बिहार
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को ले NDA की बैठक में नेताओं ने कहा, “ऐतिहासिक होगी सिवान की सभा “
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान – ; सिवान शहर के परी वाटिका मंगलवार को में एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया और मंच संचालन जेडीयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बताया कि हम लोग जिला के हर गांव में जा रहे हैं। हर जगह गाजे बजे के साथ नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे हैं।आज सिवान के हर गांव में लोग बोल रहे हैं चलो जसौली चलो जसौली। हम लोग प्रचार रथ घुमा रहे हैं. प्रधानमंत्री जी के पिछले सभी कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इस कार्यक्रम को एनडीए के सभी कार्यकर्ता नेता मेहनत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम पिछले सारे कार्यक्रमों का रिकॉर्ड तोड़ देगा। सारण की जनता प्रधानमंत्री जी को ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद देने आ रही है।सिवान की जनता इस कार्यक्रम को एक उत्साह,एक पर्व की तरह मना रही है मुझे एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं पर पूरी भरोसा है कि आप ताकत और क्षमता लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।कार्यक्रम को आगे संबोधन करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोगों से कहा आप लोगों के बीच में आकर यह लग रहा है अब तक का सारा रिकॉर्ड जसौली में टूटने वाला है प्रधानमंत्री जी पिछली बार मिथिला की धरती पर आए थे।उसके कुछ ही दिन पहले पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ गया था।मोदी जी ने देर नही लगाया और ऑपरेशन सिंदूर करके 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।अगले दिन पाकिस्तान में आतंकियों के 96 जनाजे निकले। दुनिया ने भारत की ताकत देखी। एक आतंकवादी बोल रहा था मुझे क्यों छोड़ दिया मुझे भी मार देता। भारत में जब हमारे ऑपरेशन सिंदूर होने के बाद देश सांसद विदेश में गए थे हमारे बिहार से भी कुछ सांसद विदेश में गए थे वहां पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर से देश का गौरव बढ़ा है दुनिया ने देश की ताकत को महसूस किया है। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया प्रधानमंत्री जी का बिहार में पिछला कार्यक्रम मिथिला की धरती पर हुआ था मैं मिथिला के इतिहास में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं देखा मैं सिवान आया हूं यहां के कार्यकर्ताओं को देखकर लग रहा है कि यहां का कार्यक्रम मिथिला के कार्यक्रम का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है सिवान का कार्यक्रम पूरा दुनिया देखेगा। एनडीए के सरकार के पहले बिहार में जंगल राज की सरकार थी कानून व्यवस्था चौपट था बिहारी कहलाना अपने आप में शर्म की बात थी। कानून व्यवस्था कुछ नहीं था सड़के नहीं थी। बिहार गढ़ा था राशन नहीं था पानी नहीं था। लोगों के जीवन में अनेक कठिनाइयां थी लोग दिन में घर से बाहर बाहर नहीं निकाल पाते थे लोगों को डर लगता था कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए उसके बाद फिर बिहार की जनता ने उस जंगल राज को उखाड़ फेंकने का काम किया फिर बिहार में स्वर्ण युग का उदय हुआ।कानून का व्यवस्था हुआ नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहारी का देश ही नहीं विदेशों में भी सम्मान बढा कानून का राज कायम हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद में जापान गया था वहां मैंने देखा लोगों में प्रधानमंत्री जी के प्रति भारत के प्रति एक अलग सम्मान है देस नहीं विदेशों में भी मोदी जी ने परचम लहराया है मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ताज होटल पर अटैक हुआ था समुद्र के रास्ते आतंकि भारत में घुस आए थे 160 लोगों को मार दिया था उसमें जापान के भी दोनों दो लोग थे हम लोग कुछ कर नहीं पाए।