जुर्म
स्वतंत्रता दिवस पर पाक रच रहा आतंकी हमले की ‘नापाक’ साजिश, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
सचिन पर्वत गोस्वामी(नेशल डेस्क,नयी दिल्ली)-;
पुरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद का पर्याय बना पाकिस्तान भारत के ख़िलाफ़ आतंकी हमले का फिर से नापाक साज़िश रच रहा है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट है। खास बात यह है इस बार तीन तरह का खुफिया अलर्ट है, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां अत्यंत सतर्कता बरत रही हैं।इस बात की खुफिया सूचना मिली है कि पीओके में मौजूद आतंकी बड़ा हमला करने की फिराक में हैं।
तीन तरह के हैं खुफिया अलर्ट
1. पहला अलर्ट ड्रोन अटैक कर तबाही मचाने का है। खुफिया अलर्ट में जिक्र किया गया है कि आतंकी इसके लिए पीओके में ड्रोन से निशाना लगाने का अभ्यास कर रहे हैं।
2. दूसरा अलर्ट है कि आतंकी मेटल डिटेक्टर को चकमा देने वाले सॉफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।
3. तीसरे अलर्ट में आतंकियों का एक जत्था पीओके में कोटिल (केओटीआईएल) नाम के लॉन्चिंग पैड से जबकि दूसरा पीओके में डाटोटे (डीएटीओटीई) नाम के लांचिग पैड से घुसपैठ कर दिल्ली पहुंचाने की फिराक में होने का जिक्र है।
संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष ध्यान
खुफिया अलर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई संदिग्ध चीज मिले तो उसकी बेहद सावधानी से जांच करें। अगर बम हो तो उसे डिफ्यूज करने में भी ज्यादा सावधानी बरतें। क्योंकि सॉफिस्टिकेटेड आईईडी मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दे सकता है। इसलिए जो पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर पर तैनात हैं वो भी खास सावधानी बरतें और सही से जांच करें।
सुरक्षा एजेंसियां हैं अलर्ट मोड पर
आकाशीय हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जा रही है। हवा में उड़ने वाली चीजों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के बैटरी से चलने वाले एयरक्राफ्ट, क्वाडॉप्टर्स और पैरा जंपिंग उड़ान पर 15 अगस्त तक प्रतिबंध है।
आतंकियों के निशाने पर कौन ?
खुफिया अलर्ट में साफ कहा गया है कि आतंकियों के रडार पर महत्वपूर्ण सिक्योरिटी इंस्टॉलेशन, आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट है। इसके अलावा आतंकी जवानों को भी टारगेट बना सकते हैं। यह अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस, जीआरपी, लोकल पुलिस और कई प्रदेशों की खुफिया इकाइयों को भेजे हैं। इसके बाद से ही सतर्कता और कड़ी कर दी गई है और लगातार समीक्षा की जा रही है और इसे बढ़ाया जा रहा है।
जुर्म
सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में लक्की तिवारी सहित पाँच अपराधी गिरफ्तार
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- सिवान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर करते हुए लक्की तिवारी सहित पाँच अन्य अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले की प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए सिवान एसपी ने बताया कि दिनांक 16.08.2025 शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से दरोगा राय कॉलेज के नजदीक एकत्र हुये हैं। जिसके सत्यापन में थानाध्यक्ष एवं डी. आई. यू की टीम वहाँ गई, जिसको देखने के साथ ही चार मोटर साईकिल से 08-10 की संख्या में अपराधकर्मी मैरवा रोड में भागने लगे। पीछा करते हुये पुलिस टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भंटापोखर (चक्रा मोड़) के नजदीक पहुँची तो सभी अपराधी अपना मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगे। जिनको पकड़ने का प्रयास पुलिस टीम द्वारा जब किया गया तो एक अपराधी पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगा । जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ तीन फायरिंग की गई, जिसमे एक गोली एक अपराधी के घुटना में लगी। घायल अपराधी से पूछने पर वह अपना नाम लक्की तिवारी पे० धनंजय तिवारी बताया। जिसका सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि इनके विरूद्ध कई आपराधिक मामले पूर्व में भी अंकित हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा लक्की तिवारी के अन्य चार साथियों को अवैध आग्नेख के साथ गिरफ्तार किया गया है।> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-1. लक्की तिवारी, पिता-धनंजय तिवारी, सा०-पंडितपुरा, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।2. देपेन्द्र मिश्रा, पिता-लाल बिहारी मिश्रा, सा०-भंटापोखर, थाना- मुफस्सिल, जिला-सिवान।3. करण सिंह, पिता-कौशल सिंह, सा०-सुरवल, थाना-जीरादेई, जिला-सिवान।4. विकाश कुमार, पिता-अनिल सिंह, सा०-लक्ष्मीपुर, थाना-नगर, जिला-सिवान।5. रंजीत कुमार, पिता-दिनेश सिंह, सा०-रामनगर, थाना-नगर, जिला-सिवान।गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-1. लक्की तिवारी1. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 धारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।2. गुठनी थाना काण्ड सं0-82/16 दिनांक-30.07.2016 घारा-307/353/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. गुठनी थाना काण्ड सं0-83/16 दिनांक-30.07.2016 धारा-25 (1-ए), (1-बी), 34 आर्म्स एक्ट।4. मैरवा थाना काण्ड सं0-186/22 दिनांक-08.05.2022 धारा-341/385/387/307/504/506/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट ।2. देपेन्द्र मिश्रा1. मैरवा थाना काण्ड सं0-263/18 दिनांक-09.07.2018 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।2. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 घारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-561/22 दिनांक 01.10.2022 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।बरामद सामानों की सूची:-1. देशी पिस्टल-01, 2. देशी कट्टा-01, 3. पिस्टल का गोली-01, 4. कट्टा का गोली-01, 5. खोखा-02, 6. मोटरसाईकिल-06टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी/कर्मी :-1. थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।2. डी.आई.यू टीम, सिवान।
