Connect with us

देश

डीईओ ने केवाईपी के बच्चों में वितरित किया प्रमाणपत्र

Published

on

युवाओं का भविष्य गढ़ रहा कुशल युवा कार्यक्रम : डीईओ

कहा-रोजगार के बेहतरीन अवसर के लिए यह जरूरी-जिला नियोजन पदाधिकारी ने भी बच्चों को दिए टिप्स

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,जीबीनगर (सिवान) : सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि कुशल युवा कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर भी मिल रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी बुधवार को तरवारा के चांडी बाजार स्थित अर्जुन फाउंडेशन में कुशल युवा कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया और बच्चों को बेहतर भविष्य की राह दिखाई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय के तहत संचालित केवाईपी कोर्स युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम के माध्मय से बच्चों का भविष्य गढ़ने का बड़ा ही बेहतर प्रयास किया है।

इसके माध्यम से कंप्यूटर कौशल, संचार कौशल सॉफ्ट स्किल्स सीखकर बच्चे आज बड़ी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह कोर्स अवश्य करना चाहिए। इस कोर्स रोजगार के द्वार खुल रहे हैं और युवाओं को नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। मजबूत करियर निर्माण में यह कोर्स मील का पत्थर साबित हो रहा है। बिहार सरकार की ओर से युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कुशल युवा प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नौकरी कौशल सिखाता है, जिससे वे बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनते हैं और रोजगार के अवसर उनके हाथ लगते हैं। बिहार सरकार द्वारा संचालित यह कार्यक्रम युवाओं को बिना किसी शुल्क के कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी लाभ मिलता है।

इसमें कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और विभिन्न सॉफ्टवेयर स्किल्स शामिल हैं, जो युवाओं को बेहतर करियर के लिए तैयार करते हैं।अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में बातचीत और संवाद करने की क्षमता इस कोर्स से विकसित होती है। साथ ही, इसमें समय प्रबंधन, समस्या.समाधान और लोगों के साथ व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्ट स्किल्स से युवा प्रतिस्पर्धी दौर में अधिक से अधिक रोजगार हासिल करने में सक्षम हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि नए और प्रासंगिक कौशल सीखने से युवा अपनी आय क्षमता बढ़ा सकते हैं और बेहतर नौकरी के अवसर पा सकते हैं।

यह कार्यक्रम बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। युवा इस प्रशिक्षण के माध्यम से अपने करियर के लिए एक मजबूत नींव रख सकते हैं और विभिन्न मल्टीनेशल कंपनियों में अपनी जगह बना सकते हैं। NCS पोर्टल पर पंजीकरण से भी सरकार के अनेको लाभ यूवाओं क़ो मिल रहा है मंच संचालन शशिकांत जी ने किया वही इस अवसर पर ललन प्रसाद गुप्ता सुफियान विपुल कुमार नितेश कुमार सोनी कुमारी फरज़ाना खातून दीपक कुमार फूलतारा खातून मनीषा गुप्ता जुबैर आशिफ़ा इमाम अंकित अभय सिन्हा अनुभव कुमार सिंह सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”

कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending