देश
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
जय माता दी के जयघोष से गूंजा सीवान जंक्शन लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को सीवान रेलवे जंक्शन से से रवाना हुआ।सीवान जंक्शन पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह,सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक पांडेय, राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित,दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी, दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश सिंह, डॉ. ऋचा सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया।इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सीवान शाखा की संचालिका राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने श्रद्धालुओं का तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से यात्रा पूरी करने की अपील की।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह,संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय,सचिव अनूप कुमार,यात्रा प्रभारी सुधीर कुमार,जितेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, दुर्गा देवी, मिंटू कुमार,अनामिका कुमारी, प्रेम कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह ज्योति कुमारी ,रंजना सिंह, नीतू सिंह, अमरनाथ शर्मा,सान्या सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, जयनाथ सिंह,पत्रकार सचिन पर्वत,लॉफिंग बुद्धा के नाम से प्रसिद्ध बाबा नागेश्वर दास आदि शामिल है।धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावादरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जाना क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है। डॉ. ऋचा सिंह ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं के मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु आपसी सहयोग के साथ यात्रा का आनंद लें और सकुशल वापस लौटें। डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से लोगों में आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे सभी श्रद्धालुओं को उन्होंने शुभकामनाएं दीं और माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।वरिष्ठ पत्रकार दीपक पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राएं हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की।राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक स्थल तक पहुंचने का माध्यम नहीं है,बल्कि यह मन को शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने का अवसर भी है।माता वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, एक-दूसरे की सहायता करने तथा सेवा और सद्भाव की भावना के साथ यात्रा करने की अपील की। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा तथा परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की।
देश
आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
लोकतंत्र न्यूज,बिहार डेस्क ;- सदल कंपनी द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान चैंपियन बना है।
समन्वयक डॉ. अयन पात्रा (सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग) प्रतिभागी श्रेष्ठ राज चतुर्थ वर्ष (BAMS),सृष्टि कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS), स्वीटी कुमारी, तृतीय वर्ष (BAMS) एवं प्रगति कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS)।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.). सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
देश
ABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- अभाविप सिवान इकाई द्वारा बुधवार को वीरांगना युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयासम्मेलन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला,वहीं पूरा सभागार छात्राओं एवं अतिथियों से खचाखच भरा रहा।सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य किरण घई एवं अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह की विशेष उपस्थिति रही। मंच पर उनके साथ सिवान नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, डॉ. स्वधा एवं खेलो भारत की प्रांत सह-संयोजक जया सिंह उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवतियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, शिक्षित और आत्मविश्वासी युवतियां एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम (सिवान) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छठ महापर्व पर आधारित झांकी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और परंपराओं को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित लोगों को भावविभोर किया तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।इस अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय पंडित, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मनोज गुप्ता, प्रांत फार्माविजन संयोजक वेद प्रकाश चौहान, नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेश राम, जिला संयोजक गोलू दुबे, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक हर्ष राज, नगर सह मंत्री हर्ष कुमार, नगर कला मंच संयोजक आर्यन उपाध्याय, नगर सोशल मीडिया संयोजक हर्ष कुमार सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

वीरांगना युवती सम्मेलन ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, भारतीय संस्कृति से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छठ महापर्व की मनमोहक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे।
Politics
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को महावीरी शाखा में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय के बहन कीर्ति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि बाल काल से कुसंगति के कारण चोरी डकैती करने लगे आगे महर्षि नारद जी के प्रेरणा से श्री राम नाम का जप के तपस्या में लग गए वाल्मीकि जी रामायण जैसे महाकाव्य की रचना भी की साथ ही आज शरद पूर्णिमा उत्सव पर विस्तार रूप से बताया।अतिथि जादूगर विजय ने बताया कि संघ की एक घंटे का शाखा हम सबको स्वस्थ बनाता है इस उत्सव में औषधियों से परिपूर्ण प्रसाद खीर हमारे शरीर को निरोग बनाता है।महर्षि वाल्मीकि जी की रचना रामायण हर सनातनियों के घर में है आज के दिन पृथ्वी से चंद्रमा सबसे करीब लगभग तीन लाख 364 हजार किलोमीटर की दूरी पर आ जाते हैं।डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने की यह यात्रा हमें संदेश देती है कि मनुष्य चाहे तो अपने पापों से मुक्त होकर अमरता को प्राप्त कर सकता है।व्यवस्था प्रमुख हरिओम जी ने बताया कि नगर में इस तरह का आयोजन पांच अन्य स्थानों पर भी आयोजित हैं इन पांचो स्थान के लिए निम्न पांच अतिथि जादूगर विजय,अखिलेश्वर तिवारी, डॉ नरेंद्र कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।व्यवस्था में लव कुमार,अभिज्ञान कुमार, नरेंद्र कुमार, शशांक कुमार, दयाशंकर,प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसाद,अरविंद कुमार ,सत्यम कुमार,शुभम कुमार ,मनोज तिवारी ,अंजनी कुमार ,डॉ दिलीप आशुतोष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव ,श्रवण सिंह , विपिन सिंह, मुकेश कुमार बंटी,अजीत चौरसिया, धीरज कुमार, संजय पांडे, किरण गुप्ता,गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

-
देश7 days agoABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
-
Business1 week agoसिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध
-
सिवान4 days agoशिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल ने सिवान जिले का भ्रमण कर की समीक्षात्मक बैठक
-
देश5 days agoआयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