जुर्म
सिवान में गेमिंग एप्प के माध्यम से साईबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ; – सिवान पुलिस को साईबर फ़्रॉड के खिलाफ़ बड़ी कामयाबी मिली है जहां सिवान एसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने 6 साईबर अपराधियों को धर दबोचा है। बुधवार 23 जुलाई को जिला अंतर्गत साइबर फ्रॉड से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर एसपी मनोज तिवारी के निर्देशा पर पुलिस साईबर थाना सिवान के पुलिस उपअधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर साईबर ठगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त सभी के द्वारा गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों से साईबर ठगी करने की बात स्वीकार की गई। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0 74/25 दिनांक 23.07.2025 दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्तियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामदगीः-
गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से एक वाई-फाई दो वाई-फाई राउटर, तीन मोबाईल चार्जर,एक इलेक्ट्रीक बोर्ड, दो मोटरसाईकिल,17 यूपीआई स्कैनर, दो लैपटॉप,एक टैबलेट,74,100 रू नगद,26 एटीएम कार्ड,31 मोबाईल,3 चेकबुक-04, पासबुक-19, स्कैनर-17, 2 आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक पेन कार्ड व एक स्मार्ट कार्ड,बायोमैट्रिक एक मशीन-2 नोटबुक. जब्त गये खातों में से 05 खातों पर विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की सं-20

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी –
- सुमित कुमार पिता सुनील सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान। 2. अनिकेत कुमार पिता विद्यार्थी सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान।
- राज कुमार सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।
- भान्नी कुमार पिता बलीलाल सिंह सा० रसुलपूर छपिया थाना हुसैनगंज जिला सिवान।
- आदित्य कुमार पिता जितेन्द्र सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरूखी जिला सिवान।
- बन्टी कुमार सिंह पिता सन्ता सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
पुलिस उपाधिक्षक (साईबर क्राइम):- श्री सुशील कुमार 2. पु०नि० विजय कुमार यादव (अंचल पु० निरिक्षक मुफ्फसिल) 3.पु०नि० अखिलेश कुमार (डी०आई०यु० प्रभारी सिवान) 4. पु०नि० अशोक कुमार दास (मुफ्फसिल थाना प्रभारी) 5.पु०नि० ज्ञान प्रकाश (साईबर थाना) 6. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार (डी०आई०यु०)
जुर्म
कांग्रेस का शांति दल कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा,पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर जिला प्रशासन व सरकार से त्वरित कार्रवाई की माँग की
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क ; सिवान :- कांग्रेस का शांति दल सोमवार को भगवानपुर हाट थाना अंतर्गत कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा। गौरतलब है कि विगत 4 जुलाई को मलमलिया बाजार पर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी।
कांग्रेस के शांति दल ने मृतक मुन्ना सिंह, रोहित सिंह एवं कन्हैया सिंह के पीड़ित परिजनों से बारी -बारी से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया।तीनों हीं मृतक कौड़िया वैश्य टोली के थे। कांग्रेस का शांति दल सबसे पहले मृतक मुन्ना सिंह के घर पहुँचा।जहाँ मुन्ना सिंह के पुत्र आदित्य सिंह,आदर्श सिंह एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात से मुलाकात किया। पुनः कांग्रेस का शांति दल मृतक रोहित सिंह के पिताजी पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुनः मृतक कन्हैया सिंह के पिताजी राजनारायण सिंह से भी मुलाकात किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पूरी घटना में पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। कई छोटी-छोटी घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस पहलकदमी नहीं लिया। जिससे बड़ी घटना हो गई। पूरे मामले में भगवानपुर हाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। हालांकि उक्त थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया लेकिन बर्खास्तगी नाकाफी है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उक्त थानाध्यक्ष पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगने वाले रोजगार मेले में पंजीयन कराने का भी आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से दिन दहाड़े बीच -बाजार पर घटना को अंजाम दिया गया।

एक बात तो तय है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। सरकार एवं प्रशासन को तत्काल पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी एवं उचित आर्थिक मुआवजा देना चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि न्याय के प्रति भरोसा कायम रहे। कांग्रेस के शांति दल में कांग्रेस के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर,दिनेश यादव,ध्रुवलाल कुशवाहा,अभिषेक मिश्रा,लालबाबू खरवार, संतोष पाण्डेय, सुरेश यादव, विन्देश्वरी साह,संजय कुमार,केशव कुमार, रामाशीष यादव, रंजीत कुमार शामिल थे।
