Connect with us

तकनीकी

रिवीजन, प्रैक्टिस और कॉन्सेप्ट बिल्डिंग से मिलेगी सफलता ; डॉक्टर आदित्य कुमार अनुपम

Published

on

यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर शाहनवाज आलम के नेतृत्व में संचालित सर सैय्यद विजन 50 में अभ्यर्थियों के साथ संवाद में एन आई टी उत्तराखंड के सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर (डॉक्टर) आदित्य कुमार अनुपम ने बच्चों को सफलता के लिए सेल्फ नोट्स बनाने और नियमित आधार पर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- यदि इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पानी है तो छात्रों को रिवीजन, प्रैक्टिस और कॉन्सेप्ट बिल्डिंग पर विशेष ध्यान देना होगा। आज के सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट की विश्वसनीयता के संदर्भ में सतर्क रहने की आवश्यकता है। यू ट्यूब के किसी भी स्टडी कंटेंट पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि छात्र सेल्फ स्टडी और सेल्फ नोट्स बनाने पर ज्यादा ध्यान देने का प्रयास करें। ये बातें गुरुवार को यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर शाहनवाज आलम के नेतृत्व में आनंद नगर के यूनिटी कैंपस में संचालित सर सैय्यद विजन 50 में अभ्यर्थियों के साथ संवाद में एनआईटी उत्तराखंड के सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर (डॉक्टर) आदित्य कुमार अनुपम ने कही। मालूम हो कि प्रोफेसर (डॉक्टर) आदित्य कुमार अनुपम ने एम टेक आई आई टी बी एच यू और पी एच डी आईं आई टी, रुड़की से किया है। मौके पर शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक भी उपस्थित रहे। प्रोफेसर ( डॉक्टर) आदित्य कुमार अनुपम का स्वागत यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शेख अबरार अहमद ने किया। इस अवसर पर यू पी एफ के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर नाजिर कलीम, अन्य फैकल्टी मेंबर जिया उर रहमान, डॉक्टर अजहर सेराज, अमन कुम्मा, मोहम्मद शाहिद भी उपस्थित रहे। संवाद सत्र के दौरान प्रोफेसर (डॉक्टर) आदित्य कुमार अनुपम ने नीट जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें अच्छी और स्तरीय तरीके से इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।मालूम हो कि यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर शाहनवाज आलम द्वारा स्थानीय बच्चों को मात्र 50 रुूपये की फ़ी पर नीट जेईई की परीक्षाओं की स्तरीय तैयारी के लिए सर सैय्यद विजन 50 कोचिंग की स्तरीय व्यवस्थाओं को संजोया गया है। बकौल डॉक्टर शाहनवाज आलम इस प्रयास के माध्यम से वे समाज ने उन्हें जो दिया है उसे परिष्कृत कर लौटाने की ख्वाहिश रखते हैं, यह प्रयास संपूर्ण रूप से समाज को ही समर्पित है। उनका कहना है कि यदि यहां पर बच्चों को स्तरीय मार्गदर्शन की व्यवस्था मिल जाएगी तो संसाधन एकत्रीकरण की चुनौतियों का सामना करने वाले मेधावी छात्रों को बहुत मदद मिल जाएगी। विशेषकर मेधावी छात्राओं को काफी मदद मिल जाएगी। स्थानीय स्तर पर अपने माहौल में छात्र तैयारी करेंगे तो सफलता की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। इस संस्थान में बाहर से उच्च स्तरीय फैकल्टी को बुलाया गया है। इस संस्थान में सभी धर्म, जातियों के प्रतिभाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में अकादमिक मार्गदर्शन के साथ छात्रों के मोटिवेशन के स्तर के संदर्भ में भी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को आयोजित विशेष संवाद सत्र इसी क्रम में आयोजित किया गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में लोकमत परिष्कार की बैठक आयोजित

