देश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सम्मानित कर समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- रविवार रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंबेडकर संवाद कक्ष में कला, संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति को सम्मानित कर समाज सृजन में उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोपालगंज वन प्रमंडल अधिकारी मेधा यादव ने कहा कि प्रकृति और नारी दोनों ही सृजन का आधार रही है। नारी का सम्मान समाज में सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में लड़कियों के पढ़ने की अच्छी व्यवस्था नहीं थी लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने अपने सपने को साकार किया। आज नारी को सहानभूति की नहीं जागरूक और आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पदाधिकारी सीवान, श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत है। केंद्र और राज्य सरकार की नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को संजीदगी से क्रियान्वित किया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक, सिवान पूरन कुमार झा, डीडीसी सीवान, मुकेश कुमार, सिविल सर्जन सिवान, श्रीनिवास कुमार, महराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, पीजीआरओ इस्तियाक अली मंचासीन रहे।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंबेडकर संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्थापना उपसमाहर्ता जूली कुमारी द्वारा आगत अतिथियों को पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केक काटकर नारी शक्ति को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राजवंशी देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने संगीत शिक्षक तेजनाथ यादव के नेतृत्व में मनोहारी स्वागत गान के साथ एक मधुर लोक गीत को भी प्रस्तुत किया। डी एम सिवान ने इन बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मंच संचालन शिक्षिका वीनस दीक्षित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्थापना उपसमाहर्ता जूली कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाली नारी शक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। सम्मानित होने वालों में महाराजगंज एसडीएम श्रीमती अनीता सिन्हा, स्थापना उप समाहर्ता जूली कुमारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी शालू कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस तरणि कुमारी, सीओ लकड़ी नवीगंज कुमारी नेहा, बीडीओ नौतन अंजली कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री राजनंदिनी साह, डॉक्टर रीता सिन्हा, डॉक्टर सविता कुमारी, पिंकी कुमारी, पतार मुखिया संध्या देवी, आशिता गुप्ता, दुर्गा कुमारी, प्रिया कुमारी, अंकिता शर्मा, नीतू कुमारी, काजल कुमारी, लक्की कुमारी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण उपनिदेशक उपेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय झा,कुमारी सलोनी,सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
