Connect with us

बिहार

इलाज नहीं करने पर चिन्हित अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

Published

on

सचिन कुमार पर्वत(सिवान);- सिवान के श्री साई हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्री साई हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामेश्वर कुमार के साथ आयुष्मान भारत के पदाधिकारियों तथा साईं हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सिवान के आयुष्मान भारत प्रोग्राम के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि अगर आप आयुष्मान कार्ड धारक हैं तो अब सिवान में ही सभी तरह के बीमारियों का, जिसमें भर्ती करने की जरूरत ह आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों का इलाज श्री साई हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसके लिए कार्ड धारक हो अपना स्मार्ट कार्ड लाकर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ेगा। दवा जांच तथा उचित चिकित्सा के साथ-साथ मुफ्त में भोजन भी हॉस्पिटल द्वारा गरीब गोल्डन कार्ड धारकों को अब हॉस्पिटल में करना अनिवार्य होगा। राज किशोर प्रसाद ने बताया कि ऐसा ना करने पर हॉस्पिटल पर उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि गोपालगंज तथा सिवान का एकमात्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जहां सभी तरह की बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती होने के बाद में मुफ्त में किया जाएगा वह श्री साई हॉस्पिटल है। यह हॉस्पिटल गौशाला रोड में उपस्थित है, जहां हड्डी के बीमारियों का इलाज खुद यहां के संस्थापक डॉक्टर रामेश्वर द्वारा किया जाएगा तथा अन्य बीमारियों का इलाज उचित डॉक्टरों द्वारा कराया जाएगा।यहां की आईसीयू सुविधा भी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगा जिसमें शुगर या ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना, फालिस मारने,बेहोश होना, मिर्गी आना तथा किसी भी तरह के बुखार संबंधी बीमारी के लिए 24 घंटे आईसीयू की सुविधा भी स्मार्ट कार्ड धारकों को मिलेगा। मौके पर उपस्थित आयुष्मान भारत की पदाधिकारी सृष्टि ने जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों, मुखिया तथा समाजसेवियों से अनुरोध किया की, वे ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट कार्ड धारकों तक यह संदेश दे तथा स्मार्ट कार्ड धारकों को अगर अस्पताल किसी तरह से सुविधा देने में कमी कर रही है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे तथा साथ साथ इसकी जागरूकता फैलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जो बीमार और लाचार हैं इस कार्ड का फायदा उठा सकें। हॉस्पिटल को स्मार्ट कार्ड धारकों का मुफ्त में सिटी स्कैन तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी करना होगा अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी।मौके पर उपस्थित श्री साईं हॉस्पिटल की संस्थापक तथा मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामेश्वर कुमार ने बताया कि श्री साई हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध है तथा इस स्मार्ट कार्ड धारकों को केवल हड्डी ही नहीं बल्कि पेट का ऑपरेशन या फिजिशियन की किसी भी बीमारी के लिए कभी भी अगर भर्ती होने की जरूरत है तो आयुष्मान कार्ड द्वारा मुफ्त में सभी तरह का इलाज, ऑपरेशन, दवा, जांच तथा भोजन मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं तथा उन्होंने सिवान के सभी मुखिया तथा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से भी निवेदन किया की वह श्री साई हॉस्पिटल के इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक वंचित तथा गरीब स्मार्ट कार्ड धारकों तक पहुंचाने ने श्री साईं हॉस्पिटल का सहयोग करें। मौके पर श्री साई हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारी तथा पदाधिकारी भी मौजूद थे। वहां कुछ मरीज तथा जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा उन्होंने पूरे आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सराहना की तथा डॉ रामेश्वर से भी अनुरोध किया कि इसे अति शीघ्र शुरू करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस कार्ड का फायदा पहुंच सके।

Uncategorized

जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Continue Reading

Sports

बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में

Published

on

-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

पटना में होने वाले खेल :

तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)

हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर

Continue Reading

Politics

समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Continue Reading

Trending