Connect with us

बिहार

विधायक देवेशकान्त सिंह ने करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

Published

on

सचिन पर्वत गोस्वामी, सिवान-; ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा शीर्ष -अनुरक्षण नीति (3054 MR) के अंतर्गत दिनांक 26/07/2022 को देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी एवं लकड़ी नबीगंज प्रखंड की को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण सड़क L045_LO42_से मराछी इंदौली_बोर्डर (मराछी से तैयाडुमरी होकर मुसेहरी) तक 3.650 किलोमीटर 99.09 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकान्त सिंह ने किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़कें विकास की वाहक होती हैं,इन सड़कों का निर्माण हो जाने से लोगों के लिए आवागमन आसान हो जायेगा इससे सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिलान्यास के बाद ग्राम मराछी में आयोजित सभा को किया सम्बोधित सम्बोधित विधायक देवेशकान्त सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क जर्जर हो जाने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था उक्त पथ पूर्व में मेरे पूज्य पिताजी दिवंगत विधायक स्व.भूमेन्द्र नारायण सिह जी के द्वारा बनवाया हुआ था।पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि समाप्त हो जाने के बाद काफी लंबे समय से सड़क टूट रही थी। हमने प्रयास करके उक्त सड़क पुनर्निमाण कराने के लिए ग्रामीण कार्यविभाग के मंत्री व सचिव से अनुरोध किया जिसके फलस्वरूप सड़क अब बनेगी।मेरा प्रयास अपने कार्यकाल के पाँच सालो में क्षेत्र की सभी सड़को का कायाकल्प करना है।आगे उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ सर्वागीण विकास ही मेरा ध्येय व प्रथम प्राथमिकता है।उक्त पथ का निर्माण पूर्व मे 2013 मे हुआ था पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि समाप्त हो जाने के फलस्वरूप सड़क जर्जर हो जाने से आमजनों को बरसात के दिनो में आवागमन काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है l उपस्थित जनसमूह को उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता के विश्वास पर कभी आँच नही आने दूंगा देव्तुलय जनता ही भगवान है जनता ही मेरी मालिक है। क्षेत्र के विकास के लिए एक लंबी सड़क का प्रयास जारी है। इसी क्रम में मीरगंज से सतरघाट पथ को स्टेट हाईवे घोषित करने को लेकर ,जो 58.50 किलोमीटर लंबी सड़क है जो मीरगंज,बड़हरिया,जामो बजार,ईमिलिया मोड़,हरदिया मोड़,दीघावा दुबौली,भगवानपुर से सततरघाट को जाएँगी जो पाँच जिले को जोडती है इस पथ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मिलकर ग्रामीण कार्य विभाग से हस्तांतरित करते हुए पथ निर्माण विभाग में शामिल कर SH घोषित कर पथ का निर्माण कराने का अनुरोध किया जिसपर पथ निर्माण विभाग ने करवाई करते पथ का अद्यतन फिज्बिलिटी रिपोर्ट तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि उक्त SH घोषित हो जाएगा।

आगे उन्होंने बताया कि लकड़ी नबीगंज प्रखंड की जीर्ण शीर्ण हुई सारी सड़को का पुनर्निमाण एवं नए सड़को का निर्माण कराने के लिए लगातार प्रयत्नशील हूँ जल्द ही सिकटिया से पचहतर,डुमरा सेंटर होते हुए जलालपुर तक सड़क का भी निर्माण होना है।कार्यक्रम में लकड़ी नबीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिह,मुखिया प्रतिनीधि रामकिशोर सिह,मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिह ,जिला पार्षद रमेश सिह ,जिला पार्षद प्रतिनीधि त्रिभुवन सिह , प्रमोद कुमार तिवारी , अखिलेश पांडेय, सत्येंद्र सिह, भगवान सिह , मनोज कुमार सिह, श्याम किशोर तिवारी,देवेंद्र गिरि,सत्येंद्र सिह, मृत्युजय सिह , रामानुज सिह , तारकेश्वर सिह ,कनीय अभियंता अजीत कुमार ,सरपंच उमेश सिह , लालबहादुर पर्वत , शंभूनाथ सिह ,वसी अहम्मद खाँ, विजय पांडेय ,विनीत सिह ,मंगल महतो,श्री कुबेर प्रसाद ,नागेंद्र पंडित,अनिल पांडेय ,महात्म सिह, राजेश्वर शाह,राजू पांडेय,ओम सिह, रंजय गुप्ता, यशवंत सिंह, रामनाथ शाह , रघुवर सिह , वरुण मिश्रा , रामबिनोद कुंवर,मृत्युजय पांडेय,करण सिह व मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे l

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Continue Reading

Sports

बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में

Published

on

-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

पटना में होने वाले खेल :

तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)

हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर

Continue Reading

Politics

समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Continue Reading

Trending