Uncategorized
डॉ वी.वी गिरि की जयंती पर ‘जयंती सह सम्मान समारोह’ आयोजित
आचार्य इंदिरा रमण के नाम हो चौराहा या पार्क : शम्भू शरण पटेल
गौरवशाली अतीत उज्ज्वल भविष्य का आधार : दिलीप कुमार
शोषित-वंचितों की आवाज थे डॉ वी.वी.गिरि : निविड़ शिवपुत्र
गोस्वामी समाज को केंद्र में आरक्षण नहीं तो आरक्षणमुक्त हो समाज : डॉ कृष्ण कुमार शर्मा
लोकतंत्र न्यूज़, पटना -: पटना स्थित श्री अरविंद महिला कॉलेज सभागार में डॉ वीवी गिरि की 128 वी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार 13 अगस्त 2022 को जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता जिज्ञासा संसार के प्रधान संपादक डॉ शिवनारायण ने की एवं मंच संचालन जिज्ञासा संसार के सहायक संपादक कुमार सुंदरम ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह का उद्घाटन भाजपा के राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने किया।

आचार्य इंदिरा रमण के नाम हो चौराहा या पार्क : शम्भू शरण पटेल
अपने उद्घाटन भाषण के दौरान राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने कहा कि, “ स्वतंत्रता सेनानी डॉ वी.वी.गिरि,शहीद छट्ठू गिरि,कामता गिरि, फागु गिरि के त्याग और समर्पण को देश भूल नहीं सकता है।आचार्य इंदिरा रमण गिरि जैसे विद्वान,स्वतंत्रता सेनानी एवं अछूतोद्धार आंदोलन के नायक की याद में पटना के एक चौराहा या पार्क का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी आचार्य इन्दिरा रमण शास्त्री के नाम होना चाहिए।विधान सभा कक्ष एवं राजभवन में उनके तैल चित्र को स्थान मिलना चाहिए”।उनके सुपुत्र एवं पूर्व सेनानी मनुनन्दन गिरि को उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार सभी समाज के लोगों के उत्थान के बारे में सोच रही है और कर रही है।गोस्वामी समाज को भी चाहिए कि भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।आने वाला समय बिहार का है,भाजपा का है।
शोषित-वंचितों की आवाज थे डॉ वी.वी.गिरि : निविड़ शिवपुत्र
वहीं समारोह के मुख्य अतिथि एवं साहित्यकार निविड़ शिवपुत्र ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मजदूर नेता भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एवं गोस्वामी समाज के आदर्श डॉ वी वी गिरि की 128 वी जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है।ओ महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ सफल अधिवक्ता थे और सबसे बड़ी बात रही कि जीवन पर्यंत मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के बारे में सोचते रहे।शोषित-वंचितों की आवाज थे वी.वी.गिरि।
गौरवशाली अतीत उज्ज्वल भविष्य का आधार : दिलीप कुमार
बतौर विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि उस देश का विकास कभी नहीं रुकता जिस देश में सेनानियों को उचित सम्मान मिलता हो।स्वतंत्रता सेनानी डॉ वी.वी.गिरि को देश ही नहीं पूरे विश्व में मजदूरों का हितैषी माना जाता है और उनकी पुस्तक की पढ़ाई होती है।जिसका अतीत गौरवशाली होता है उसका भविष्य उज्ज्वल होता है।यूं कहें तो गौरवशाली अतीत उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

गोस्वामी समाज को केंद्र में आरक्षण नहीं तो आरक्षणमुक्त हो समाज : डॉ कृष्ण कुमार शर्मा
वहीं गोस्वामी जागरण मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि गोस्वामी समाज का विकास उतना नहीं हो पा रहा है जितना होना चाहिए।ऐसी स्थिति में युवाओं को आगे आना होगा और अपने हक-हकूक के लिए संघर्ष करना होगा।गोस्वामी समाज के हित में कुछ नहीं हो पा रहा।बिहार में पिछड़ा वर्ग में शामिल करके हमारे साथ अन्याय हुआ है,हमें केंद्र में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है और न ही हम हमारा ईडब्ल्यूएस बन रहा है। हमें या तो वहाँ भी पिछड़ा वर्ग का लाभ मिले या हमें बिहार में भी आरक्षण कोटि से बाहर कर दिया जाय।आजादी के बाद से अब तक हमारी हमारी हो रही है।
स्थापना काल से ही जिज्ञासा संसार समाचार के साथ पहल की भी बात करता है : डॉ शिवनारायण
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ शिवनारायण ने कहा कि अपने स्थापना काल से ही जिज्ञासा संसार समाचार के साथ पहल की भी बात करता है।अपने 10 वर्षों के प्रकाशन काल में कभी भी नकारात्मक समाचार को स्थान नहीं मिला इस पत्रिका में।हम पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।साथ ही गोस्वामी समाज के विकास की कामना करते हैं।
समारोह को मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमला कान्त झा,कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो श्रीपति त्रिपाठी, मनुनन्दन गिरि, नागेन्द्र कुमार भारती,आचार्य पंचश्री डॉ वी.एन. गिरि युगधर्मी,आचार्य श्री राम आशीष गिरि,सुदामा भारती,राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रजनीकांत गिरि सहित दर्जनों ने संबोधित किया।गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी तुलसीदास गोस्वामी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 25 विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।जिज्ञासा संसार के डॉ शिवनारायण,,, एक कलमवीर का लोकार्पण किया गया।उसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें डॉ रवि भूषण,डॉ प्रणव पराग,डॉ पूनम सिन्हा श्रेयसी,सिद्धेश्वर ल,आराधना प्रसाद,श्वेता गजल,राजकांता राज, रेखा भारती मिश्र, डॉ पंकज प्रियम,प्रेमलता सिंह,विंध्याचल प्रसाद गिरी,स्मृति कुमकुम,डॉ नीलू अग्रवाल,डॉ गौरी गुप्ता, डॉ संगीता सागर,डॉ उमाशंकर सिंह, आर. के.तिवारी मतंग,मुकेश कुमार ओझा,प्रदीप मिश्र अजनवी सहित दर्जनों ने कविता पाठ किया।

देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
Uncategorized
भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

