Connect with us

जुर्म

अरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी, 23 मई, 2022: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 22 मई, 2022 को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी तथा जीआरपी वाराणसी सिटी के द्वारा वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री आपरेशन सुरक्षाके अन्तर्गत श्रीमती अंजू लता द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक वाराणसी सिटी के निर्देशन में संयुक्त रुप से चलाए गए अभियान में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय साथ स्टाफ वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन की गई कार्यवाही में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी में मशगूल प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर यात्रियों का सामान की चोरी करने वालेदो शातिर चोरों को जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी करके समय 6:35 बजे पकड़ लिया गया दोनों व्यक्तियों ने रेल गाड़ी से यात्री सामानो की चोरी करना स्वीकार किया पकड़े हुए व्यक्तियो का नाम राजू उर्फ पेलू s/o भरत डोम निवासी भदऊ चुंगी रेलवे कॉलोनी झोपड़ी थाना आदमपुर जनपद वाराणसी उम्र 22 वर्ष दूसरा मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद इस्माइल निवासी लाट भैरव सरैया थाना जैतपुरा जिला वाराणसी 39 /377 उम्र करीब 25 वर्ष है,राजू के पास डायजेपाम नशीला पाउडर व रुपया 45000 नगद जिसमें ₹500 की 90 नोट व मोहम्मद जावेद के पास 43500 रुपए जिसमें ₹500 के 87 नोट दोनों व्यक्तियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से महिला का पर्स छीनने, डाईजापाम नशीला पाउडर खिलाकर यात्री का सामान लूटनास्वीकार किया तथा चोरी किये गये सामानों को बेचने से प्राप्त पैसे कुल ₹88500 नगद बरामदगी समेत इंफिनिक्स मोबाइल एक अदद चोरी का एक टुकड़ा जंजीर गोल्डन कलर वह एक लेडीज पर्स का हैंडल बरामद किया गया जिन्हें जीआरपी मऊ पर पूर्व में दर्ज cr no13/22 अंतर्गत धारा 380 आईपीसी 16/22 धारा 392 आईपीसी वcr no 28 / 22 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी मऊ के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया उक्त मुकदमे की जांच चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल द्वारा की जा रही है अभियुक्ततो के निशानदेही पर चोरीत”, महिला का पर्स भी बरामद किया गया।

इसी क्रम में 22 मई को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान एवं ट्रेन स्कोर्ट पार्टी गाडी सं. 12554 द्वारा टीईसी गोरखपुर एस्कोर्ट पार्टी के साथ संयुक्त रुप से चेकिंग के दौरान मैरवा सिवान के मध्य गाड़ी संख्या 12554 वैशाली एक्सप्रेस में कोच नंबर बी/4 के दरवाजे के पास एक व्यक्ति अमन वर्मा स्वर्गीय राजेश वर्मा निवासी नोनियारी टोला वार्ड नंबर 25 देवरिया उम्र 24 वर्ष के पास से पीली धातु के पाये जाने पर प्रभारी निरीक्षक सीवान को प्राप्त सूचना पर आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं ट्रेन के स्कोर्ट पार्टी के संयुक्त कार्रवाही में उक्त के पास से मिले बैग के चेकिंग के दौरान लगभग कुल ग्राम 1137.74 ग्राम सोने का आभूषण (अंगूठी) जिसकी कीमत लगभग 5200000/ ₹ है के साथ पकड़ा गया। मौके पर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी संबंधित कागजात उक्त आभूषण के संबंध में प्रस्तुत नहीं किया गया। लिहाजा उपरोक्त आभूषण के साथ उपरोक्त व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट सिवान पर डिटेन कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाते हुए पूछताछ किया गया तो पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया गया की उक्त माल आनंद कुमार सोनी एवं अजय कुमार सोनी, सिवान का है। सूचना पर उपरोक्त दोनों व्यक्ती पोस्ट पर आये। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार पांडे,उप निरीक्षक सुरेश चंद पांडे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रिय रंजन तथा कांस्टेबल विजय कुमार यादव सभी आरपीएफ पोस्ट सिवान एवं सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह साथ स्टाफ सभी टीईटी/गोरखपुर पूर्व के समक्ष सातों पैकेट को खोलकर उसमें रखे पीले धातु का आभूषण अंगूठी का तौल किया गया तो 1137.740 gm. लगभग एवं सभी की गिनती की गई तो 874 नग पाया गया है जिस संबंध में फर्द की कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान उपरोक्त आभूषण के ओनर द्वारा कागजात प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में एडीआईटी/ इनकम टैक्स विभाग मुजफ्फरपुर से संपर्क किया गया है रविवार होने के कारण आज संबंधित विभाग के स्तर से कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा सकी,जबकि उनके ही निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वर्तमान समय में व्यक्तिगत बंधपत्र तैयार कर संदिघ्ध को छोडा गया है।
इसी क्रम में 22 मई को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा जंक्शन प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं सीआईबी/रेसुबल/छपरा उप निरीक्षक संजय कुमार राय, रारेपु/छपरा स.अ.नि. मंजू देवी साथ स्टाफ द्वारा छपरा जंक्शन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये गए 01 अदद VIVO मोबाइल व 01 अदद चांदी के पायल के साथ समय 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल को ट्रेन संख्या – 13106 बलिया- सियालदह एक्सप्रेस के रेलयात्री व पायल को किसी अन्य ट्रेन के यात्री से चोरी किया गया था।

अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जुर्म

सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में लक्की तिवारी सहित पाँच अपराधी गिरफ्तार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- सिवान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर करते हुए लक्की तिवारी सहित पाँच अन्य अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले की प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए सिवान एसपी ने बताया कि दिनांक 16.08.2025 शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से दरोगा राय कॉलेज के नजदीक एकत्र हुये हैं। जिसके सत्यापन में थानाध्यक्ष एवं डी. आई. यू की टीम वहाँ गई, जिसको देखने के साथ ही चार मोटर साईकिल से 08-10 की संख्या में अपराधकर्मी मैरवा रोड में भागने लगे। पीछा करते हुये पुलिस टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भंटापोखर (चक्रा मोड़) के नजदीक पहुँची तो सभी अपराधी अपना मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगे। जिनको पकड़ने का प्रयास पुलिस टीम द्वारा जब किया गया तो एक अपराधी पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगा । जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ तीन फायरिंग की गई, जिसमे एक गोली एक अपराधी के घुटना में लगी। घायल अपराधी से पूछने पर वह अपना नाम लक्की तिवारी पे० धनंजय तिवारी बताया। जिसका सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि इनके विरूद्ध कई आपराधिक मामले पूर्व में भी अंकित हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा लक्की तिवारी के अन्य चार साथियों को अवैध आग्नेख के साथ गिरफ्तार किया गया है।> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-1. लक्की तिवारी, पिता-धनंजय तिवारी, सा०-पंडितपुरा, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।2. देपेन्द्र मिश्रा, पिता-लाल बिहारी मिश्रा, सा०-भंटापोखर, थाना- मुफस्सिल, जिला-सिवान।3. करण सिंह, पिता-कौशल सिंह, सा०-सुरवल, थाना-जीरादेई, जिला-सिवान।4. विकाश कुमार, पिता-अनिल सिंह, सा०-लक्ष्मीपुर, थाना-नगर, जिला-सिवान।5. रंजीत कुमार, पिता-दिनेश सिंह, सा०-रामनगर, थाना-नगर, जिला-सिवान।गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-1. लक्की तिवारी1. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 धारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।2. गुठनी थाना काण्ड सं0-82/16 दिनांक-30.07.2016 घारा-307/353/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. गुठनी थाना काण्ड सं0-83/16 दिनांक-30.07.2016 धारा-25 (1-ए), (1-बी), 34 आर्म्स एक्ट।4. मैरवा थाना काण्ड सं0-186/22 दिनांक-08.05.2022 धारा-341/385/387/307/504/506/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट ।2. देपेन्द्र मिश्रा1. मैरवा थाना काण्ड सं0-263/18 दिनांक-09.07.2018 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।2. मैरवा थाना काण्ड सं0-158/24 दिनांक-26.05.2024 घारा-147/341/342/307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।3. मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-561/22 दिनांक 01.10.2022 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।बरामद सामानों की सूची:-1. देशी पिस्टल-01, 2. देशी कट्टा-01, 3. पिस्टल का गोली-01, 4. कट्टा का गोली-01, 5. खोखा-02, 6. मोटरसाईकिल-06टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी/कर्मी :-1. थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।2. डी.आई.यू टीम, सिवान।

