देश
गुरु हमारे जीवन में ज्ञान, मार्गदर्शन, प्रेरणा की बहाते हैं त्रिवेणी
पड़ौली के जी एम मिशन पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक सम्मान सह संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- गुरु की महिमा अनंत है। गुरु हमारे जीवन को एक सकारात्मक दिशा देते हैं। गुरु हमारे जीवन में ज्ञान, मार्गदर्शन और प्रेरणा की त्रिवेणी बहाते हुए जीवन को सार्थक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के डिजिटल युग में प्रेरणा और मार्गदर्शन के संदर्भ में गुरु की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। छात्र के व्यक्तिगत विकास और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये बातें गुरुवार को पड़ौली स्थित जीएममिशन पब्लिक स्कूल मेंं गुरु पूर्णिमा पर आयोजित शिक्षक सम्मान और संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टॉफ को सम्मानित किया गया। मौके पर बच्चों ने भी शिक्षकों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय, विद्यालय के शिक्षक रितेश तिवारी शिक्षिकाओं पूजा कुमारी, मधु कुमारी, कल्पना कुमारी, नेहा सिंह, शोभा कुमारी सहित विद्यालय के स्टाफ छोटन दुबे, अनिल सिंह, आयशा खातून आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने कहा कि जब बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर नहीं होता है तो बड़ी तकलीफ होती है। बच्चे सहयोग करते हैं अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मन को सुकून मिलता है। बच्चों का भविष्य उज्जवल हो, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए हमारे सभी शिक्षक समर्पित और संवेदनशील प्रयास करें। ग्रामीण क्षेत्र की हमारी प्रतिभाएं जिले का नाम रौशन करेंगी तो हमें खुशी होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के लिए हम बहुस्तरीय प्रयास कर रहे हैं।

Sports
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सिवान ;- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिवान इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम, सिवान से किया गया,जबकि इसका समापन वी.एम.एच.ई. विद्यालय के पास हुआ। इस आयोजन में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। विगत 78 वर्षों से परिषद छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य करती आ रही है।राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैराथन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक सार्थक प्रयास है।अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित होगा तो देश का भविष्य और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सोनू फिजिकल अकादमी के संस्थापक सोनू कुमार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम में अभाविप के वेद प्रकाश चौहान, गोलू दुबे, हर्ष राज, अंशु कुमारी, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, अमन कुमार, आर्यन उपाध्याय सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी युवाओं को ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।

देश
“ एक शाम मंगल धाम” : 16 जुलाई को सिवान में होगा भव्य हनुमंत कथा एवं आध्यात्मिक संध्या का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- आगामी 16 जुलाई को सिवान में “एक शाम मंगल धाम” के नाम से भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई गई।आयोजन समिति ने बताया कि 16 जुलाई को भगवान पैलेस, डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज के समीप, सिवान में मंगल धाम, देवघर के सुप्रसिद्ध हनुमंत कथा वाचक परम पूज्य प्रदीप जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का वाचन होगा। कथा के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। सिवान एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रामेश्वर कुमार, संरक्षक एवं व्यवस्थापक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय, तथा स्वागत अध्यक्ष श्री रूपल आनंद एवं श्री विकास जी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।समिति ने विशेष रूप से जानकारी दी कि सिवान दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं आयुर्वेद जगत के वरिष्ठ विद्वान प्रो. (वैद्य) प्रजापति त्रिपाठी जी के आतिथ्य में परम पूज्य प्रदीप जी महाराज का सिवान प्रवास एवं आवास रहेगा। आयोजन समिति ने इसके लिए प्रो. प्रजापति त्रिपाठी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में आयोजन समिति के सदस्य लीलावती गिरि, निशा लाल, सुनीता जायसवाल, रश्मि गिरी, प्रियंका भारती, सीमा तिवारी, संजय जायसवाल, निलेश कुमार, शंभू सोनी, सत्यम सिंह, अनमोल जी, रंजन सिंह बादल, मुकेश कुमार बंटी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राहुल तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अजीत चौरसिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदलाल चौहान, श्री हैप्पी यादव, बजरंग दल के श्री रंजन जी, श्रीमती तापती वर्मा, प्रो. डॉ. रविंद्र पाठक, श्री रवि चौरसिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन समिति ने सिवान एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की कि वे इस दिव्य आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा 16 जुलाई को परिवार सहित उपस्थित होकर परम पूज्य प्रदीप जी महाराज के श्रीमुख से हनुमंत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।


देश
विश्व संगीत दिवस पर संस्कार भारती ने किया संगीत गोष्ठी का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को संस्कार भारती सिवान द्वारा वीणापाणी संगीत विद्यालय परिसर में एक संगीत गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ संस्कार भारती के संरक्षक श्री बृजमोहन प्रसाद,अध्यक्ष राम प्रेम शंकर एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। संगीतकार श्री चंद्रमा चंद्राही के निर्देशन में गायक एवं गायिकाओं द्वारा अनेक गीत प्रस्तुत किए गए।संस्कार भारती के श्री विजय शंकर पांडे ने लोकगीत एवं राजू सोनी ने भजन गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के संरक्षक श्री जादूगर विजय,सचिव श्री सुनील कुमार,कोषाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, मिडिया संयोजक डॉ राकेश कुमार तिवारी कार्तिक पांडे, विपुल कुमार सहित अनेक आमंत्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अंजनी पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन राम प्रेम शंकर सिंह द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह जी ने बताया कि संगीत दिवस समरसता का प्रतीक है। वही जादूगर विजय ने कहा कि हम गीत के कलाकार नहीं बल्कि संगीत के साधक बने।विजय शंकर पांडे ने कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन में अनिवार्य है। अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्कार भारती के द्वारा संगीत गोष्टी बंदिनी है।गोष्ठी में रविंद्र कुमार शर्मा , बृजमोहन प्रसाद ,विकास सोनी, रामप्रवेश,सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत,प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, ऋषभ कुमार, रंजन कुमार, सरोज कुमारी, मानवी, साक्षी, सोनाक्षी एवं बृजेश कुमार रहे गोष्टी के अंत में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की प्रति माह गोष्टी हो संचालन अनमोल कुमार एवं अंजनी पांडे जी ने किया।

