Politics
इन्टरस्टेट रोड की सीमा पर अतिशीघ्र भव्य और आकर्षक द्वार बनाये जांय–केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन्टरस्टेट रोड की सीमा पर अतिशीघ्र भव्य और आकर्षक द्वार बनाये जांय, वहां पर सोलर लाईट की उचित व्यवस्था भी करायी जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि मण्डल स्तर पर बड़ी संख्या में लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, सम्बन्धित जिलों में सम्बन्धित साईटों पर लोकार्पण व शिलान्यास के पत्थर तत्काल स्थापित कराये जांय और इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों विधायकों आदि का भी प्रतिभाग कराया जाय। उन्होने कहा कि शिलान्यास किये गये कार्यों को तत्काल प्रारम्भ किया जाय, इस कार्य में विलम्ब करने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में माफ नहीं किया जायेगा। श्री मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित उच्च स्तरीय विभागीय बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।श्री मौर्य ने निर्देश दिये कि सड़कों की माइनर मरम्मत के कार्य तत्काल कराये जांय, धार्मिक स्थलों जहां पर ज्यादा पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, वहां कि पुरानी सड़कों की मरम्मत तत्काल करायी जाय ताकि आवागमन में असुविधा न हो तथा नवीन कार्य जो भी स्वीकृत हों उन्हे भी समय से पुरा कराया जाय।
अयोध्या, काशी, मथुरा पर विशेष जोर देने के उन्होने निर्देश दिये। उन्होने कहा उनके ट्विटर पर आने वाले कमेन्टस् पर निगरानी रखी जाय तथा इसके लिये एक नोडल अधिकारी विभाग में बनाया जाय, जो उन कमेन्टस् पर नजर रखे और कमेन्टस् के बारे में सम्बन्धित से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर और की जाने वाली कार्यवाही को भी पोस्ट करे।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम द्वारा पूरे प्रदेश में जो कार्य कराये गये हैं और जो कराये जा रहे हैं उनकी विधानसभावार बुकलेट तत्काल तैयार करायी जांय, इसके लिये तात्कालिक तौर पर एक डाटा सेल बनाकर योग्य अधिकारी की तैयारी की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्यों के भी शिलापट लगाये जांय।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के लिये वृक्षारोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, उससे कहीं ज्यादा वृक्षारोपण कराया जाय तथा रोपित पौधों के लिये ट्री-गार्ड अनिवार्य रूप से लगवाये जांय। सड़क बनाने में जहां पर वृक्ष पड़ते हैं उनको काटने के बजाय उन्हे ट्रांसप्लान्ट कराये जाने की योजना बनायी जाय। सेतुओं और भवनों के सभी फोटोग्राफ्स 02 दिन के अन्दर फील्ड से मंगाये जांय। किसी भी काम में विलम्ब नहीं होना चाहिये। श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये कि विभाग में सभी प्रकार की पेन्डिग जांचों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर अनिवार्य रूप से कराया जाय। उन्होने कहा कि रोड सेफ्टी के कार्यों में भी तत्परता बरती जाय।बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग पी0के0 सक्सेना, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, राजकीय निर्माण निगम के प्रबन्ध निदेशक एस0पी0 सिंघल, मुख्य अभियन्ता बी0एस0 रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Politics
दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Politics
रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की,जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए 4 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा की मंडल टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा शहीद सैनिकों के स्मारक अथवा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी तथा यथाशीघ्र यात्रा की तिथि निर्धारित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाएगा।इसके साथ ही 13 एवं 14 अगस्त को 20–25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तिरंगे जिला कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा 7 अगस्त तक सभी मंडल अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाए। संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मंडल समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”बैठक में प्रमुख रूप से लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरि,दीपू सिंह चंदेल,हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