Continue Reading

जुर्म

सिवान में गेमिंग एप्प के माध्यम से साईबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ; – सिवान पुलिस को साईबर फ़्रॉड के खिलाफ़ बड़ी कामयाबी मिली है जहां सिवान एसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने 6 साईबर अपराधियों को धर दबोचा है। बुधवार 23 जुलाई को जिला अंतर्गत साइबर फ्रॉड से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर एसपी मनोज तिवारी के निर्देशा पर पुलिस साईबर थाना सिवान के पुलिस उपअधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर साईबर ठगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त सभी के द्वारा गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों से साईबर ठगी करने की बात स्वीकार की गई। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0 74/25 दिनांक 23.07.2025 दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्तियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बरामदगीः-

गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से एक वाई-फाई दो वाई-फाई राउटर, तीन मोबाईल चार्जर,एक इलेक्ट्रीक बोर्ड, दो मोटरसाईकिल,17 यूपीआई स्कैनर, दो लैपटॉप,एक टैबलेट,74,100 रू नगद,26 एटीएम कार्ड,31 मोबाईल,3 चेकबुक-04, पासबुक-19, स्कैनर-17, 2 आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक पेन कार्ड व एक स्मार्ट कार्ड,बायोमैट्रिक एक मशीन-2 नोटबुक. जब्त गये खातों में से 05 खातों पर विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की सं-20

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी –

  1. सुमित कुमार पिता सुनील सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान। 2. अनिकेत कुमार पिता विद्यार्थी सिंह सा० जसौली थाना पचरुखी जिला सिवान।
  2. राज कुमार सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।
  3. भान्नी कुमार पिता बलीलाल सिंह सा० रसुलपूर छपिया थाना हुसैनगंज जिला सिवान।
  4. आदित्य कुमार पिता जितेन्द्र सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरूखी जिला सिवान।
  5. बन्टी कुमार सिंह पिता सन्ता सिंह सा० बरीयारपुर थाना पचरुखी जिला सिवान।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

पुलिस उपाधिक्षक (साईबर क्राइम):- श्री सुशील कुमार 2. पु०नि० विजय कुमार यादव (अंचल पु० निरिक्षक मुफ्फसिल) 3.पु०नि० अखिलेश कुमार (डी०आई०यु० प्रभारी सिवान) 4. पु०नि० अशोक कुमार दास (मुफ्फसिल थाना प्रभारी) 5.पु०नि० ज्ञान प्रकाश (साईबर थाना) 6. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार (डी०आई०यु०)

Continue Reading

जुर्म

कांग्रेस का शांति दल कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा,पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर जिला प्रशासन व सरकार से त्वरित कार्रवाई की माँग की

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क ; सिवान :- कांग्रेस का शांति दल सोमवार को भगवानपुर हाट थाना अंतर्गत कौड़िया वैश्य टोली पहुँचा। गौरतलब है कि विगत 4 जुलाई को मलमलिया बाजार पर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी।
कांग्रेस के शांति दल ने मृतक मुन्ना सिंह, रोहित सिंह एवं कन्हैया सिंह के पीड़ित परिजनों से बारी -बारी से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया।तीनों हीं मृतक कौड़िया वैश्य टोली के थे। कांग्रेस का शांति दल सबसे पहले मृतक मुन्ना सिंह के घर पहुँचा।जहाँ मुन्ना सिंह के पुत्र आदित्य सिंह,आदर्श सिंह एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात से मुलाकात किया। पुनः कांग्रेस का शांति दल मृतक रोहित सिंह के पिताजी पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुनः मृतक कन्हैया सिंह के पिताजी राजनारायण सिंह से भी मुलाकात किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पूरी घटना में पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। कई छोटी-छोटी घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस पहलकदमी नहीं लिया। जिससे बड़ी घटना हो गई। पूरे मामले में भगवानपुर हाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। हालांकि उक्त थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया लेकिन बर्खास्तगी नाकाफी है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उक्त थानाध्यक्ष पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगने वाले रोजगार मेले में पंजीयन कराने का भी आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से दिन दहाड़े बीच -बाजार पर घटना को अंजाम दिया गया।

एक बात तो तय है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। सरकार एवं प्रशासन को तत्काल पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी एवं उचित आर्थिक मुआवजा देना चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि न्याय के प्रति भरोसा कायम रहे। कांग्रेस के शांति दल में कांग्रेस के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर,दिनेश यादव,ध्रुवलाल कुशवाहा,अभिषेक मिश्रा,लालबाबू खरवार, संतोष पाण्डेय, सुरेश यादव, विन्देश्वरी साह,संजय कुमार,केशव कुमार, रामाशीष यादव, रंजीत कुमार शामिल थे।

Continue Reading

Trending