बिहार
प्रत्येक शनिवार सैकड़ो जरुतमन्दों को भोजन कराते हैं योगिराज आर्यन गिरि
सचिन पर्वत, पटना -: आपाधापी के दौर में जहां लोग दिन रात एक ही बात सोंचते रहते हैं कि कैसे धनार्जन हो। वर्तमान अर्थ युग में भी एक युवा है जो समाजसेवा के माध्यम से भूखों को भोजन करा कर देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।जी हाँ हम बात कर रहे हैं योगिराज आर्यन गिरि की जो विगत कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को बिहार की राजधानी पटना के सड़को पर रात के समय अपनी युवाओं की टीम के साथ भोजन का सैकड़ो पैकेट लेकर निकलते हैं और घूम घूम कर सड़क के किनारे जीवन यापन कर रहे गरीब जरुतमन्दों के बीच जाकर भोजन पैकेट वितरण करने का कार्य करते हैं।इसके लिए उन्होंने अपने एनजीओ जिओ फाउंडेशन के माध्यम से रोटी बैंक की स्थापना किया और प्रत्येक शनिवार को करीब 500 भोजन का पैकेट तैयार करवाते हैं और साथियों के साथ उसका वितरण करते हैं।यहाँ तक कि कोरोना के पहली दुसरी और तीसरी लहर में ये प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य करने का कार्य किया।इसी क्रम में शनिवार 24 सितंबर को भी जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना के सक्रिय सदस्यों द्वारा सड़क के किनारे जीवन यापन कर रहे लगभग 300 से ज्यादा असहाय ,जरूरतमंद तक घूम घूम कर भोजन वितरण किया। बापू सभागार, ज्ञान होते हुए गांधी मैदान के एक नंबर गेट से लेकर गांधी मैदान गोलार्ध थाना, उद्योग भवन, शहीद चौक, एवं विश्वकर्मा मंदिर ,कृष्णा मेमोरियल हॉल होते हुए गोलार्ध सक्रिय सदस्यों ने जरूरतमंद मानव तक सेवा देने का कार्य किया। वहीं कार्यक्रम के संचालक समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा समाज में निरंतर ट्रस्ट सेवा देने का कार्य कर रही है। युवाओं में समाज के प्रति मानव सेवा का जागरूकता युवाओं में निरंतर प्रशिक्षण देने की कार्य कर रही है युवाओं में मानव के प्रति मानव सेवा के लिए जोश भरने की कार्य कर रही है। सरकार को ऐसे ट्रस्ट ऊपर सोचनी चाहिए। ताकि मानव सेवा की कार्य की रफ्तार में वृद्धि हो। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सहकारिता मंच बीजेपी प्रवक्ता संजीव करण ने पत्रकारों से कहा यह ट्रस्ट वर्षों से मैं अपने आंखों से देखते आ रहा हूं। लॉकडाउन मैं भी इन लोगों ने बहुत सराहनीय योगदान दिया है।समाज कल्याण विभाग एवं श्रम मंत्रालय से इस तरह की ट्रस्ट को आर्थिक योगदान मुहैया करानी चाहिए। ताकि मानव सेवा की कार्य की रफ्तार में वृद्धि हो।सरकार से मेरी गुजारिश है। इस तरीके की सेवा करने वाले ट्रस्टों को फंड मुहैया कराना चाहिए। ताकि सक्रिय संस्थाओं को चलाने वाले समाजसेवियों को मनोबल बढ़े। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ अमितेश कुमार ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार यादव ,धीरज कुमार, अभिषेक, साकेत सुमन, किशोर कुमार कुमार अविनाश, अकाश कुमार, आदि कई युवा साथी मौजूद थे।
Uncategorized
जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Sports
बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में
-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं :
पटना में होने वाले खेल :
तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)
हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर
Politics
समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
