Connect with us

बिहार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ रहने के लिए डॉ आशुतोष दिनेन्द्र ने बताया सरल उपाय

Published

on

सचिन कुमार पर्वत, सिवान-: स्वस्थ रहना कौन नहीं चाहता लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सेहत के प्रति काफी सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता होती है। कुछ मामलों में हमें अनुशासित रहने की आवश्यकता भी होती है। इसके लिए जरूरी हैं, कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ नियम बनाए जाएं, जो आपकी मदद कर सकें। डॉ दिनेन्द्र बता रहे हैं, सेहत के लिए कुछ ऐसी ही बातें-

1 एक कटोरी फल या सलाद – खाने के साथ प्रतिदिन एक कटोरी फल या सलाद खाने की आदत जरूर डालें। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बेहद सहायक होंगे और बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करेंगे। इससे आपका इम्यून पावर भी मजबूत होगा। कोशिश करें कि फलों को समान्य तापमान पर ही रखें।

2 नाश्ता जरूर करें – सुबह अधि‍क समय तक खाली पेट रहना स्वस्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है,और मोटापे के अलावा पेट के अन्य रोगों के लिए भी जिम्मेदार होता है। जबकि सुबह का नाश्ता अनिवार्य तौर पर करने से आप स्वस्थ और उर्जावान महसूस करते हैं। ऐसे में किसी कारण से दोपहर का खाना न खा पाने पर भी शरीर में आवश्यक उर्जा बनी रहती है।

3 नाश्ते से पहले ब्रश – हमेशा सुबह नाश्ते से पहले ब्रश जरूर करें। बगैर ब्रश के कुछ भी खाने से पहरेज करें। डॉक्टर्स के अनुसार, नाश्ते से पहले ब्रश करने से दांतों पर फ्लोराइड की को‍टिंग जम जाती है, जो दांतों को सुरक्षि‍त रखती है। खाने के बाद ब्रश करने पर, खाने में मौजूद तत्व दांतों पर जमे प्लक के साथ रासायनिक क्रिया कर अम्ल का निर्माण करता है, जो दांतों की बाहरी परत को कमजोर बना देता है।

4 जूस पीने की आदत- प्रतिदिन जूस पीने की आदत डालें। प्रतिदिन खाने के साथ ऑरेंज जूस पीने से शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ग्रहण कर पाता है। इसके अलावा आप अपना कोई पसंदीदा जूस भी पी सकते हैं और बगैर शक्कर के जूस पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

5 एक दिन उपवास – प्रतिदिन आप अच्छी डाइट लें, लेकिन कोशिश करें कि सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन उपवास जरूर करें। एक शोध के अनुसार एक दिन खाना नहीं खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे बीमरियों, खास तौर पर दिल की बीमारी का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है ।

6 गहरी सांस लें – जब भी आप असहज हों, गहरी सांस लेते रहें। इससे दिमाग में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुचती है, और आप ताजगी के साथ-साथ तनावमुक्त महसूस करते हैं। जबकि छोटी-छोटी सांस लेने से हार्ट रेट और तनाव बढ़ता है।

7 एक फल जरूर खाएं – प्रतिदिन एक फल खाने का नियम बना लें। इससे आप स्वस्थ रहने के साथ ही उर्जावान महसूस करेंगे। एक शोध के अनुसार रोज एक फल खाने से कैंसर का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है।

8 अतिरिक्त नमक से बचें – खाने में अतिरिक्त नमक खाने से परहेज करें। खाना पकाते वक्त नमक की जो मात्रा उसमें डाली जाए, उसके अलावा उपर से नमक न डालें। इसके अलावा कुछ हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं।

9 व्हाइट की जगह ब्राउन – सफेद ब्रेड और चावल की जगह ब्राउन राइस य ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करें। और मैदे के बजाए आटे से बनी चीजों का प्रयोग करना फायदेमंद होता है, इस बात का ध्यान रखें।

10 सिरदर्द की दवा – अगर सिरदर्द होने पर आप दवा ले रहे हैं, तो उसे कॉफी के साथ लें। एक अध्ययन के अनुसार पेनकिलर दवा को पानी कीजगह कॉफी के साथ लेने पर दर्द जल्दी दूर होता है, क्योंकि कैफेटीन दर्द को जल्दी और अधिक समय के लिए दूर करता है। कैफेटीन दवा को तेजी से पूरे शरीर में फैलाता है।

11 व्यायाम करना – दिन में या सप्ताह में एक या दो बार व्यायाम करने का नियम जरूर बनाएं। व्यायाम स्वस्थ रहने की चाबी है। इससे आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे और रक्त का संचार सुचारू रूप से होकर आपको भरपूर उर्जा मिलेगी।

12 पानी पीते रहें – समय-समय पर पानी पीते रहने की आदत डालें । चाहें तो रिमाइंडर लगा लें जो आपको पानी पीने की याद दिलाता रहे। पानी पीते रहने से आपकी आधी समस्याएं दूर हो जाती है। इससे शरीर का तापमान नि‍यंत्रित रहता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Continue Reading

Sports

बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में

Published

on

-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

पटना में होने वाले खेल :

तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)

हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर

Continue Reading

Politics

समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Continue Reading

Trending