Connect with us

Politics

जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगाया गम्भीर आरोप,मांगा जवाब

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, सिवान –: सिवान जिला कांग्रेस ने शनिवार को जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता द्वारा की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं सिवान जिला के प्रभारी श्री कपिलदेव प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार से पूछा की सेल कंपनियों के माध्यम से 20000 करोड़ रुपए अदानी ग्रुप को मिले वे रुपए किसके हैं और अदानी ग्रुप का सहयोगी चीनी नागरिक कौन है? आज जब अदानी ग्रुप देश के सभी क्षेत्रों में अपने मित्र प्रधानमंत्री जी की सहयोग से दखल दे रहा है वैसे में उसके आर्थिक पहलू और मित्रों के बारे में देश को जानना जरूरी है। जब हमारे नेता राहुल गांधी ने हवाई जहाज में प्रधानमंत्री मोदी जी और अदानी जी की एक साथ आराम करते हुए तस्वीर सदन में दिखाकर पूछा कि दोनों के बीच रिश्ता क्या है , तब नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार की कलाई जब खुलती दिखी तो राहुल गांधी की सदस्यता ही न्यायालय को प्रभाव में ले सजा दिलाकर आनन-फानन में समाप्त कर दिया। जो भाजपा देश में ओबीसी की जनगणना नहीं होने दे रही, जिसने भारत सरकार की कंपनियों को अपने मित्रों के हाथों बेच कर ओबीसी और दलित को मिलने वाले नौकरी में आरक्षण को समाप्त कर दिया, जिस भाजपा शासित राज्य के एक भी मुख्यमंत्री ओबीसी ग्रुप से नहीं है, वह कांग्रेस पार्टी को ओबीसी विरोधी बता रहे हैं
जिसके शासित 2 राज्यों में मुख्यमंत्री ओबीसी ग्रुप के ही हैं। प्रभारी महोदय के साथ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि मोडानी के आपसी संबंध और उनकी मिलीभगत से हो रही जनता और सरकार की संपत्ति कि लूट का खुलासा ना हो इसके लिए पहले राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया गया और उनके तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी के भाषणों को संसद की कार्यवाही से निकाल दिया गया जिससे आने वाली पीढ़ी मोदी अडानी के देश के साथ किए गए विश्वासघात को नहीं जान सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ विधु शेखर पांडे ने कहा की अब यह बात पूरी दुनिया जान गई है अफ्रीका, इजरायल, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ अदानी ग्रुप के जो व्यापारिक करार हुए हैं उनमें नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार ने सीधे-सीधे प्रभावित किया है। अफ्रीका में नरेंद्र मोदी, गौतम अदानी और भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन एक साथ बैठे दिखाई देते हैं और अगले कुछ ही दिन बाद भारतीय स्टेट बैंक अदानी ग्रुप को 1 बिलियन डॉलर का ऋण दे देता है। जिन क्षेत्रों में अदानी ग्रुप को कार्य का कोई अनुभव नहीं है, सहयोगी देशों को नरेंद्र मोदी के दबाव में आकर गौतम अडानी के साथ करार करना पड़ रहा है ।प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर के एहतेशाम ने कहा कि संसद के भीतर और बाहर गांधी परिवार के लिए जो अपमानजनक शब्द मोदी और उनके मंत्रियों की टीम ने कही वैसा उदाहरण दुनिया के किसी भी देश में देखने को आज तक नहीं मिला। जेपीसी की मांग पर कांग्रेश एवं विपक्षी दलों के डटे रहने से अपने को बदनामी से बचाने के लिए जिस मानहानि के मुकदमे में 1 दिन की भी सजा नहीं होनी चाहिए उसमें 2 वर्ष की अधिकतम सजा दिला कर राहुल जी की सदस्यता समाप्त कर मोदी जी ने विपक्षी दलों को बता दिया है कि भाजपा का विरोध करने का परिणाम क्या होता है? श्री शिवधारी दुबे ने कहा कि आज विधायिका, कार्यपालिका ,न्यायपालिका और पत्रकारिता पूरी तरह से मोदी जी की गुलाम बन गई है। देश में अघोषित आपातकाल है। मोदी शाह और अडानी की तिकड़ी देश को लूट रही है ।हम कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों से देश को आजाद कराया है और आने वाले वर्षों में इस देश को भाजपा की गुलामी से भी आजाद करेंगे। हम इन्हें बेनकाब कर जनता की अदालत में खड़ा करेंगे ।इस अवसर पर श्री विनयचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तक ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2025 भारत बांग्लादेश से ज्यादा गरीब हो जाएगा ।आज देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है, महंगाई आसमान छू रही है ,हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है, ऐसे में भाजपा की सरकार इस देश की जनता के साथ जो छल कर रही है उसे कांग्रेस कार्यकर्ता जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से देश की जनता को बताएंगे और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत से जीता कर भारत को मोदी अडानी की दासता से मुक्त करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रद्युम्न राय प्रधानमंत्री जी को याद दिलाया की2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होने ओबीसी के राष्ट्रीय नेता नीतीश कुमार के डीएनए पर प्रश्न चिन्ह उठाया था। इस अवसर पर एसएम फजले हक, प्रदुमन राय ,सुशील कुमार ,यशवंत कुमार चमन आदि नेता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन में पंचायती राज मंत्री ने दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; -जिला मुखिया महासंघ सिवान द्वारा रविवार को शहर के टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सिवान मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान एवं मंच का संचालन मुखिया राजकिशोर चौरसिया ने किया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थय एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय,अतिथि पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश,सांसद विजयलक्ष्मी देवी दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,गोरियाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया,सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य एवं पंच उपस्थित रहे।विदित हो कि देश रत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद की धरती पर लगभग 20 वर्षों में पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले जिला परिषद से लेकर वार्ड एवं पंच ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक मंच पर एकत्रित होकर सरकार से विधि सम्मत जो पंचायती राज अधिनियम में ताकत निहित है उसको जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए माँग रखा।मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने कार्यक्रम में शामिल मंत्रियों एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी संगठन यानी जिला परिषद, प्रमुख संघ, सरपंच संघ, वार्ड संघ, पंच संघ, के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांगो को रखा।इसमें सुरक्षा देने व अपराधियों द्वारा हत्या कर दिए गये मुखिया व उनके प्रतिनिधियों के हत्यारों को फाँसी की सज़ा व मृतकों के आश्रितों को पचास लाख रूपये मुआवजा देने सहित जनप्रतिनिधियों को प्रदत अधिकारों को दिलाने से संबंधित विभिन्न मांगो वाले मांग पत्र को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे को सौंपा।इस मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो मांग है उससे दो कदम आगे बढ़कर वे इसके क्रियान्वयन के लिए सरकार से बात करेंगे और विभागीय स्तर पर हर सम्भव कदम उठाएंगे।वहीं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर सम्भव कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक कर्णजीत सिंह ने भी मांग पत्र पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने हेतु बात रखने का आश्वासन दिया।

