देश
दरौंदा विधानसभा सम्मेलन में बोले मंत्री मंगल पाण्डेय, “पहले मुख्यमंत्री का बेटा भी नौवीं से आगे नहीं पढ़ पाता था “
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- मंगलवार कों 109 दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन दरौदा ब्लॉक मैदान में आयोजित आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले और अब का बदला बिहार की कहानी बहुत लंबी है बिहार में जहां अभी सड़कों का जाल बिछा है पहले सड़कों में गड्ढे होते थे कि गड्ढे में सड़क होते थे पता नहीं चलता था पहले के गांव में अंधकार छाया रहता था शहरों में कुछ घंटे के लिए बिजली होती थी। भय का वातावरण था और असुरक्षा का माहौल था, शिक्षा और स्वास्थ्य में बिहार पिछड़ा हुआ था,शिक्षा के नाम पर चरवाहा विद्यालय चलाने का काम होता था, शिक्षा का स्तर इतना गिर गया था कि बिहार में मुख्यमंत्री का बेटा भी नौवी पास नहीं कर पाता था, बिहार में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में बिहार की तस्वीर बदल रही है चाहे मुख्यमंत्री साइकिल योजना हो,मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना हो, विद्यार्थियों के लिए भाजपा की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाएं चल रही है एनडीए के सरकार विकास के प्रति वचनबद्ध है, हर घर बिजली हर घर जलनल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, जीवको पार्जन योजना, समेत योजनाएं बिहार के आम जनमानस के लिए चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कृषि रोड मैप में बिहार का कायाकल्प हो रहा है चौथे रोड मैप के लिए 1.62 लाख करोड रुपए का प्रावधान बिहार को मिला है ताकि सिंचाई हेतु हर खेत तक बिजली पानी पहुंचाई जा सके युवाओं के लिए एनडीए की सरकार विशेष तौर पर चिंता कर रही है कुशल युवा कार्यक्रम संवाद और तकनीकी कौशल कार्यक्रम चलाकर के बिहार के युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। वही सिवान की सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार की गारंटी है तेज विकास की गारंटी है 2024 में केंद्र की एनडीए की सरकार ने 60000 करोड़ से अधिक का विशेष पैकेज देकर बिहार के विकास को और गति दी है वहीं 2025 में बिहार को केंद्र द्वारा मखाना बोर्ड, पश्चिमी नहर योजना, पटना एयरपोर्ट के पूर्ण विकास के साथ-साथ अच्छे नए एयरपोर्ट का विकास ईट का विस्तार विष्णुपद एवं बोधगया मंदिर कॉरिडोर समेत हजारों करोड़ों की सौगात नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को दिया है सामाजिक सुधार में बिहार में नई गाथा लिखी है शराबबंदी और नशा मुक्ति के लिए बिहार में शराब मुक्ति कानून बनाया गया है घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुक्त बिजली मिली है जिससे एक करोड़ 67 लाख घरों को लाभ होगा। दूरौदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में बिहार आज सबसे आगे है प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति हो या पंचायती राज में स्थानीय निकायों में 50% और सरकारी नौकरियों में 35% तक की आरक्षण देकर के महिलाओं को विकास में आगे बढ़ाने की मुहिम हो विश्वविद्यालय स्तर पर निशुल्क शिक्षा हो जीव का कार्यक्रम के तहत 10.64 लाख स्वयं सहायता समूह बिहार में सक्रिय सत्ता से कम कर रहे हैं पुलिस बल में महिलाओं की महिला पुलिसकर्मियों वाला सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य बिहार है कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की हर बेटी से लाभान्वित हो रही है कार्यक्रम मैं भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में अभी दिव्यांग और विधाओं के पेंशन में 400 की जगह र 1100 का सामाजिक सुरक्षा पेंशन बड़ा करके बिहार के गरीब लोगों को लाभान्वित किया है साथ निश्चय के तहत 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का सरकार दृढ़ संकल्पित है आशा कार्यकर्ताओं को अब र 1000 की जगह र 3000 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाना है अब हर पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन खुलने जा रहा है जिससे पूरा बिहार लाभान्वित होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र प्रसाद सिंह,अनिल शर्मा, रामेश्वर महतो, पंकज पासवान, संजय पांडे, देशकांत सिंह, पूर्व सांसद कविता सिंह, जदयू नेता अजय कुमार सिंह, कुंदन सिंह, मुकेश कुमार सिंह,महादेव पासवान, हामिद राजा खान,विजय सिंह कुशवाहा, हेमंत सिंह कुशवाहा, गोविंद बासु इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
