Business
BEAUTY CARE
Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
Business
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन मुश्ताक खान का रियल प्राइस में हुआ भव्य स्वागत
लोकतंत्र न्यूज, नेशनल डेस्क(नई दिल्ली)-: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन (हास्य अभिनेता) मुश्ताक खान मंगलवार को नोएडा पहुँचे जहां सेक्टर -15 स्थित रियल स्टेट की मशहूर कम्पनी रियल प्राइस (REAL PRICE) में उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें रियल प्राइस का ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।स्वागत करने वालों में रियल प्राइस के धनंजय भारती,राजेश रॉय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।ज्ञात हो कि मशहूर बिल्डर राजेश रॉय के आग्रह पर प्रसिद्ध हास्य अभिनेता मुश्ताक़ खान ने रियल प्राइस के कार्यालय पधार कर ब्रांड एंबेसडर बनने पर चर्चा की।
Business
जीवन को विकास के पथ पर ले चलें – हर्षवर्धन जैन
पटना -: देश के बहुत बड़े यूथ मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन” ने रविवार को बिहार के पटना स्थित ऊर्जा एडिटोरियम शास्त्री नगर में हजारों युवाओं को आर्थिक विकास हेतु प्रशिक्षण दिया। जीवन को कैसे विकास के पथ पर ले चला जाए दिशा निर्देश दिया।इस मौके पर बिहार में निरंतर सेवा देने वाली सक्रिय ट्रस्ट जिओ फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों ने उनको आरबीआई के 500 के नोटों से बने बुद्ध मूर्ति जो शांति एवं संबंध की प्रतीक है। उन्हें संस्था के संस्थापक समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि एवं उनके साथियों द्वारा सप्रेम स्मृति प्रदान की और कहा बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आप जैसे युद्ध मोटीवेटर बिहार की जरूरत है और आपकी स्वागत है। इस मौके पर यूथ बिल्डर संघ के अध्यक्ष भूषण सिंह उर्फ बबलू जी एवं आरबीआई के सुरक्षा पदाधिकारी कमांडेंट अभिषेक वर्मा ,संगीता मिश्रा महासचिव साहित्य 24 बिहार एवं समाजसेवी, लेमन ट्री होटल के मैनेजर भानु गिरि एम्स में कार्य मनीष गिरि, अभिनेता रमन सिंह राठौर मोमो पॉइंट के फाउंडर इंजीनियर अभिषेक पांडे साकेत सुमन अविनाश कुमार मीडिया प्रभारी संघ अध्यक्ष पत्रकार राजेश कुमार, अभिषेक कुमार एवं संस्था के सक्रिय सदस्य कई युवा साथी मौजूद थे।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
