Connect with us

बिहार

भारत रत्न डॉ वी.वी.गिरि ने भारत की विनष्ट होती श्रम संस्कृति को पुनर्स्थापित किया : अंजनेशानंद सरस्वती

Published

on

मठ-मंदिरों के विकास के लिए हर सम्भव काम कर रही
है बिहार सरकार : गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग मंत्री

सचिन कुमार पर्वत,पटना-: प्रसिद्ध साहित्यकार और जिज्ञासा संसार के प्रधान सम्पादक डॉ शिवनारायण की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में देश के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ वी.वी. गिरि की 127वीं “जयंती सह कर्मवीर सम्मान समारोह” संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने किया और उद्घाटन भाषण में कहा कि बिहार सरकार मठ-मंदिरों के विकास के लिए हर संभव काम कर रही है,जिससे गोस्वामी समाज का भला होगा उन्होंने विस्तार से भारत रत्न।डॉ वी.वी. गिरि के कार्य और संघर्ष के बाद के बारे में जानकारी देते हुए यह जोर देते हुए कहा कि भारत के मजदूरों के मान-सम्मान के लिए आजीवन उन्होंने संघर्ष किया।
‘जिज्ञासा संसार’ पत्रिका एवं ‘गोस्वामी जागरण मंच’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सारस्वत समारोह में मुख्य अतिथि रहे भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधानपार्षद डॉ संजय पासवान।बतौर मुख्य अतिथि डॉ पासवान ने कहा कि डॉ वी.वी.गिरि निर्दलीय चुनाव जीतकर के उस समय के कांग्रेस के उम्मीदवार नीलम संजीवा रेड्डी को ना केवल हराया,बल्कि एक नई शुरुआत की। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के समय में उन्होंने यह काम किया। श्रमिकों के लिए सदा काम करते रहे।रेल मजदूरों के लिए उन्होंने यूनियन की स्थापना की।उनके द्वारा रचित पुस्तक आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।
समारोह के मुख्य वक्ता एवं ऋषिकेश से आए जगतगुरु महर्षि अंजन एस आनंद सरस्वती ने कहा कि भारत श्रम संस्कृति का देश रहा,जिसके कारण यहां का गांव-समाज सदैव स्वायत्त रहा। बाद में आर्य संस्कृति के हमले से वह विनष्ट होता चला गया।भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ वी.वी.गिरि ने विनष्ट होती भारतीय श्रम संस्कृति को पुनर्स्थापित करते हुए श्रम आंदोलन का नेतृत्व किया।
श्रम श्रमिक और संस्कृति विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को पूर्व विधानपार्षद प्रेमरंजन पटेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा हरिद्वार की श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरि, पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा ऋषीकेश के महंत श्री गोपाल गिरि, दिल्ली से आए योगी तेजपाल उपाध्याय, शिक्षाविद डॉ रहमान,महेन्द्र नाथ उपाध्याय, दिवान गिरि गोस्वामी,सुबोध गिरि आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर ‘जिज्ञासा संसार’ के ‘कर्मवीर विशेषांक’ का लोकार्पण भी हुआ।

समारोह के दूसरे सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 25 व्यक्तियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए कर्मवीर सम्मान से विभूषित किया गया जिसमें लाडो बानी पटेल,डॉ संजय कुमार चौधरी,प्रभात वर्मा,मुकेश कुमार,डॉ रूपेश कुमार सिंह,राजीव रंजन,डॉ कृष्णाजी शर्मा शालीमार,डॉ शशि कुमार सिंह,जीत शर्मा(जीत-द-यात्री),बादल गिरि गोस्वामी,रामचरण गिरि, माया गिरि शामिल हैं।समारोह का संचालन गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पीएस दयाल यति और कुमार सुंदरम ने किया,जबकि आरंभ में स्वागत भाषण स्वामी तुलसीदास गोस्वामी और अंत में धन्यवाद ज्ञापन थावे विद्यापीठ के प्रतिकुलपति डॉ अरविंद आनन्द ने किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tech

पीएमश्री विद्यालय धनवती में समर कैंप का आयोजन, कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने की अनूठी पहल

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान (बिहार); – सदर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, धनवती में शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों (Slow Learners) के लर्निंग गैप को कम करने और उन्हें सामान्य बच्चों की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर समर कैंप का आयोजन किया गया है।
इस कैम्प में बच्चों को रटने की पारंपरिक पद्धति से अलग रोचक खेल, बेसिक गणित, भाषा ज्ञान (हिंदी/अंग्रेजी पढ़ना-लिखना), और रचनात्मक गतिविधियों(Drawing/Crafts)के माध्यम से सिखाया जा रहा है।

समर कैम्प का लक्ष्य गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग कर बच्चों के मन से पढ़ाई का डर दूर करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।

प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि
कमजोर बच्चों की पढ़ाई सुधारने के बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘मिशन लर्निंग’ अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों (Middle Schools) में पढ़ने वाले कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तपती गर्मी और छुट्टियों के बीच, बच्चों की पढ़ाई को मजेदार और मजबूत बनाने के लिए राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक एक महीने का विशेष ‘समर कैंप’ (Summer Camp) आयोजन किया गया है।


इस समर कैंप का मुख्य फोकस कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों पर होगा,जो पढ़ाई-लिखाई या गणित में अपने सहपाठियों से पीछे छूट गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस ‘समर कैंप मास्टर प्लान’ की 5 सबसे मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  1. FLN के तहत चिन्हित कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस

बुनियादी सुधार ; इस कैंप का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों की नींव मजबूत करना है।

सीखने का नया अंदाज ; पारंपरिक किताबी रटने के बजाय, बच्चों को खेल-कूद, विशेष गतिविधियों (Activity-based learning), चित्रकारी और व्यावहारिक तरीकों से पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणित की समझ (Maths Skills) विकसित करना सिखाया जाएगा। इससे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले कमजोर छात्र भी मुख्यधारा की पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।

  1. हर स्कूल में पढ़ाएंगे स्थानीय ‘स्वयंसेवक’ और ‘टोला सहायक’

कम्युनिटी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने एक अनूठा फॉर्मूला निकाला है:

सभी मध्य विद्यालयों (Middle Schools) के प्रधानाध्यापकों (HM) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र (Local Area) से 2 से 3 स्थानीय स्वयंसेवकों (Volunteers) या टोला सहायकों का चयन कर पूरे महीने कैंप में बच्चों को गाइड करेंगे और उन्हें सिखाने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे, जिससे बच्चों को एक दोस्ताना और बेहतर घरेलू माहौल मिल सके।

Continue Reading

Uncategorized

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी के अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य ने अंबेडकर भवन में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा।

Continue Reading

बिहार

तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सिवान में खुला नियंत्रण कक्ष

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सिवान जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा।उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06154-24200/06154-242001 पर शिकायत कर सकते हैं।

जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें –

इस संबंध में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

Continue Reading

Trending