हम लोग सिर्फ सबूत देते रह गए कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है। अभी पुलवामा हमले के बाद दुनिया ने देखा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 200 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के अड्डों को खत्म किया भारतीय सेना पाकिस्तानियों पर जुर्म नहीं करना चाहती थी आतंकियों को खत्म करना चाहती थी पाकिस्तान ने भी भारत के बहुत से शहरों पर मिसाइल फेंकने का काम किया था लेकिन हमने उन्हें सफल नहीं होने दिया हमने उनके न्यूक्लियर को भी क्षतिग्रस्त करने का कार्य किया आज हम लोग देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जापान से भी आगे निकल गए हैं भारत में मात्र पांच परसेंट लोग गरीबी रेखा के नीचे है हमारे लिए पाकिस्तान कोई फैक्टर नहीं है देश अभी आर्थिक तूफान के तरफ बढ़ कर रहा है इसका फायदा बिहार को भी हो रहा है विपक्ष के लोगों को पेट में दर्द है कि बिहार को बजट के अलावा 60 करोड़ क्यों मिला। जयराम रमेश ने ट्वीट करके लिखा कि यह बजट भारत का नहीं यह बजट बिहार की है। कार्यक्रम में आगे भारत सरकार के मंत्री श्री ललन सिंह ने कहा मोदी जी ने देश नहीं विदेशों में भी देश का मान सम्मान बढ़ाया है 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज दिया है जहां 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी अभी 11 साल में मोदी जी ने अर्थव्यवस्था को चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है 2027 में भारत सरकार का लक्ष्य है कि देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर रहे।ऑपरेशन सिंदूर में देश निर्मित हथियारों का उपयोग किया गया आज हमारा मिसाइल खरीदने के लिए विदेश से लोग आ रहे हैं यह आत्मनिर्भर भारत है और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जब पिछली बार ताज होटल जो देश का बहुत बड़ा होटल है उस पर हमला हुआ था तो कांग्रेस ने देश के गृह मंत्री शिवराज सिंह का बलि चढ़ा दिया और देश के बाहर रोना रोने लगे की पाकिस्तान ने हम पर हमला कर दिया, पाकिस्तान में हमने हमला कर दिया आज मोदी जी रोते नहीं देश के आतंकियों को रोने पर मजबूर कर देते हैं हम लोगों ने समता पार्टी का निर्माण किया था हम लोग कार्यक्रम में सिवान आए थे हम लोगों को सिवान में उस आतंक के राज में टेंट और समियाना देने के लिए कोई तैयार नहीं था लोग कहते थे आप टेंट और समियाना नहीं जान मांग रहे हैं हम लोगों की हत्या हो जाएगी यदि हमने टेंट लगाया तो सोचिए कैसा डर का माहौल था लोग पास से आकर हम लोगों को नहीं सुनते थे दूर खड़े होकर लोग हम लोगों को सुन रहे थे उनके जमाने में स्कॉर्पियो का शीशा गिरकर दोनों तरफ से राइफल की नाल आगे निकलकर अपराधी आगे डंटा लेकर बैठता था आज किसी के माई के लाल में दम नहीं की गाड़ी से बंदूक का नाम निकाल दे।ऐसे सुशासन की व्यवस्था की गई है बिहार में डबल इंजन की सरकार है आपके उत्साह को देखने के बाद पता चला कि कार्यक्रम कैसा होने वाला है। तीन दिन बचा है कार्यक्रम में लग जाइए और ध्यान रखिए गर्मी का मौसम बीतने वाला है बरसात आने वाली है कुछ राजनीतिक मेंढक बिल से निकलेंगे और बोलेंगे। उसे पर ध्यान नहीं देना है अर्जुन की तरह आपको सारण की 24 सीटों पर ध्यान रखना है हमारे गठबंधन में पांच दल है पांच पांडव है कौरव सेना की हार होगा।पांडवों की विजय होगी बिहार में डबल इंजन की सरकार फिर से बनेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू तिवारी जी सांसद जनार्दन सिंह सिगरीवाल, विजय लक्ष्मी कुशवाहा जी विधायक करनजीत सिंह देश कान सिंह पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव पूर्व विधायक विक्रम कुमार रमेश कुशवाहा सिंह, अजय सिंह, नंदप्रसाद चौहान हेमनारायण शाह संगीता यादव लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान हम जिला अध्यक्ष अभय सिंह विनोद तिवारी रिजवान अंसारी प्रदीप कुमार रोज हरेंद्र सिंह कुशवाहा सुशीला देवी अनुराधा गुप्ता सत्यम सिंह सोनू मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक अर्चना सिंह आभा देवी सोनी गुप्ता अनिता कुशवाहा किरण गुप्ता, रामेश्वर चौहान राजीव रंजन पांडे लाल बाबू कुशवाहा सोनू सिंह किरण गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता सोनू सिंह चीकू जी सहित सैकड़ो एनडीए नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uncategorized
जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Sports
बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में
-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं :
पटना में होने वाले खेल :
तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)
हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर
Politics
समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