Continue Reading

Politics

सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है,उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हुँ ; मंगल पाण्डेय

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,सिवान;- सिवान सदर से नवनिर्वाचित विधायक सह बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरहन गोपाल व सुंदर पुर पंचायत में रविवार को जनता से संवाद किया।इस दौरान स्थानीय जनता व नेताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।जनता से संवाद करते हुए मंत्री मंगल पाण्डेय ने जनता से मिले अपार समर्थन और स्नेहिल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि, “सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हूँ”। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Politics

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत सिवान डीएम ने लगाया निषेधाज्ञा

Published

on

न्यायालय जिला दंडाधिकारी, सीवान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत निषेधाज्ञा* भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की घोषणा के बाद इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई थी। दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उसके बाद राजनैतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आतंकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्ति मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिये अवांछित/असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोक शांति भंग हो सकती है।अतः उपर्युक्त पृष्ठभूमि में मैं, आदित्य प्रकाश, भा०प्र०से०, जिला दण्डाधिकारी, सीवान संतुष्ट हो कर इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा जारी निषेधाज्ञा को विलोपित करते हुए दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण सीवान जिला के अन्तर्गत निम्नांकित आदेश जारी करता हूँ-1. उक्त अवधि में किसी भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा।2. कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल या संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेंगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटस ऐप या अन्य सोशल मीडिया, एस०एम०एस० अथवा अन्य ईलेक्ट्रॉनिक्स माध्यम से आदान-प्रदान नहीं करेंगे, जिससे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन होता हो।3. कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल का प्रयोग राजनैतिक प्रचार के लिए नहीं करेंगे एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का कार्य नहीं करेंगे।4. कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन/मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं किसी भी प्रलोभन में लाने का प्रयास नहीं करेंगे।5. उक्त अवधि में एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति जमा नहीं होंगे।6. मतदान की तिथि दिनांक 06.11.2025 को प्रातः 6.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक राष्ट्रीय उच्च पथ/राजकीय उच्च पथ को छोड़कर अन्य सड़कों पर बिना परमिट वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। मतदान केंद्र के अन्दर कोई भी अभ्यर्थी / राजनैतिक दलों के अंगरक्षक (जेड श्रेणी को छोड़करी की जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कोई भी अभ्यर्थी द्वारा मतदान केंन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

  1. कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन नहीं करेंगे।

(क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्तव्य पर लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

यह आदेश शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्युत संकटकालीन सेवा, मिल्क वाहन, दूरभाष सेवा, पानी टैंकरी एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।

किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति/संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश के विपरीत कोई कार्य नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

Trending