के आर्थिक उन्नति के लिए नए मार्ग खोलने की मांग उठाई। नेतृत्व समागम के मुख्य संयोजक प्रो पृथ्वीनाथ सिंह, सह संयोजक डाॅ अमरेन्द्र सिंह, शिवानुग्रह नारायण सिंह, बृजेश सिंह, भंवर विक्रम आदि कर रहे थे।

साहित्यिक सत्रों में हुआ गंभीर विमर्श
दूसरे दिन के तीन साहित्यिक सत्रों में भोजपुरी साहित्यकारों और बुद्धजीवियों ने गंभीर विचार मंथन किया। पहले सत्र का विषय मनोरंजन के नाम पर अपसंस्कृति, दूसरे का भोजपुरिया क्षेत्र में कृषि विकास और पर्यटन की संभावनाए और तीसरे का भोजपुरी की पढ़ाई और शोध की स्थिति थी और इनपर लंबी परिचर्चा हुई। साहित्यक सत्रों को बीएचयू के हिन्दी विभागाध्यक्ष सदानंद शाही, लंगट सिंह कॉलेज के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डाॅ जयकांत सिंह जय, वाराणसी के डाॅ प्रकाश उदय, प्रो रामकुमार सिंह, जेपीयू के पूर्व कुलसचिव डाॅ अशोक कुमार यादव, दिल्ली के डाॅ संतोष पटेल, मेरठ के डाॅ विद्या सागर सिंह, दिल्ली के डाॅ हरिमोहन सिंह, शिवानुग्रह नारायण सिंह सहित अन्य भोजपुरी भाषा विद्वानों ने संबोधित किया। संचालन राणा अवधूत, स्पंदन सुमन और मोहन सिंह ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की माता -पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- भारतीय जनता पार्टी सिवान के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा उनके पूजनीय माता स्वर्गीय सावित्री देवी एवं पिता स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर के सफायर इन होटल में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।वहीं इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश में सनातन और संस्कृति जीवित रहती है।हमारे सनातन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि रखा गया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भी स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय जी के द्वारा पुत्रवत प्रेम मिला है। और माननीय मंत्री ने ऐसे आयोजन के लिए संजय पाण्डेय और उनके भाई राजेश कुमार पाण्डेय को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में देश विदेश से मशहूर कवि आए हुए थे बुद्धिनाथ मिश्रा देहरादून से संस्कृति मिश्रा दिल्ली से सुभाष चंद्र यादव गोरखपुर से विष्णु सक्सेना शिकोहाबाद से डॉक्टर सर्वेश अस्थाना लखनऊ से पंडित भूषण त्यागी बनारसी से चेतन चर्चित इंदौर से और श्रीमती आरती आलोक वर्मा सिवान से और अपने सिवान के सुनील कुमार तंग ने सभी कवियों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में नीलम पाण्डेय श्याम किशोर पाण्डेय कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र रंजना पाण्डेय अरविंद कुमार पाण्डेय कनकलता मिश्र विपुंजय मिश्रा विक्की पाण्डेय अरुण कुमार पाण्डेय सहित पूरे पाण्डेय परिवार ने अतिथियों का अगुवाई किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री के साथ दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, गोरियाकोठी के विधायक दिवेश कांत सिंह,सिवान के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह,राजीव कुमार बिट्टू, संगीता चौधरी,न.प.की अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता,उपाध्यक्ष किरण गुप्ता,पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष लीलावती गिरि, सिवान भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी,सिवान भाजपा के पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद,चंद्रकेतु सिंह,महादेव पासवान रिजवान अहमद सहित जिले के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सावित्री देवी और स्वर्गीय अवधेश कुमार पांडे के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कवियों को सुना।

Continue Reading

बिहार

होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र का हुआ सम्मान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,पटना /सिवान:); – पटना में दिनांक 8 फरवरी को ए. एन. सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, उत्तर गांधी मैदान, पटना में होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिवान के वरिष्ठ एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश चंद्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट, सतत एवं मानव कल्याणकारी योगदान के लिए गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया।

यह गौरवपूर्ण सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री डॉ. श्री राज भूषण चौधरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती रमा निषाद(पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिससे समारोह को विशेष गौरव और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके ज्ञानवर्धक विचारों, अनुभव-साझाकरण तथा शोधपरक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं वैचारिक स्तर को अत्यंत समृद्ध और सुदृढ़ बनाया।डॉ. अविनाश चंद्र को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और सेवा-भावना का प्रतीक है, बल्कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति समाज के बढ़ते विश्वास और सम्मान का भी सशक्त प्रमाण है।

Continue Reading

देश

सनकी गाय ने दर्जनों राहगीरों को किया घायल,फतेहपुर दुर्गा मंदिर महल्ला में भयाक्रांत हुए लोग

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; –

सिवान नगर के फतेहपुर दुर्गा मंदिर के पास कथित रूप से सनकी गाय विगत कई दिनों से राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर मार रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता के काटने से गाय पागल हो गई है और प्रतिदिन लोगों को घायल करती रहती है।अबतक दर्जनों लोग इसका शिकार हो चुके हैं।

आज भी करीब अधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला किया कृपया।

लोकतंत्र न्यूज सिवान वासियों से आग्रह करता है कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी राहगीर सावधान रहें और सुरक्षित रहें।जिला प्रशासन से आग्रह है कि गाय को तुरंत गौशाला भेजकर उचित उपचार कराया जाय जिससे कि गाय और मनुष्य दोनों की रक्षा की जा सके।

Continue Reading

Trending