स्वास्थ्य
पोस्ट कोवि़ड सिंड्रोम में होम्योपैथी है लाभकारी-डॉ मेघा
देश में जहां कोरोना का प्रकोप फैलने के साथ वैक्सिनेशन से मरीजों के आंकड़ों में गिरावट आ रही है । कोरोना से ठीक होने के बाद भी चार से बारह सप्ताह तक कुछ लक्षण दिखाई देते है।लक्षणों में
क्रोनिक फेटिग सिंड्रोम में किसी भी श्रम से व्यक्ति को थकावट महसूस होती है। जोड़ों का दर्द , सिर दर्द ,शरीर में दर्द ,सिर दर्द भी होता है।ब्रेन फाग में एकाग्रता कम होना ,अनिद्रा एवम् अवसाद समस्याएं पैदा होती है।पेट की समस्याएं जैसे डायरिया ,जी मिचलाना, एसिडिटी आदि हो सकता है। इन समस्याओं का होम्योैथिक इलाज बहुत ही कारगर है। दवाओं में आर्सेनिक एलबम, जेल्सीमियम,कोनियम,रस्टॉक्स, काली फॉस आदि बेहद लाभकारी है जो चिकित्सक के परामर्श से के सकते है।
डॉ मेघा विश्वनाथ , के एम् सी अस्पताल में होम्योपैथिक विशेषज्ञ है।
देश
विधायक कर्णजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

सिवान
LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
