बिहार
बिरला ओपेन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का डीएम ने किया शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, सिवान-; सिवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड के मड़कन गाँव में नवनिर्मित बिरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने रविवार को दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।दीप प्रज्वलित करने वालों में विद्यालय के संस्थापक सदस्य चन्द्रशेखर सिंह,नित्या सिंह,एन.एन सिंह सहित जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी तथा समाज सेवा राजनीति,कला एवं खेल जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद रहे। देश विदेश तथा भारत के 23 राज्य तथा 100 शहरों में डेढ़ सौ से ज्यादा संस्थानो को संचालित करने वाले बिड़ला ग्रुप द्वारा संचालित अत्याधुनिक तकनीक सुविधाओं से सुसज्जित स्कूल बिरला ओपेन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की एक शाखा का सिवान के मड़कन में रविवार को शुभारंभ होने से अभिभावक प्रसन्न व उत्साहित नजर आए।अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक बड़ी चुनौती रही है इसके लिए उन्हें बच्चों को बड़े शहरों में भेजना पड़ता था जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।इस विद्यालय के खुल जाने अब घर के पास ही बच्चों को आसानी से पढ़ाने सहूलियत मिलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस पाँच एकड़ में निर्मित दो एकड़ के हरे-भरे परिवेश में संचालित इस विद्यालय में नर्सरी से ग्रेड 6 तक की शिक्षा प्रदान की जायेगी।साथ ही इस विद्यालय में पूर्णतः वातानुकूलित क्लास रूम,कम्पोजिट लैब, कम्प्यूटर लैब, क्रिकेट फुटबॉल,तथा बैडमिंटन के अलावा अन्य indoor games की भी सुविधा प्रदान की गई है।वहीं छात्रों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।छात्रों को स्कूल लाने के लिए वातानुकूलित बस भी उपलब्ध है।ज्ञात हो कि सारण प्रमंडल में बिरला ग्रुप की यह एकमात्र पहली शाखा है।इसके खुलने से विशेषरूप से सिवान छपरा व गोपालगंज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेने में सहूलियत मिलेगी।




Tech
पीएमश्री विद्यालय धनवती में समर कैंप का आयोजन, कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने की अनूठी पहल
लोकतंत्र न्यूज,सिवान (बिहार); – सदर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, धनवती में शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों (Slow Learners) के लर्निंग गैप को कम करने और उन्हें सामान्य बच्चों की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर समर कैंप का आयोजन किया गया है।
इस कैम्प में बच्चों को रटने की पारंपरिक पद्धति से अलग रोचक खेल, बेसिक गणित, भाषा ज्ञान (हिंदी/अंग्रेजी पढ़ना-लिखना), और रचनात्मक गतिविधियों(Drawing/Crafts)के माध्यम से सिखाया जा रहा है।
समर कैम्प का लक्ष्य गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग कर बच्चों के मन से पढ़ाई का डर दूर करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।
प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि
कमजोर बच्चों की पढ़ाई सुधारने के बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘मिशन लर्निंग’ अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों (Middle Schools) में पढ़ने वाले कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तपती गर्मी और छुट्टियों के बीच, बच्चों की पढ़ाई को मजेदार और मजबूत बनाने के लिए राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक एक महीने का विशेष ‘समर कैंप’ (Summer Camp) आयोजन किया गया है।

इस समर कैंप का मुख्य फोकस कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों पर होगा,जो पढ़ाई-लिखाई या गणित में अपने सहपाठियों से पीछे छूट गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस ‘समर कैंप मास्टर प्लान’ की 5 सबसे मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- FLN के तहत चिन्हित कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
बुनियादी सुधार ; इस कैंप का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों की नींव मजबूत करना है।
सीखने का नया अंदाज ; पारंपरिक किताबी रटने के बजाय, बच्चों को खेल-कूद, विशेष गतिविधियों (Activity-based learning), चित्रकारी और व्यावहारिक तरीकों से पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणित की समझ (Maths Skills) विकसित करना सिखाया जाएगा। इससे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले कमजोर छात्र भी मुख्यधारा की पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।
- हर स्कूल में पढ़ाएंगे स्थानीय ‘स्वयंसेवक’ और ‘टोला सहायक’
कम्युनिटी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने एक अनूठा फॉर्मूला निकाला है:
सभी मध्य विद्यालयों (Middle Schools) के प्रधानाध्यापकों (HM) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र (Local Area) से 2 से 3 स्थानीय स्वयंसेवकों (Volunteers) या टोला सहायकों का चयन कर पूरे महीने कैंप में बच्चों को गाइड करेंगे और उन्हें सिखाने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे, जिससे बच्चों को एक दोस्ताना और बेहतर घरेलू माहौल मिल सके।
Uncategorized
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी के अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य ने अंबेडकर भवन में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा।

बिहार
तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सिवान में खुला नियंत्रण कक्ष
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सिवान जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा।उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06154-24200/06154-242001 पर शिकायत कर सकते हैं।
जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें –
इस संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

