Politics
अयोध्या धाम में निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के समीप स्थित बस स्टेशन के क्षमता विस्तार एवं निर्माण कार्य हेतु संस्कृति विभाग की भूमि परिवहन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव को अनुमति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
अयोध्या धाम में निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के समीप स्थित बस स्टेशन के क्षमता विस्तार एवं निर्माण कार्य हेतु संस्कृति विभाग की भूमि परिवहन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव को अनुमति मिली।
मंत्रिपरिषद ने अयोध्या धाम में निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के समीप स्थित बस स्टेशन के क्षमता विस्तार एवं निर्माण कार्य हेतु संस्कृति विभाग की भूमि परिवहन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी, अयोध्या द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के क्रम में जनपद के ग्राम मांझा बरहटा की कुल 3.6426 हेक्टेयर (9.0011 एकड़) संस्कृति विभाग की उक्त भूमि को व्यापक जनहित एवं प्रदेश की जनता को सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने एवं परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत संस्कृति विभाग द्वारा परिवहन विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त भूमि के हस्तांतरण संबंधी संगत आदेश संबंधित विभाग/संस्कृति विभाग द्वारा निर्गत किये जायेंगे।
बस स्टेशन के विस्तार के उपरान्त जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा हेतु बसों का संचालन सुगम और सुदृढ़ होगा। इससे परिवहन निगम को और अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। अयोध्या से गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, श्रावस्ती एवं अन्य महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए जनता को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
———-
जनपद अयोध्या में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट तक चार लेन सड़क निर्माण हेतु पी0सी0यू0 मानक के शिथिलीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत
मंत्रिपरिषद ने जनपद अयोध्या में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट तक चार लेन सड़क निर्माण हेतु पी0सी0यू0 मानक के शिथिलीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ज्ञातव्य है कि अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट तक चार लेन सड़क के नवनिर्माण कार्य हेतु पी0सी0यू0 मानक में शिथिलीकरण प्रस्तावित किया गया। परियोजना की लागत 2017.05 लाख आकलित की गई है।
उक्त मार्ग जनपद आयोध्या में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0-330) के 140 कि0मी0 से दायीं ओर निकलकर एयरपोर्ट को जाता है। यह मार्ग नव निर्माण स्तर का है जिसकी लम्बाई 1.50 कि0मी0 है। श्री राम जन्म भूमि पर प्रस्तावित मंदिर निर्माण के हो जाने पर भारी संख्या में देश एवं विदेश से अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संख्या बढ़ जायेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात नहीं है एवं चार लेन के न्यूनतम मानक 18,000 पैसेन्जर कार यूनिट (पी0सी0यू0) के शिथिलीकरण की आवश्यकता है।
यह मार्ग एयरपोर्ट के अलावा नव निर्मित राजर्षि दशरथ मेडिकल काॅलेज अयोध्या, सी0आर0पी0एफ0 कैम्प, आर0ए0एफ0 कैम्प एवं प्रस्तावित प्लास्टिक इन्जीनियरिंग काॅलेज का मुख्य मार्ग होगा। इसके कारण भी भारी यातायात के साथ-साथ इमरजेन्सी सेवाओं हेतु मार्ग के प्रयोग करने के दृष्टिगत चार लेन मार्ग का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है। वर्तमान में भूमि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन है।
———
जनपद बुलंदशहर स्थित विधान सभा क्षेत्र व कस्बा अनूपशहर में बस स्टेशन के निर्माण हेतु परिवहन विभाग को निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के सम्बंध में
मंत्रिपरिषद ने जनपद बुलंदशहर स्थित विधान सभा क्षेत्र व कस्बा अनूपशहर में बस स्टेशन के निर्माण हेतु नगर पालिका परिषद्, अनूपशहर की भूमि गाटा सं0ः 464/3 रकबा 0.481 हेक्टेयर में से रकबा 0.236 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व अभिलेखों में रास्ता अंकित है, को परिवहन निगम की कमजोर वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत तथा व्यापक जनहित एवं प्रदेश की जनता को सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के पक्ष में निःशुल्क पुनर्ग्रहण/हस्तान्तरण तथा प्रस्तावित प्रतिकर की धनराशि एवं पूंजीकृत मूल्य (वार्षिक किराया) की देयता में छूट प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है। तद्नुसार सम्बंधित आदेश यथा समय संबंधित विभाग/राजस्व विभाग द्वारा निर्गत किये जायेंगे।
बस स्टेशन निर्माण के उपरांत अनूपशहर-कौशाम्बी-गाजियाबाद, अनूपशहर-कौशाम्बी-दिल्ली, अनूपशहर-मेरठ-हरिद्वार, अनूपशहर-अलीगढ़, बुलंदशहर-अनूपशहर-सम्भल-हल्द्वानी, अनूपशहर-बरेली तथा अनूपशहर-बदायूँ मार्गों पर बसों का संचालन और सुदृढ़ होगा। इससे परिवहन निगम को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।
———