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,पूर्णिया ;- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में रविवार को लोकमत परिष्कार बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूर्णिया संकुल के सभी प्रधानाचार्य,आचार्य, समिति सदस्य, विद्वत परिषद,एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।इस बैठक में लोक शिक्षा समिति के माननीय प्रदेश सचिव महोदय श्री रामलाल सिंह जी तथा बिहार भाजपा के संगठन मंत्री आदरणीय भिखू भाई दालसानिया जी एवं क्षेत्र प्रचारक आदरणीय श्री रामनवमी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Continue Reading

Tech

महावीरी सरस्वती विद्यामंदिर बरहन में,विज्ञान सप्ताह में छात्रों ने किया वैज्ञानिक चेतना का प्रदर्शन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, सिवान ;- महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल सिवान में आयोजित विज्ञान सप्ताह का समापन शनिवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित वंदना सभा में कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर, सिवान के वरिष्ठ कार्यकर्ता जादूगर विजय, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र राय, वरिष्ठ आचार्य श्री सुरेन्द्र तिवारी एवं श्री सच्चिदानंद राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विज्ञान सप्ताह का आयोजन महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की स्मृति में 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ था। सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में विज्ञान प्रयोग, प्रदर्शनी, पौधारोपण, सुलेख, रंग भरो, प्रश्नमंच एवं चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनका संचालन विज्ञान प्रमुख श्री प्रभात कुमार सिंह, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं श्री राहुल नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में हुआ।छात्र-छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न केवल वैज्ञानिक चेतना का प्रदर्शन किया, बल्कि देशभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों से भी आत्मसात हुए।

उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को ‘भारतीय रसायन विज्ञान के जनक’ के रूप में जाना जाता है। वे भारत के पहले आधुनिक रासायनिक शोधकर्ता और पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी के संस्थापक थे।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के श्री नंदजी सिंह, मधुबाला कुमारी, राजकिशोर प्रसाद चौहान, उमेश कुमार उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, चंद्रिका कुमारी साव, कुमारी मेघा, अर्पणा देवी, प्रणव प्रकाश, अंजली श्रीवास्तव सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनियों का विशेष सहयोग रहा।

Continue Reading

Tech

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सिवान में “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025″ का भव्य आयोजन

Published

on

सिवान, 30 जुलाई 2025राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज), सिवान के ऑडिटोरियम में “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों, युवाओं, इनोवेटर्स और स्थानीय उद्यमियों को रचनात्मक रूप से सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC) श्री विवेक कुमार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें छात्रों, शिक्षकों, स्टार्टअप संस्थापकों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इसके उपरांत बिहार आइडिया फेस्टिवल पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई, जिससे उपस्थितजनों को बिहार सरकार की इस पहल की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह ने अपने संबोधन में नवाचार की आवश्यकता और स्थानीय स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स के उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित युवाओं को अपने आइडिया प्रस्तुत करने और उनका व्यावसायीकरण करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, श्री विवेक कुमार ने स्टार्टअप बिहार नीति 2022 के अंतर्गत मिलने वाली सहायता, प्रक्रियाएं और लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि “युवा अपने विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें वास्तविक समाधान के रूप में प्रस्तुत करें। सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”कार्यक्रम में स्टार्टअप सेल प्रभारी प्रोफेसर द्वारा ‘स्टार्टअप बिहार’ और ‘बिहार आइडिया फेस्टिवल’ पर एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, मूल्यांकन, सहायता राशि और मार्गदर्शन जैसी महत्वपूर्ण बातों को समझाया गया।जीविका के DPM द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक उद्यमिता पर विचार प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा तब रहा जब जिले के दो सफल स्टार्टअप संस्थापकों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। इन कहानियों ने न केवल छात्रों को नई दिशा दी, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे स्थानीय स्तर पर बड़ी सोच के साथ नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।अंत में, स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुमार आदित्य चंद्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों, संस्थानों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Continue Reading

Trending