बिहार
पीएम के निर्देश एवं CBSE के तत्त्वावधान में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत हेजलवुड स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
छपरा -; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश एवं CBSE के तत्त्वावधान में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को हेजलवुड स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू थे। अन्य सम्मानित अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामदयाल शर्मा जी थे। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार श्री मेहदी शॉ ने जज की भूमिका निभाई ।
बच्चों ने कई विषयों जैसे पसंदीदा त्योहार, परीक्षा के दौरान मनःस्थिति आदि पर पेंटिंग बनायी। अंशिका गुप्ता ने प्रथम स्थान एवं अंजली यादव और आयुष राज ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
मुख्य अतिथि अमनौर विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता हेतु मेहनत की भूमिका पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामदयाल शर्मा जी ने बच्चों को परीक्षा के दौरान संयत रहने को कहा। कलाकार श्री मेहदी शॉ ने जीवन में कला की भूमिका बच्चों को समझाई।कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद देते हुए हेजलवुड के चेयर मैन बलदेव सिद्धार्थ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाले होते हैं ।
इस मौके पर छपरा के श्याम बिहारी अग्रवाल, सूपन राय, नितीन राज वर्मा, उमाकांत पांडे, उपनेश सिंह अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हेजलवुड विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
Uncategorized
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी के अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य ने अंबेडकर भवन में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा।

बिहार
तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सिवान में खुला नियंत्रण कक्ष
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सिवान जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा।उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06154-24200/06154-242001 पर शिकायत कर सकते हैं।
जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें –
इस संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

बिहार
सिवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर जश्न मना जताई ख़ुशी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंगलावर को शहर के जेपी चौक पर जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया गया है।राहुल तिवारी ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन को राज्यसभा जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए नेताओं — उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर , शिवेश राम — को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए गठबंधन की एकजुटता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण ही पार्टी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांण्डेय, अनुराधा गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, देवेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह,विजय यादव, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सोनू सिंह, संतोष रावत अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा ,उषा बैठा,गोविंद बसु, चंचल सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

-
Politics1 week agoनारी शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
-
देश2 days agoसेवा भावना,निर्भीकता और सामाजिकता के प्रतीक डॉक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
-
Politics23 hours agoनारी शक्ति के खिलाफ साजिश पर विधायक छोटी कुमारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस,विपक्ष पर साधा निशाना
-
Uncategorized1 week agoबाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
-
देश4 days agoपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का हुआ भव्य आयोजन