जनपद प्रयागराज में जी0टी0 रोड से एयरपोर्ट रोड निकट सूबेदारगंज
रेलवे स्टेशन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं जी0टी0 रोड जंक्शन
पर चैफटका से कानपुर की तरफ 02 लेन फ्लाई ओवर सेतु के
निर्माण कार्य की अनुमोदित लागत का व्यय प्रस्ताव अनुमोदित
मंत्रिपरिषद ने जनपद प्रयागराज में जी0टी0 रोड से एयरपोर्ट रोड निकट सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं जी0टी0 रोड जंक्शन पर चैफटका से कानपुर की तरफ 02 लेन फ्लाई ओवर सेतु के निर्माण कार्य की व्यय-वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 28421.46 लाख रुपये के व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
——-
्रवाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज एवं आगरा में पर्यटन विभाग के पर्यटन विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित विकास प्राधिकरणों को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने तथा इनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में ही पर्यटन विकास सम्बन्धी कार्य किये जा सकने के प्रस्ताव को स्वीकृति
मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्रों यथा वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज एवं आगरा में पर्यटन विभाग के पर्यटन विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित विकास प्राधिकरणों को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने तथा इनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में ही पर्यटन विकास सम्बन्धी कार्य किये जा सकने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय भी लिया है कि इन परियोजनाओं के लिए सेन्टेज का निर्धारण, प्रत्येक परियोजना हेतु सम्बन्धित विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग के मध्य आपसी सहमति से किया जा सकेगा। मंत्रिपरिषद ने प्रकरण में आवश्यकतानुसार अग्रेतर निर्णय लिए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया है।
——-
जी0एच0 (गाजीउद्दीन हैदर) कैनाल, लखनऊ पर निर्माणाधीन 120 एम0एल0डी0 क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं तत्सम्बन्धी कार्य की परियोजना का
वित्त पोषण अमृत योजनान्तर्गत किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति
मंत्रिपरिषद ने जी0एच0 (गाजीउद्दीन हैदर) कैनाल, लखनऊ पर निर्माणाधीन 120 एम0एल0डी0 क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं तत्सम्बन्धी कार्य की परियोजना का वित्त पोषण अमृत योजनान्तर्गत किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मंत्रिपरिषद द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की संस्तुति के क्रम में जी0एच0 (गाजीउद्दीन हैदर) कैनाल, लखनऊ पर निर्माणाधीन 120 एम0एल0डी0 क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं तत्सम्बन्धी कार्य की परियोजना का अमृत योजनान्तर्गत वित्त पोषण किये जाने के निर्णय के साथ ही प्रश्नगत परियोजना की संशोधित लागत 29738.41 लाख रुपए के अनुसार व्यय प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है।
राज्य सेक्टर के अन्तर्गत सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अन्तर्गत अवमुक्त की गई धनराशि को कार्योत्तर अनुमोदन भी मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदान किया गया है। इसके तहत प्रश्नगत परियोजना के लिए शासनादेश दिनांक 07.10.2016 द्वारा 1000 लाख रुपए की धनराशि नया सवेरा नगर विकास योजना के अन्तर्गत ब्याज रहित ऋण के रूप में स्वीकृत की गई। पुनः शासनादेश दिनांक 26.03.2019 द्वारा 3380.33 लाख रुपए तथा शासनादेश दिनांक 28.02.2020 द्वारा 2500 लाख रुपए की धनराशि राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अन्तर्गत अनुदान के रूप में स्वीकृत की गई है। इस प्रकार प्रश्नगत परियोजना की व्यय-वित्त समिति द्वारा अनुमोदित/स्वीकृत लागत 33608.45 लाख रुपए के सापेक्ष अभी तक 6880.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
——–
Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Politics
दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Politics
रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की,जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए 4 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा की मंडल टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा शहीद सैनिकों के स्मारक अथवा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी तथा यथाशीघ्र यात्रा की तिथि निर्धारित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाएगा।इसके साथ ही 13 एवं 14 अगस्त को 20–25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तिरंगे जिला कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा 7 अगस्त तक सभी मंडल अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाए। संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मंडल समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”बैठक में प्रमुख रूप से लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरि,दीपू सिंह चंदेल,हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
