Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

नेपाली नागरिको का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा

Published

on

आधार बनाने के एवज में लेते थे 10 हजार, साठ हजार समेत अन्य सामान बरामद
महराजगंज। साइबर सेल एवं फरेंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली
नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। साठ
हजार नगद समेत आधार बनाने में प्रयोग होने वाली तमाम सामाग्री बरामद हुई।
पुलिस ने तीन आरोपितो को पकडकर न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उन्हें
जेल भेज दिया गया। रविवार को सांय 4 बजे एसपी ने इस मामले का खुलासा अपने
कार्यालय कक्ष में किया।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 9 बजे फरेंदा दक्षिणी
बाईपास पर पुलिस जांच पडताल में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला की
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के सदस्य कुछ नेपाली नाग‌रिको को टेंपो
में बैठाकर कंपियरगंज भौराबारी में एक मोबाइल की दुकान पर आधार कार्ड
बनवाने के लिए ले जा रहे हैं। वहां लंबे समय से आधार बनाने का गोरखधंधा
संचालित था। नेपाली नागरिक कुछ कागजात लेकर वहां जा रहे थे। पुलिस टीम ने
दक्षिणी बाइपास पर टेंपो को रोक कर पूछताछ शुरू कर दी। टेंपो में चार
नेपाली महिलाएं एवं दो पुरूष बैठे थे। उनसे पूछताछ शुरू हुई तो सच्चाई
खुलकर सामने आ गई। गैंग में शामिल सदस्य नेपाली नागरिको का फर्जी आधार
बनवाकर बैंक में लिंक कराने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। अब
सैकडो नेपाली नागरिको का आधार बन चुका है। नेपाली नागरिको की निशानदेही
पर आरोपित बिमलेश विश्वकर्मा निवासी भौराबारी, थाना कंपियरगंज, दिलशाद
निवासी वाल्मिकी नगर सोनौली, अमरनाथ निवासी गौतमबुद्ध नगर वार्ड नंबर 5,
थाना सोनौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


आने जाने के लिए देते थे सुविधा

आधार कार्ड बनाने के दौरान नेपाली नागरिको को भौराबारी तक आने जाने के
लिए टेंपो की व्यवस्था थी। टेंपो चालक को एक बार दुकान पर पहुंचाने के
एवज में 1500 रुपया किराया मिलता था। भौराबारी में ही बिमलेश की मोबाइल
की दुकान है। उसी दुकान से आधार बनाने का धंधा चल रहा था। ‌दिलशाद सोनौली
में मनी एक्सचेंज का धंधा कर रहा था। यहीं से आधार बनाने का नेटवर्क
संचालित कर रहा था।


यह सामान हुआ बरामद

आधा कार्ड बनाने के लिए नगद 60 हजार रुपया, 13 गांवो की मोहरे, दो
इंकपैड, चार प्रिंटर, एक स्कैनर, एक फोटो बिवजन, दो कि बोर्ड, दो फिंगर
स्कैनर, एक आई रेटिना स्कैनर, तीन एडाप्टर, पांच मोबाइल, एक जीपीएम
लोकेटर, एक हार्ड डिस्क, एक कैमरा, तीन सादे पेपर पर नेपाली नागरिको का
हस्ताक्षर, छह फोटो, दो लैपटाप, दो फर्जी आधार कार्ड, एक टेंपो, तीन सीमा
कार्ड सहित अन्य सामाग्री बरामद हुई है।


फर्जी आधार के जरिए भारत सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास

महराजगंज। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के खुलासे के बाद सभी सन्न
हैं। नेपाल के नागरिक भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी
आधार कार्ड बनवाकर भारतीय लोगों के अधिकार में सेंध लगा रहे थे। साइबर
सेल की स‌क्रियता से इसकी पोल खुलकर सामने आ गई। फर्जी आधार कार्ड के
सहारे योजनाओं में सेंध लगाने की कोशिश के खुलासे ने सभी को सोचने पर
विवश कर दिया है। बैंकों में आधार लिंक कराने के बाद रकम आसानी से खाते
में आ जाता था। लेकिन इस संख्ती के बाद फर्जीवाडा करने वालो पर शिकंजा
कसा है। ग्राम पंचायतो की मोहर मिलने से भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि
गांव स्तर पर भी गडबडी हुई होगी।


