Tech
शिक्षा के क्षेत्र में भारतीयता का पुनरुत्थान आवश्यक ; गोविन्द चंद्र मोहंती
विद्या भारती का बिहार क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग का समापन समारोह संपन्न
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क;- विद्या भारती बिहार द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय पांच दिवसीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का भव्य समापन समारोह गुरुवार को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता, सिवान में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री गोविन्द चन्द्र मोहंती, क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शरद चौधरी, समाजसेवी रमेश कुमार सिंह, उत्तर बिहार प्रांत के सचिव रामलाल सिंह, दक्षिण बिहार प्रांत के सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, झारखंड प्रांत के सचिव नकुल कुमार शर्मा तथा बिहार धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोविन्द चन्द्र मोहंती ने कहा कि विद्या भारती का कार्य वर्ष 1952 में प्रारंभ हुआ था, जो आज एक व्यापक और प्रभावशाली स्वरूप ले चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर होते हुए हमें शिक्षा के क्षेत्र में नवदृष्टि के साथ नई ऊंचाइयों को छूना है।उन्होंने कहा कि हमें केवल भाषण नहीं, कार्य के माध्यम से समाज को दिशा देनी है। एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है जो पूर्णतः भारतीय मूल्यों पर आधारित हो। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को भारतीय परंपराओं का पुनरुत्थान बताते हुए कहा कि यह नीति औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति दिलाकर भारतीय संस्कृति को पुनर्स्थापित करती है।मोहंती जी ने कहा कि यह नई शिक्षा व्यवस्था ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित है, जो शिशुओं के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ज्ञान का उद्देश्य केवल सूचना प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों को जाग्रत करते हुए व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना है।अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्या भारती का प्रमुख उद्देश्य सुसंस्कारित बालकों का निर्माण करना है। इसके लिए शिशु वाटिकाओं का विकास आवश्यक है। जहां ऐसे केंद्र हैं, उन्हें और उत्कृष्ट बनाया जाए तथा अन्य स्थानों पर भी इनकी स्थापना की जाए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए “मातृशक्ति संगम” जैसे आयोजनों की आवश्यकता बताई, जिसमें 250-300 माताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ऐसे आयोजनों में मंच केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हो ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और जागरूकता विकसित हो सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि समाज को तोड़ने वाले तत्व सदैव सक्रिय रहते हैं, लेकिन हमें विवादों से दूर रहकर अपने कार्यों द्वारा समाज को संगठित करना है।
जब मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार संतुलन में होंगे, तभी एक संस्कारवान और जागरूक नागरिक का निर्माण संभव हो सकेगा।समापन समारोह में उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार एवं झारखंड प्रांतों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्या भारती प्रचार-प्रसार विभाग की केन्द्रीय टोली के सदस्य आलोक तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, विद्यालय के सचिव ओमप्रकाश दूबे, कोषाध्यक्ष पारस नाथ सिंह एवं प्रधानाचार्य शम्भू शरण तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tech
महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का तृतीय एवं समापन दिवस संपन्न
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर,विजयहाता में आगामी सत्र 2026-27 की दृष्टि से आयोजित आचार्य कार्यशाला के तृतीय दिवस के समापन सत्र में सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो रविन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव प्रो शंभुनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष जीव नारायण, सहसचिव ओमप्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार की उपस्थिति में त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का अंतिम एवं समापन सत्र संपन्न हुआ। दीप्रज्ज्वलन एवं वंदना के उपरांत सभी अधिकारियों का परिचय एवं सम्मान कराते हुए महावीरी विजयहाता के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन ने कार्यशाला के सभी सत्रों का संक्षिप्त वृत्त प्रस्तुत किया। इसके पूर्व आज तृतीय दिवस का आरंभ प्रातःकालीन शारीरिक एवं योग सत्र से हुआ। आचार्य जीऊत चक्रवर्ती तथा वंदना प्रमुख मुरली मनोहर मिश्र ने आचार्यों को महावीरी विजयहाता के योग हॉल में योगाभ्यास एवं प्रातःस्मरण कराया। आज के प्रथम सत्र में विद्यालय व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए नवीन सत्र की ‘आचार्य भारती’ का गठन किया गया। इस दृष्टि से विद्यालय व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं सहायक आचार्य बंधु-भगिनी मनोनीत किए गए। । द्वितीय सत्र में आचार्य नियमावली सौंपते हुए उसके प्रावधानों आदि पर प्राचार्य डॉ रंजन ने आचार्यों के साथ परिचर्चा की। तृतीय सत्र में संस्कृति बोध परियोजना तथा सभी कक्षाओं की शैक्षणिक उपलब्धियों पर कल हुई समीक्षात्मक चर्चा आगे बढ़ाई गई तथा विद्यालय के कक्षाखंडों को लेकर नवीन कक्षाचार्यों तथा दिवसाधिकारियों को नवीन सत्र में दायित्व प्रदान किए गए। अंतिम एवं समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति के ऊपर्युक्त अधिकारियों के साथ आचार्य बंधु-भगिनी का मुक्त चिंतन सत्र हुआ जिसमें विद्यालय की भौतिक आवश्यकताओं, आचार्यों के लिए आवश्यक सुविधाओं आदि को लेकर आचार्य बंधु-भगिनी ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समाज की वर्तमान चुनौतियों तथा अभिभावकों की अपेक्षाओं के अनुरूप महत्वपूर्ण शैक्षणिक बिंदुओं को रखते हुए अध्ययन-अध्यापन करने के लिए सुविधाएँ बढ़ाने का आग्रह किया। प्रबंधन समिति ने इन सभी बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव एवं आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यशाला अपने लक्ष्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ शांति मंत्र द्वारा संपन्न हुई।

