Connect with us

बिहार

पूर्व पार्षद देवेंद्र गुप्ता ने गौशाला जाकर गौ माताओं के साथ मनाया जन्मदिन

Published

on

सिवान- ; पूर्व नगर पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को प्रातः स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में अपना जन्मदिन मोक्षदायिनी गौ माताओं के सानिध्य में मनाया इस अवसर पर गौ माताओं का आचार्य सुमन बाबा के मार्गदर्शन मे अपने हाथों से उनका विधिवत पूजा अर्चन किया ।गौ माताओं को अपने हाथों से गुड़ और चना एवं चोकर और फल खिला कर उनको तृप्त कर अपना जन्मदिन मनाया और श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला को ग्यारह हजार रुपैया का चेक देकर गौशाला के विकास के लिए दीया समाज को यह संदेश दिया की आदमी अपने जन्मदिन पर लाखों रुपैया खर्चा करता है लेकिन एक अपने जीवन के कमाई का कुछ हिस्सा जो भी अपना उत्सव त्यौहार खुशी मनाता है तो उसी में से बचाकर गौ माताओं की सेवा में लगाया जाए तो गौ माताओं की भी रक्षा हो सकेगी उनका पालन पोषण हो सकता है और इससे सनातन धर्म एवं सभ्यता और संस्कृति मे समृद्धि आ सकती है वैसे भी हम लोग बचपन में सुनते थे और आज भी अपने घरों में देखते हैं खाने के पहला निवाला गौ माता के लिए निकाल दिया जाता है और उनको खिलाया जाता है नगरवासी भी प्रत्येक दिन अपने खाने के पहले वाला हिस्सा निकाल कर जहां भी कहीं गौ माता दिखाई दे उनको खिला दे इससे बड़ा पुण्य नहीं कुछ होता है इस अवसर परश्री गोपाल कृष्ण गौशाला के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा की देवेंद्र गुप्ता ने जो आज काम किया है उससे समाज के लोगों को और प्रेरणा मिलेगी और वे लोग भी गौ माता के लिए समर्पित होंगे और गौशाला के भी विकास के लिए आगे आएंगे इसके लिए देवेंद्र गुप्ता को बहुत-बहुत साधुवाद इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश अभिषेक कुमार सिंह संयोजक रामदेव विचार मंच विकास कुमार साह जिला अध्यक्ष मानव अधिकार संगठन गणेश कसेरा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामबाबू प्रसाद गुप्ता सैनिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी टुनटुन कुमार मुन्ना कुमार बरनवाल इत्यादि लोग उपस्थित थे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी के अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य ने अंबेडकर भवन में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा।

Continue Reading

बिहार

तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सिवान में खुला नियंत्रण कक्ष

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सिवान जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा।उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06154-24200/06154-242001 पर शिकायत कर सकते हैं।

जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें –

इस संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

Continue Reading

बिहार

सिवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर जश्न मना जताई ख़ुशी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंगलावर को शहर के जेपी चौक पर जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया गया है।राहुल तिवारी ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन को राज्यसभा जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए नेताओं — उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर , शिवेश राम — को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए गठबंधन की एकजुटता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण ही पार्टी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांण्डेय, अनुराधा गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, देवेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह,विजय यादव, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सोनू सिंह, संतोष रावत अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा ,उषा बैठा,गोविंद बसु, चंचल सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Continue Reading

Trending