Politics
विभिन्न मांगो को ले एन. ई. रेलवे मजदूर यूनियन सिवान ने किया जोरदार प्रदर्शन
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आठवें वेतन आयोग के गठन एवं बोनस के सीलिंग को सातवें वेतन आयोग के आधार पर किए जाने एवं यूपीएस में 10% कटौती को वापस लिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन के तहत एन. ई. रेलवे मजदूर यूनियन सिवान शाखा के द्वारा भी एक जोरदार प्रदर्शन का आयोजन किया गया जो सिग्नल कार्यालय विद्युत एवं इंजीनियरिंग कार्यालय , रेलवे कॉलोनी,ए. ई.एन .ऑफिस घूमते हुए पुनः इंजीनियरिंग कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के शाखा मंत्री कामरेड विनोद रंजन गिरि ने एवं अध्यक्षता अध्यक्ष कामरेड सुधीर सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री कामरेड विनोद रंजन ने कहा की दिल्ली चुनाव के समय ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा की गई परंतु इतने दिनों के बाद भी वेतन आयोग के कमेटी की घोषणा नहीं की गई जिससे रेल कर्मचारियों में एवं अन्य केंद्रीय कर्मचारी एवं राज्य भर के कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण व्याप्त है इसलिए सरकार से मांग की गई की अविलंब आठवें वेतन आयोग के कमेटी का गठन किया जाये।


कामरेड विनोद ने आगे कहा कि आज जहां हम लोग आठवें वेतन आयोग के कमेटी के गठन की मांग कर रहे हैं वही आज भी रेल कर्मचारियों को उत्पादकता के आधार पर बोनस छठे वेतन आयोग के आधार पर दी जा रही है जबकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18000 रुपए है जबकि बोनस कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार ₹7000 पर दी जा रही है इसलिए इस सीलिंग को समाप्त कर सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाये एवं केंद्र सरकार द्वारा जो यूपीएस लागू किया गया उसमें कर्मचारियों से 10% की कटौती को को भी वापस लेने की मांग की गई! प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी में सर्वश्री अब्दुल मजीद खां, मोहम्मद जान खां, सत्येंद्र पंडित मोहम्मद तौफीक, राकेश कुमार अभिषेक कुमार, कमर अली ,प्रमोद कुमार, राजकुमार ,अनिल कुमार ,सुभाष यादव ,रजनीश सिंह ,विकास कुमार, संजय कुमार, ओमप्रकाश , हेमंत कुमार आदि शामिल थे।

Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Politics
दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Politics
रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की,जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए 4 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा की मंडल टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा शहीद सैनिकों के स्मारक अथवा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी तथा यथाशीघ्र यात्रा की तिथि निर्धारित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाएगा।इसके साथ ही 13 एवं 14 अगस्त को 20–25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तिरंगे जिला कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा 7 अगस्त तक सभी मंडल अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाए। संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मंडल समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”बैठक में प्रमुख रूप से लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरि,दीपू सिंह चंदेल,हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
