बिहार
तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सिवान में खुला नियंत्रण कक्ष
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सिवान जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा।उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06154-24200/06154-242001 पर शिकायत कर सकते हैं।
जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें –
इस संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

देश
आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
लोकतंत्र न्यूज,बिहार डेस्क ;- सदल कंपनी द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान चैंपियन बना है।
समन्वयक डॉ. अयन पात्रा (सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग) प्रतिभागी श्रेष्ठ राज चतुर्थ वर्ष (BAMS),सृष्टि कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS), स्वीटी कुमारी, तृतीय वर्ष (BAMS) एवं प्रगति कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS)।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.). सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Business
सिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- नगर स्थित शांति नगर, महादेवा रोड,ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर रविवार को सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन को वर्तमान डीईओ (DEO) के पद पर कार्यरत प्रभारी कुमार अभिजीत के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान बिहार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद प्रसाद सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी कुमार अभिजीत का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी के निदेशक अमरेश सिंह,बिहार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंकित,उपप्राचार्य मोहित,शिक्षक सुबोध सिंह,योगेन्द्र सिंह,आचार्य बिंदा राय,ब्लॉक एकाउंट मैनेजर बाबू हुसैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्थान की शुरुआत विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और एकाग्रचित अध्ययन करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।यहाँ कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है।संस्थान में छात्रावास एवं लाइब्रेरी के अतिरिक्त ट्यूशन सपोर्ट, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी निगरानी, हाई-स्पीड वाई-फाई तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।इन सुविधाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमरेश सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने तथा उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का संदेश A Safe Stay, A Focused Study, A Brighter Future विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, एकाग्र अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।पता- डीईओ कार्यालय भवन के पास, शांति नगर, महादेवा रोड, ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर , सीवान, बिहार –संपर्क- 6205526145, 8084024024

Uncategorized
कला प्रदर्शनी “आँचरा की छांव में हमारी लोक धरोहर ” का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ,पारंपरिक कला हमारी अनमोल धरोहर ; डीएम
लोकतंत्र न्यूज ,सिवान ;- रसमंजरी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को आयोजित एकदिवसीय जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।शारदीय नवरात्र के दौरान ग्रामीण महिला लोककलाकारों द्वारा निर्मित दूसूती और सुजनी कलाकृतियाँ दिखाई गई कला प्रदर्शनी में प्राचीन विलुप्त होती कला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रयासरत संस्था रसमंजरी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर मातृ शक्ति के सृजन को समर्पित एक कला प्रदर्शनी ” आँचरा की छांव में हमारी लोक धरोहर” रसमंजरी फाउंडेशन के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री विजय प्रकाश मीणा भा. प्र. से. जिलाधिकारी, सिवान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ग्रामीण कलाकार महिलाओं से संवाद कायम किया।इस अवसर पर उन्होंने इस प्रदर्शनी एवं क्लाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि,“पारंपरिक कला हमारी संस्कृति की अनमोल धरोहर है,आवश्यकता इस बात की है कि पारंपरिक कला के प्रसार में सहभागिता निभाई जाय एवं लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया जाय। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सभी को भूमिका निभानी चाहिए।रसमंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचने पर लोक कलाकारों द्वारा प्राचीन पारंपरिक लोकनृत्य पखाउज के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।ग्रामीण महिला कलाकारों ने जिलाधिकारी महोदय के ललाट पर तिलक लगा व दूसूती निर्मित गुलाब के फूल भेंट कर स्वागत किया।निदेशक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कन्नूप्रिया ने बताया कि इसमें ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार प्राचीन दूसूति और सुजनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बिहार को दूसूती कलाकृतियों की अनुपम सौगात देने वाली लोककलाकार आरती देवी की कलाकृतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।जिलाधिकारी ने ग्रामीण महिला कलाकारों से बात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्राचीन कलाकृति धरोहर को आगे बढ़ाने में योगदान की सराहना किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रसिद्ध कलाकार एवं समाजसेवी जादूगर विजय जी ने किया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक उपेंद्र कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी बालेंदु नारायण पांडेय,सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक,आमोद शरण गोस्वामी,उमेर फरीद, कला शिक्षक चंदन कुमार,समारोह के अध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी,स्वागताध्यक्ष डॉ राजन कल्याण सिंह,संरक्षक डॉक्टर रुपेश कुमार,राम प्रेम शंकर सिंह शामिल रहे।वहीं विशाल श्रीवास्तव,रसमंजलि फाउंडेशन के निर्देशक अनिल कुमार श्रीवास्तव व कन्नू प्रिया दुसुती कला के गुरु आरती देवी ने व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाई।

-
देश3 days agoABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
-
Business6 days agoसिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध
-
देश1 week agoनिष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराएं सारण शिक्षक निर्वाचन ; जिला पदाधिकारी
-
Politics1 week agoसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
-
Politics6 days agoराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन
-
देश20 hours agoआयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
