Connect with us

बिहार

मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल,लालू की मति भ्रस्ट – गिरिराज सिंह

Published

on

कांग्रेस घोटालों की सरकार -गिरिराज

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान -: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को अतिथिगृह सिवान में एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोदी जी की सरकार को 11 साल हो गए है और यूपीए सरकार के 11 साल, दोनों को देखें तो मोदी जी का कार्यकाल 11 साल बेमिसाल है।विरोधी पूछते हैं कि यूपीए और एनडीए में क्या अंतर है? तो अंतर यह है कि यूपीए सरकार विवादों में घिरा रहती थी। चाहे कोयला घोटाला,चाहे २ जी हो, चाहे जमीन घोटाला चाहे आकाश घोटाला हो सब मिलाकर कांग्रेस घोटालो की सरकार थी। मोदी जी की सरकार उम्मीद की सरकार है।और हमारे यहां कहा गया है हरि अनंत हरि कथा अनंता वैसे ही मोदी जी की उपलब्धि इतनी है की अखबार में नहीं समा पाएगा। देश के अंदर मोदी जी ने जो एक विकास की नई गाथा लिखी है उसमे 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर ले जाने का काम किया है । एक समय था कि कांग्रेस सरकार के कारण पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को देश का सोना गिरवी रखना पड़ा था। बिपक्ष को एक पक्षी की तरह है जिसे दिन मे दिखाई नहीं देता है। आज पूछते हैं कि यह 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर कैसे आ गए।मैं आपके माध्यम से बताना चाहता हूं 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक गरीबो के घर मिट्टी का होता था घर शौचालय नहीं, पानी नहीं, बिजली नहीं,स्वच्छता नहीं, अनाज नहीं, इलाज के लिए पैसा नहीं। कांग्रेस की सरकार 29 साल में इंदिरा आवास से केवल 3 करोड घर बनाए मोदी जी की सरकार ने 11 साल में 5 करोड घर बनाने का कार्य किया मोदी जी की सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनवाने का कार्य किया मुफ्त मे रासन मुफ्त मे दवा आज बिहार मे जगह जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का कार्य कियाजा रहा है।शौचालय के साथ नल जल योजना बिहार मे चल रहा है।बिजली दिया बिजली के साथ स्वच्छ ईंधन दिया उज्जवला गैस योजना दी। आयकर में छूट दिया। यूपीए काल में गैस का कनेक्शन सांसद के कूपन से मिलता था। आज गैस का कूपन की कोई जरूरत नहीं है गैस आपके घर तक पहुंचता है वही नहीं अब घर-घर गैस पाइपलाइन से जाने की योजना है और बिहार में भी यह 2029 तक पाइपलाइन से कनेक्शन पहुंच जाएगा। जनधन खातों के जरिये केंद्र से डाले गए पैसे सीधे गरीबों के खाते में जाते है। कांग्रेस की सरकार की तरह 75% रुपयों का घोटाला नहीं होता है। आज देश का गरीब यूपीआई से ट्रांजैक्शन कर रहा है देश बदल रहा है। मोदी जी के सरकार ने रेलवे के स्टेशनों को नए रंग के रूपरेखा में तैयार कर रही है पटरिया बदली जा रही हैं देश में नए-नए एम्स खुल रहे हैं। देश में एम्स की संख्या बढ़ रही है हर जिलों में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ रही है देश में एयरपोर्ट की संख्या बढ़ गई है। 20 जून को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सिवान की पावन धरती पर आ रहे हैं आप सबसे आग्रह है की आप आए और देश की यशस्वी प्रधानमंत्री को सुने। कल मैं न्यूज़ चैनल पर देख रहा था कैसे लालू प्रसाद की मति भ्रष्ट हो गई है तलवार से केक काटते हैं स्कूटर से चारा ढोते हैं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जो संविधान के निर्माता हैं उनके फोटो को पैर के पास रखकर फोटो खिंचवाते हैं,उनके फोटो को कूड़ेदान में फेंका जाता है लालू प्रसाद यादव को इस कुकृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा के अध्यक्ष राहुल तिवारी जिला के प्रभारी उमेश प्रधान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह धर्मेद्र पटेल सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक भाजपा नेता मनोज राम राकेश कुमार पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय सौरव कुशवाहा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Continue Reading

Sports

बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में

Published

on

-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

पटना में होने वाले खेल :

तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)

हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर

Continue Reading

Politics

समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Continue Reading

Trending