Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के नेतृत्व में शाखाधिकारियों,वरिष्ठ रेल अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने किया योगाभ्यास

Published

on

सचिन कुमार पर्वत(वाराणसी)- 8 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून (मंगलवार) को कार्मिक विभाग के तत्वधान में वाराणसी मंडल एवं मंडल के प्रमुख स्टेशनों, प्रशिक्षण केन्द्रों तथा डीजल लॉबी में “योगा फॉर ह्यूमेन्टी” थीम के साथ योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये । वाराणसी मंडल के लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब के बैडमिन्टन कोर्ट में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के नेतृत्व में शाखाधिकारियों , वरिष्ठ रेल अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैडमिन्टन हाल में आयोजित “योगा फॉर ह्यूमेन्टी थीम” के साथ-साथ आभासीय माध्यम से चेन्नई.कोलकत्ता,मुंबई तथा न्यू दिल्ली के वेबेक्स लिंक से लाइव प्रसारित किया जा रहा था जिससे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने बड़े पैमाने पर भाग लेकर कुशल योग प्रशिक्षकों की देख रेख में योगाभ्यास किया । इस अवसर पर पतंजलि के योग प्रशिक्षक डॉ0 प्राची एवं उनकी प्रशिक्षित टीम ने स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी विभिन्न योग विधाओं का डिमांस्ट्रेशन किया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग अपनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को सम्पादित करता है । वर्तमान परिवेश में योग को आवश्यक बताते हुये उन्होंने कहा कि रेलकर्मी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुये निर्बाध रेल संचलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त न्यू लोको कालोनी में स्थित इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में भी योगाभ्यास शिविर लगाकर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप कार्यशील रखने हेतु प्राणायाम एवं योग के अन्य विधाओं का अभ्यास कराया गया । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार त्रिपाठी ने किया ।वाराणसी मंडल पर स्थित अधिकारी क्लब के अतिरिक्त जोनल ट्रेनिंग सेन्टर गाजीपुर, डीजल लॉबी मऊ, वाराणसी,गोरखपुर, छपरा तथा रेलवे हास्पिटल वाराणसी, डेमू शेड औड़ीहार, आर.पी.एफ. बैरेक बनारस समेत सभी आर.पी.एफ. पोस्टों, तथा प्रमुख स्टेशनों पर 8 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर सम्पन्न हुआ । योगाभ्यास के दौरान कोविड-19 से बचाव के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ; अजीत भारती

Published

on

राम मंदिर धर्म ध्वजा मंदिर जब टूटते हैं, तो केवल शिलाएँ, ध्वजा या प्रतिमाएँ खंडित नहीं होती, तोड़ने वालों का लक्ष्य मंदिरों में बसी सनातन आत्मा का भंजन होता है। उनकी सोच उस पवित्र देवालय को अदृश्य करने मात्र की नहीं होती, वरन एक-एक टूटता मंदिर, एक-एक जलता गाँव, एक-एक धर्मविमुख होता व्यक्ति उसी सोच के विस्तार को अवलम्ब देती सीढ़ियाँ होती हैं कि यदि आक्रांता लगा रहे, तो एक दिन सनातन के धरातली अर्थ का आध्यात्मिक लोप भी हो जाएगा। एक पुस्तक वालों ने हमारे पुस्तकालयों को जला कर यह सोचा कि हमारी सभ्यता या तो वो मिटा देंगे, या उनकी आने वाली पीढ़ियाँ। परंतु ऐसा हो नहीं पाया। हड्डियों में धँसे छर्रे हों या खोपड़ी में लगी सात-सात गोलियाँ, वो खंडित शिलाएँ, प्रतिमाओं के नोंचे टुकड़े, वायु में जलते पताकाओं के उड़ते धागे, अपने समय की प्रतीक्षा करते रहे कि कालचक्र घूमेगा और धर्मचक्र पुनर्स्थापित होगा। राम मंदिर के शिखर पर शोभायमान भगवा ध्वज एक मंदिर मात्र की पूर्णता नहीं बल्कि लाखों हिन्दुओं की टूटती साँसों, बिखरते विमर्श और धुँधली होती जाती आशा की राह पर खड़ा वह स्तंभ है, जो आज हमारा सामूहिक अवलम्ब बन चुका है। यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि हिन्दू था, हिन्दू है, और हिन्दू, ब्रह्मांडों की उत्पत्तियों और विनाशों के बाद हर बार पुनः आ जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि राम मंदिर के महत्व का अनुभव हमें वर्तमान में नहीं हो पाएगा क्योंकि हमें यह ‘एक और मंदिर परिसर’ की तरह बताया जाएगा।

(लेखक प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Continue Reading

Politics

इंडि गठबंधन का बंद पूरी तरह विफल : श्यामबिहारी अग्रवाल

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- इंडी गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को पूर्व मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से विफल बताते हुए, “कहा कि हमें लगता है कि यह बंद पूरी तरह से विफल रहा है और इसका कोई खास असर नहीं हुआ है”। इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि जनता ने उनके आह्वान को नकार दिया है। हमें उम्मीद है कि इंडी गठबंधन के नेता इस विफलता से सीख लेंगे। हम बिहार की जनता के आभारी हैं जिन्होंने इस बंद को असफल बनाया है। हमें उम्मीद है कि आगे भी जनता का समर्थन और सहयोग एनडीए को मिलता रहेगा।

Continue Reading

Sports

महिला योगा फाउंडेशन इस्कान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पंच मंदिरा पार्क में महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन के तत्वावधान में “संगिनी” की माताएं एवं बहनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया.जिसका उद्घाटन इस्कॉन से बलदायनी माताजी डॉक्टर प्रियमदा सिंह,महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन सिवान की प्रीति सर्राफ,प्रतिभा देवी,रश्मि गिरि,रुपल आनंद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें संगिनी की सभी माताए एवं बहनों ने योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कर योग कर स्वथ रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर मोनिका रानी ,चंदा देवी ,संगीता देवी, रानी देवी, माला देवी,मालती देवी, मधु देवी ,आरती देवी, सुनीता देवी सहित सभी दर्जनों महिलायें मौजूद रहीं।

Continue Reading

Trending