Connect with us

जुर्म

पटना से गिरफ्तार PFI के स्लीपर सेल से कई खुलासे,पूरे देश में हिंसा और बड़े आतंकी हमले की साजिश

Published

on

देशभर में हिंसा और 2023 में बड़े आतंकी हमले की साजिश, पटना से गिरफ्तार PFI के स्लीपर सेल से कई खुलासे

सचिन पर्वत गोस्वामी(पटना);
पटना में बिहार पुलिस ने पीएफआई से जुड़े स्लीपर सेल मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में देश भर में हिंसा फैलाने और 2023 में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है।
बिहार के राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से देश में हिंसा और नफरत फैलाने की रची गई बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) दफ्तर पर छापेमारी के 3 दिन बाद पुलिस ने मुनीर कॉलोनी से स्लीपर सेल के रूप में रह रहे मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी मुनीर गया जिले के बिथो शरीफ का रहने वाला है। उसके तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हैं। वह वाट्सएप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य इस्लामिक देशों से नेटवर्क चला रहा था। पीएफआई से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद चौथे की फुलवारी से गिरफ्तारी से पुलिस महकमे के साथ ही जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। साल 2023 में थी देश में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। एटीएस के साथ मिलकर पुलिस इस साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है। गुप्त मैसेज को डिकोड किया जा रहा है।
एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शुक्रवार को बताया कि गजवा-ए-हिंद के नाम से बनाए गए दो वाट्सएप ग्रुप और मैसेंजर के जरिए देश में हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही थी। साथ ही कश्मीर में हो रही आतंकवादी घटनाओं का वीडियो अपलोड कर लोगों को भड़काने का काम भी किया जा रहा था। उसके ग्रुप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के 181 लोगों के जुड़े होने का पता चला है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के कब्जे से जब्त मोबाइल में देश और संप्रदाय विरोधी कार्य करने के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार मरगूब से कड़ी पूछताछ की। बाद में उसे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में 26 जुलाई तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके संपर्क व ग्रुप में जुड़े रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी है।एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पाकिस्तान के फैजान नामक संदिग्ध से उसकी हर दिन बात होती थी। इसके साक्ष्य मरगूब के जब्त मोबाइल में मिले हैं। पाकिस्तान का फैजान गजवा-ए- हिंद का एडमिन है। बाद में उसने फुलवारी के मरगूब को भी ग्रुप का एडमिन बनाया। 2016 से ये वाट्सएप, ईमेल के माध्यम से लोगों के संपर्क में हैं। इनके तार आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं। मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। इनके मैसेज देश, संप्रदाय विरोधी, भड़काऊ, आपत्तिजनक, गैरकानूनी और पूरी तरह असंवैधानिक हैं।एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया मरगूब साल 2006 से 2020 तक दुबई में नौकरी कर चुका है। 2021 में कोरोना लॉकडाउन में वह पटना आया। इसके बाद फुलवारी के मुनीर कॉलोनी में रहकर स्लीपर सेल के रूप में काम करने लगा। वह वस्तानिया और फोकानिया की डिग्री हासिल कर चुका है। मरगूब के कब्जे से कश्मीर से जुड़े कई भड़काऊ और आतंकी गतिविधि के वीडियो मिले हैं। उसके वाट्सएप डीपी पर भारत के नक्शे को हरे रंग से रंगकर पाकिस्तानी झंडा लगाया गया था। गजवा-ए-हिंद कश्मीर का एक संगठन है। जिसका कमांडर साल 2017 से 2019 तक आतंकी मूसा रहा था। मूसा के 2019 में मारे जाने के बाद अब इब्राहिम इसका कमांडर है। मरगूब की गिरफ्तारी इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस मामले में पुलिस ने अलग केस दर्ज किया है

गिरफ्तार संदिग्ध मरगूब के खिलाफ फुलवारीशरीफ थाने में आईपीसी की 121, 121(ए), 120, 153 (ए) समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जब्त मोबाइल और इससे जुड़े 181 लोगों के बारे में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जुर्म

सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में लक्की तिवारी सहित पाँच अपराधी गिरफ्तार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- सिवान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर करते हुए लक्की तिवारी सहित पाँच अन्य अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले की प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए सिवान एसपी ने बताया कि दिनांक 16.08.2025 शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से दरोगा राय कॉलेज के नजदीक एकत्र हुये हैं। जिसके सत्यापन में थानाध्यक्ष एवं डी. आई. यू की टीम वहाँ गई, जिसको देखने के साथ ही चार मोटर साईकिल से 08-10 की संख्या में अपराधकर्मी मैरवा रोड में भागने लगे। पीछा करते हुये पुलिस टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भंटापोखर (चक्रा मोड़) के नजदीक पहुँची तो सभी अपराधी अपना मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगे। जिनको पकड़ने का प्रयास पुलिस टीम द्वारा जब किया गया तो एक अपराधी पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगा । जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ तीन फायरिंग की गई, जिसमे एक गोली एक अपराधी के घुटना में लगी। घायल अपराधी से पूछने पर वह अपना नाम लक्की तिवारी पे० धनंजय तिवारी बताया। जिसका सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि इनके विरूद्ध कई आपराधिक मामले पूर्व में भी अंकित हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा लक्की तिवारी के अन्य चार साथियों को अवैध आग्नेख के साथ गिरफ्तार किया गया है।> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-1. लक्की तिवारी, पिता-धनंजय तिवारी, सा०-पंडितपुरा, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।2. देपेन्द्र मिश्रा, पिता-लाल बिहारी मिश्रा, सा०-भंटापोखर, थाना- मुफस्सिल, जिला-सिवान।3. करण सिंह, पिता-कौशल सिंह, सा०-सुरवल, थाना-जीरादेई, जिला-सिवान।4. विकाश कुमार, पिता-अनिल सिंह, सा०-लक्ष्मीपुर, थाना-नगर, जिला-सिवान।5. रंजीत कुमार, पिता-दिनेश सिंह, सा०-रामनगर, थाना-नगर, जिला-सिवान।गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-1. लक्की तिवारी1. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 धारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।2. गुठनी थाना काण्ड सं0-82/16 दिनांक-30.07.2016 घारा-307/353/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. गुठनी थाना काण्ड सं0-83/16 दिनांक-30.07.2016 धारा-25 (1-ए), (1-बी), 34 आर्म्स एक्ट।4. मैरवा थाना काण्ड सं0-186/22 दिनांक-08.05.2022 धारा-341/385/387/307/504/506/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट ।2. देपेन्द्र मिश्रा1. मैरवा थाना काण्ड सं0-263/18 दिनांक-09.07.2018 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।2. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 घारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-561/22 दिनांक 01.10.2022 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।बरामद सामानों की सूची:-1. देशी पिस्टल-01, 2. देशी कट्टा-01, 3. पिस्टल का गोली-01, 4. कट्टा का गोली-01, 5. खोखा-02, 6. मोटरसाईकिल-06टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी/कर्मी :-1. थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।2. डी.आई.यू टीम, सिवान।

Continue Reading

जुर्म

सिवान में गेमिंग एप्प के माध्यम से साईबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ; – सिवान पुलिस को साईबर फ़्रॉड के खिलाफ़ बड़ी कामयाबी मिली है जहां सिवान एसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने 6 साईबर अपराधियों को धर दबोचा है। बुधवार 23 जुलाई को जिला अंतर्गत साइबर फ्रॉड से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर एसपी मनोज तिवारी के निर्देशा पर पुलिस साईबर थाना सिवान के पुलिस उपअधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर साईबर ठगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त सभी के द्वारा गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों से साईबर ठगी करने की बात स्वीकार की गई। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0 74/25 दिनांक 23.07.2025 दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्तियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बरामदगीः-

गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से एक वाई-फाई दो वाई-फाई राउटर, तीन मोबाईल चार्जर,एक इलेक्ट्रीक बोर्ड, दो मोटरसाईकिल,17 यूपीआई स्कैनर, दो लैपटॉप,एक टैबलेट,74,100 रू नगद,26 एटीएम कार्ड,31 मोबाईल,3 चेकबुक-04, पासबुक-19, स्कैनर-17, 2 आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक पेन कार्ड व एक स्मार्ट कार्ड,बायोमैट्रिक एक मशीन-2 नोटबुक. जब्त गये खातों में से 05 खातों पर विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की सं-20

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी –

  1. सुमित कुमार पिता सुनील सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान। 2. अनिकेत कुमार पिता विद्यार्थी सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान।
  2. राज कुमार सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।
  3. भान्नी कुमार पिता बलीलाल सिंह सा० रसुलपूर छपिया थाना हुसैनगंज जिला सिवान।
  4. आदित्य कुमार पिता जितेन्द्र सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरूखी जिला सिवान।
  5. बन्टी कुमार सिंह पिता सन्ता सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

पुलिस उपाधिक्षक (साईबर क्राइम):- श्री सुशील कुमार 2. पु०नि० विजय कुमार यादव (अंचल पु० निरिक्षक मुफ्फसिल) 3.पु०नि० अखिलेश कुमार (डी०आई०यु० प्रभारी सिवान) 4. पु०नि० अशोक कुमार दास (मुफ्फसिल थाना प्रभारी) 5.पु०नि० ज्ञान प्रकाश (साईबर थाना) 6. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार (डी०आई०यु०)

Continue Reading

जुर्म

कांग्रेस का शांति दल कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा,पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर जिला प्रशासन व सरकार से त्वरित कार्रवाई की माँग की

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क ; सिवान :- कांग्रेस का शांति दल सोमवार को भगवानपुर हाट थाना अंतर्गत कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा। गौरतलब है कि विगत 4 जुलाई को मलमलिया बाजार पर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी।
कांग्रेस के शांति दल ने मृतक मुन्ना सिंह, रोहित सिंह एवं कन्हैया सिंह के पीड़ित परिजनों से बारी -बारी से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया।तीनों हीं मृतक कौड़िया वैश्य टोली के थे। कांग्रेस का शांति दल सबसे पहले मृतक मुन्ना सिंह के घर पहुँचा।जहाँ मुन्ना सिंह के पुत्र आदित्य सिंह,आदर्श सिंह एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात से मुलाकात किया। पुनः कांग्रेस का शांति दल मृतक रोहित सिंह के पिताजी पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुनः मृतक कन्हैया सिंह के पिताजी राजनारायण सिंह से भी मुलाकात किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पूरी घटना में पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। कई छोटी-छोटी घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस पहलकदमी नहीं लिया। जिससे बड़ी घटना हो गई। पूरे मामले में भगवानपुर हाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। हालांकि उक्त थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया लेकिन बर्खास्तगी नाकाफी है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उक्त थानाध्यक्ष पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगने वाले रोजगार मेले में पंजीयन कराने का भी आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से दिन दहाड़े बीच -बाजार पर घटना को अंजाम दिया गया।

एक बात तो तय है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। सरकार एवं प्रशासन को तत्काल पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी एवं उचित आर्थिक मुआवजा देना चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि न्याय के प्रति भरोसा कायम रहे। कांग्रेस के शांति दल में कांग्रेस के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर,दिनेश यादव,ध्रुवलाल कुशवाहा,अभिषेक मिश्रा,लालबाबू खरवार, संतोष पाण्डेय, सुरेश यादव, विन्देश्वरी साह,संजय कुमार,केशव कुमार, रामाशीष यादव, रंजीत कुमार शामिल थे।

Continue Reading

Trending