साइबर ठगी के दो आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज। साइबर ठगी करने वाले दो आरोपितो को पुलिस ने रविवार को दोपहर
में गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया
गया। यह दोनो आनलाइन रकम लेकर लोगों से ठगी कर रहे थे।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आनलाइन रकम ऐठने वाले आरोपित सुरेश
निवासी कटाई कोट उर्फ मदरहना थाना पुरंदरपुर एवं जितेंद्र कुमार भारती
निवासी मुडिला थाना नौतनवां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया
कि लेजार दक्षिण बाइपास के पास से दोनो को गिरफ्तार किया गया। दोनो
मोबाइल के माध्यम से आनलाइन रकम हजम करने का काम कर रहे थे। इनके पास से
छह आधार कार्ड, चार एटीएम, तीन मोबाइल, 40 हजार रुपये नगद एवं बाइक बरामद
हुई है। यह दोनो आरोपित आनलाइन लोगों को झांसा देकर रकम हजम करते थे।

Uncategorized

यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ; अजीत भारती

Published

on

राम मंदिर धर्म ध्वजा मंदिर जब टूटते हैं, तो केवल शिलाएँ, ध्वजा या प्रतिमाएँ खंडित नहीं होती, तोड़ने वालों का लक्ष्य मंदिरों में बसी सनातन आत्मा का भंजन होता है। उनकी सोच उस पवित्र देवालय को अदृश्य करने मात्र की नहीं होती, वरन एक-एक टूटता मंदिर, एक-एक जलता गाँव, एक-एक धर्मविमुख होता व्यक्ति उसी सोच के विस्तार को अवलम्ब देती सीढ़ियाँ होती हैं कि यदि आक्रांता लगा रहे, तो एक दिन सनातन के धरातली अर्थ का आध्यात्मिक लोप भी हो जाएगा। एक पुस्तक वालों ने हमारे पुस्तकालयों को जला कर यह सोचा कि हमारी सभ्यता या तो वो मिटा देंगे, या उनकी आने वाली पीढ़ियाँ। परंतु ऐसा हो नहीं पाया। हड्डियों में धँसे छर्रे हों या खोपड़ी में लगी सात-सात गोलियाँ, वो खंडित शिलाएँ, प्रतिमाओं के नोंचे टुकड़े, वायु में जलते पताकाओं के उड़ते धागे, अपने समय की प्रतीक्षा करते रहे कि कालचक्र घूमेगा और धर्मचक्र पुनर्स्थापित होगा। राम मंदिर के शिखर पर शोभायमान भगवा ध्वज एक मंदिर मात्र की पूर्णता नहीं बल्कि लाखों हिन्दुओं की टूटती साँसों, बिखरते विमर्श और धुँधली होती जाती आशा की राह पर खड़ा वह स्तंभ है, जो आज हमारा सामूहिक अवलम्ब बन चुका है। यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि हिन्दू था, हिन्दू है, और हिन्दू, ब्रह्मांडों की उत्पत्तियों और विनाशों के बाद हर बार पुनः आ जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि राम मंदिर के महत्व का अनुभव हमें वर्तमान में नहीं हो पाएगा क्योंकि हमें यह ‘एक और मंदिर परिसर’ की तरह बताया जाएगा।

(लेखक प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Continue Reading

Politics

इंडि गठबंधन का बंद पूरी तरह विफल : श्यामबिहारी अग्रवाल

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- इंडी गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को पूर्व मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से विफल बताते हुए, “कहा कि हमें लगता है कि यह बंद पूरी तरह से विफल रहा है और इसका कोई खास असर नहीं हुआ है”। इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि जनता ने उनके आह्वान को नकार दिया है। हमें उम्मीद है कि इंडी गठबंधन के नेता इस विफलता से सीख लेंगे। हम बिहार की जनता के आभारी हैं जिन्होंने इस बंद को असफल बनाया है। हमें उम्मीद है कि आगे भी जनता का समर्थन और सहयोग एनडीए को मिलता रहेगा।

Continue Reading

Sports

महिला योगा फाउंडेशन इस्कान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पंच मंदिरा पार्क में महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन के तत्वावधान में “संगिनी” की माताएं एवं बहनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया.जिसका उद्घाटन इस्कॉन से बलदायनी माताजी डॉक्टर प्रियमदा सिंह,महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन सिवान की प्रीति सर्राफ,प्रतिभा देवी,रश्मि गिरि,रुपल आनंद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें संगिनी की सभी माताए एवं बहनों ने योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कर योग कर स्वथ रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर मोनिका रानी ,चंदा देवी ,संगीता देवी, रानी देवी, माला देवी,मालती देवी, मधु देवी ,आरती देवी, सुनीता देवी सहित सभी दर्जनों महिलायें मौजूद रहीं।

Continue Reading

Trending