Tech
महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्र नगर,मीरगंज (गोपालगंज) का “वार्षिकोत्सव” रंगोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया
महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्र नगर मीरगंज (गोपालगंज) का “वार्षिकोत्सव” रंगोत्स्व के रूप में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।सबसे पहले प्रातः काल में सिवान विभाग निरीक्षक श्री अनिल कुमार राम जी की गरिमामयी सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भईया बहनों द्वारा माँ दुर्गा मन्दिर परिसर से पथ संचलन निकाला गया जो हथुआ मोड़ से गलामंडी होते हुए थाना चौक फलमंडी के रास्ते पुनः विद्यालय आकर सम्पन्न हुआ।पथ संचलन में शिशु मन्दिर महावीरपुरम सिवान के प्रधानाचार्य संकुल प्रमुख श्री कमलेश नारायण सिंह,स्थानीय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनिता राय,अध्यक्ष श्री पंकज किशोर सिंह,कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार,बालिका विद्या मन्दिर सिवान की प्रधानाचार्या श्रीमती सिम्मी कुमारी,शिशु मंदिर हकाम की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन उपाध्याय,कोयलादेवा शिशु मन्दिर की प्रधानाचार्या श्रीमती रिंकू देवी एवं अन्य महावीरी विद्यालयों के आचार्य एवं आचार्य गण शामिल रहे।वहीं पथ संचलन को सफल बनाने में मीरगंज की पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा।रंगोत्स्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी,पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती मोहिता देवी,नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री धनंजय यादव,स्वयंसेवक श्री रंजीत मिश्रा एवं सिवान विभाग निरीक्षक श्री अनिल राम,शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री कमलेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।मंच संचालन आचार्या वंदना शर्मा ने किया।वहीं कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर श्री दिवाकर मिश्रा,धर्मेंद्र शाही,महावीरी विजयहाता के प्रधानाचार्य डॉ कुमार विजय रंजन,महावीरी बरहन गोपाल के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र राय,विद्या मन्दिर बड़हरिया के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार,शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य श्री उपेन्द्र कुमार मिश्र,निजी विद्यालय की प्राचार्य लवली राय,श्री वशिष्ठ सिंह नारायण,वरिष्ठ आचारया श्रीमती शिवानी कुमारी,बालिका विद्या मन्दिर की आचार्या प्रज्ञा द्विवेदी,श्री ठाकुर गुप्ता,स्थानीय विद्यालय की आचार्या सुरुचि वर्मा,सपना कुमारी,राजनंदनी सोनी तथा गूंजा कुमारी सहित विद्यालय अभिभावक एवं भैया बहन शामिल रहे।रंगोत्सव में विद्यालय के नन्हें मुने भईया बहनों ने पर्यावरण संरक्षण,कुटुम्ब प्रबोधन एवं सनातन वैवाहिक परम्परा की प्रेरणादायी तथा होली की मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया
Tech
महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सप्तशक्ति संगम का हुआ आयोजन
लोकतंत्र न्यूज़,मीरगंज (गोपाललगंज );- महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सोमवार 22 दिसंबर 2025 को सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता ज्योति देवी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सप्तशक्ति संगम की विभाग संयोजिका श्रीमती आशा रंजन,अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देवी एवं वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सन्नी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य वक्ता श्रीमती आशा रंजन ने कुटुंब प्रबोधन पर अपना उद्बोधन दिया।वहीं श्रीमती सनी पाण्डेय ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।विशिष्ट माता का सम्मान रेखा कुमारी,नीलू कुमारी।अनुभव कथन ब्यूटी देवी एवं स्मृति केशरी ने किया। आभार ज्ञापन वंदना शर्मा,संकल्प प्रस्तुति आचार्या सुरुचि वर्मा ने किया।विशिष्ट माता के रूप में मशरूम की खेती से महिलाओं को स्वालंम्बी बनाने वाली रेखा कुमारी एवं दीया निर्माण से महिलाओं को सशक्त बनाने वाली नीलू देवी को दिया गया।प्रधानाचार्या सुनीता राय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रबधकारिणी समिति अध्यक्ष श्री पंकज किशोर सिंह,कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार,सचिव श्री ब्रजेश कुमार सिंह,सरस्वती शिशु मंदिर हकाम की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन कुमारी,शिशु मंदिर सरसर के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र कुमार सिंह,सरस्वती शिशु मंदिर कोयलादेवा की प्रधानाचार्या रिंकू कुमारी,आचार्या सोनी कुमारी सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।मंच संचालन मंजू देवी ने किया।विद्यालय की आचार्या सपना कुमारी,राज नंदनी सोनी,गुंजा कुमारी।प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में करीब 300 माताओं की सहभागिता रही।मुख्य द्वार पर विद्यालय की बहनों द्वारा रोड़ी चंदन एवं पुष्प वर्षा से किया गया।

-
Politics1 week agoनारी शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
-
देश2 days agoसेवा भावना,निर्भीकता और सामाजिकता के प्रतीक डॉक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
-
Politics23 hours agoनारी शक्ति के खिलाफ साजिश पर विधायक छोटी कुमारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस,विपक्ष पर साधा निशाना
-
Uncategorized1 week agoबाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
-
देश4 days agoपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का हुआ भव्य आयोजन
