बिहार
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु डीएम ने की बैठक
*आज दिनांक 13 मई 2022 को जिला परिषद सभागार, सिवान में जिलाधिकारी ,श्री अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में दिनांक 15 मई 2022 को बिहार लोक सेवा आयोग की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ,पुलिस पदाधिकारी , आदि की ब्रीफिंग की गई।
*कदाचार मुक्त परीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण , स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।*परीक्षा एक पाली में 12 बजे मध्याह्न से 2 बजे अपराह्न तक जिला अंतर्गत 14 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी ,जिसमें 7900 परीक्षार्थी शामिल होंगे।इस परीक्षा हेतु सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है प्रवेश पत्र वाले ही परीक्षा में बैठने हेतु मान्य है। *उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के डेढ़ घंटा पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे तथा 10:30 बजे पूर्वाह्न से11:45 बजे पूर्वाह्न तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 11:45 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
*11:45 बजे पूर्वाह्न उत्तर पत्रक का वितरण प्रारंभ की जाएगी। 11:55 बजे पूर्वाह्न प्रश्न पुस्तिकाओं का वितरण कर 12 बजे मध्याह्न परीक्षा प्रारंभ की घंटी बजाई जाएगी।
परीक्षा समाप्ति के 5 मिनट पूर्व तक वार्निग बेल बजाकर शिक्षक यह घोषणा करेंगे कि परीक्षा का 5 मिनट शेष है, उम्मीदवार अपने उत्तर पत्रक में नाम इत्यादि की जांच कर लेंगे। परीक्षा समाप्ति की अंतिम घंटी 2 अपराह्न में बजाई जाएगी।
*परीक्षा समाप्ति के पश्चात प्रश्न पुस्तिका अभ्यर्थी को अपने साथ ले जाने की अनुमति है।
*किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में कैल्कुलेटर,मोबाइल,ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट,इलेक्ट्रॉनिक पेन,साधारण कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,स्मार्ट वॉच,पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर,इरेजर एवं ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर फ्रिस्किंग हेतु प्रवेश द्वार के बाहर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त महिला पुलिस बल एवं महिला स्टैटिक पदाधिकारी द्वारा महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग किया जाएगा ।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का थैला या बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा के सफल संचालन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, जिसका दूरभाष संख्या-06154- 242000 हैl
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ,अपर समाहर्ता , अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला नजारत शाखा उप समाहर्ता, निदेशक डी आर डी ए, वरीय कोषागार पदाधिकारी ,सुपर जोनल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी , सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Politics
समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Uncategorized
नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में समाहरणालय सिवान के सभागार में परिचर्चा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सदर विधायक सह- अध्यक्ष प्राक्कलन समिति श्री मंगल पांडे की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन की चुनौतियों के संदर्भ में समाहरणालय सिवान के सभागार में मंगलवार को एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय के द्वारा बताया गया की नगर परिषद सिवान क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है।विदित है कि नगर परिषद सिवान की स्थापना वर्ष 1924 में की गई थी। जिसका उद्देश्य नगर क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास एवं नागरिक सुविधाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है। नगर परिषद बिहार सरकार के अधीन एक स्वायत्त शहरी निकाय है, जो नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने शहरी संरचना के विकास तथा सतत नगरीकरण को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्यरत है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सिवान में पारदर्शी शहरी शासन, नागरिक केंद्रित सेवाएं, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं डिजिटल प्रशासन की तरफ तेजी से कार्य किया जा रहा है। पूर्व की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से मानव बल प्राप्त कर 16 फरवरी 2026 से दिन और रात में सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई कार्य हेतु नए ट्रैक्टर, जेसीबी, ट्राई साइकिल, व्हील बैयरो का क्रय किया गया है। नालों और कलवर्ट की सफाई हेतु सक्शन एवं जेटिंग मशीन का बीड किया गया है। शहर बाहरी क्षेत्रों में कदम के निस्तारण हेतु कूड़े का आकलन किया जा रहा है। बताया गया कि सिवान नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 130 टन कूड़ा का उत्सर्जन होता है।बर्तमान में सिवान अंतर्गत हुसैनगंज अंचल के मौजा प्रतापपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निर्माण हेतु सरकारी भूमि का चयन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है।बताया कि कचरा संग्रहण के तहत स्वच्छता कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन पूर्वाह्न 6:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रत्येक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्रित किया जाता है।बताया कि आंतरिक संसाधनों से अपेक्षित एवं समुचित राजस्व का संग्रहण न होने के कारण वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।पूर्व की अनियमितता को दूर करने के उद्देश्य से बैंक खाते के माध्यम से वेतन, मानदेय एवं पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है।

अन्य प्रकार की राशियों को भी नियमानुसार जमा करवाया जा रहा है।सिवान की जीवन रेखा मानी जाने वाली दाहा नदी के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा विशेष पहल की जा रही है। नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने, अतिक्रमण हटाने और घाटों के विकास एवं जीणोद्धार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।शहरी सुविधा क़ो उपलब्ध कराने हेतु सड़क और नाली निर्माण करवाया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ।व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी किया जा रहा है। रेन बसेरा का संचालन किया जा रहा है।सिवान के कंधवारा में दाहा नदी के पूर्वी छोर पर स्थित मुक्तिधाम में 8.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह बनाया गया है।परिचर्चा में नगर परिषद सिवान के सभापति, उपसभापति कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सिवान एवं अन्य सदस्य गणों ने हिस्सा लिया।
Sports
राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सीवान जिला की टीम ने 2 स्वर्ण सहित जीता सात पदक
लोकतंत्र न्यूज,कैमूर (बिहार );- भभुआ में आयोजित तीन दिवसीय (5-7 जून) 37 वीं बिहार राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सिवान जिला की टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीता है।प्रतियोगिता में सिवान जिला संघ से 7 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।

उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रेफरी व जिला सचिव डॉ सुनील कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी होने वाले राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित हो गए है।उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में अक्षरा व सीनियर वर्ग में घनिष्ठा कुमारी ने रजत पदक जीता हैl वही सीनियर वर्ग में ज्योति कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं 54 किलो वर्ग में सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक बाक़ी शेष तीन खिलाड़ियों ने कांष्य पदक जीत सिवान जिले का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार एवं संरक्षक आज़म अली एवं मीडिया प्रभारी सचिन कुमार पर्वत ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकानाएँ देते हुए और आगे बढ़ने व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिला व राज्य का नाम रौशन करने की कामना की।



