देश
मुख्यमंत्री ने सीवान को दी 202 करोड़ की योजनाओं की सौगात,157 करोड़ रूपये की 40 योजनाओं का किया शिलान्यास, 45 करोड़ रकी 31 योजनाओं का किया उद्घाटन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आज गुरुवार को सीवान जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सिवान के प्रांगण में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपये की लागत से कुल 71 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 157 करोड़ रूपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा सीवान जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री रोजगार योजना अंतर्गत 378504 लाभर्थियों को 378 करोड़ 50 लाख चालीस हजार रुपये का चेक दिया गयाडीपीएम जीविका सिवान ने बताया कि बैंक लिंकेज के माध्यम से 581 करोड़ रुपये एवं परियोजना राशि अंतर्गत 72 करोड़ रुपये कुल 1031 करोड़ पचास लाख चालीस हजार रुपये मात्र इस वित्तीय वर्ष में दिया गया है ।जिससे दीदियों को अजीविका संवर्धन में सहायता मिलेगी निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा तेल प्रसंस्करण इकाई हेतु सूर्यान्स एफ०पी०ओ० को 9 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए मुकेश कुमार, ग्राम कयलगढ़ बढ़ेरिया को 8 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त झोपड़ी मशरूम इकाई हेतु धर्मेंद्र राम को 89,750 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं। सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सीवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एन0एच0-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन0एच0-227) पथ के चौड़ीकरण एवंमजबूतीकरण का कार्य, मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करना, भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य, सीवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सीवान यार्ड, सीवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे कि0मी0 386/36-38) के बदले आर०ओ०बी० (सड़क उपरी पुल) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है। अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी, गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य, नौतन प्रखण्ड में मैरवा ग्रिड उपकेन्द्र एवं संबंधित वे का निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सीवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है।मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया। पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री इरशाद अली आजाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निलेश कुमार, जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक श्री पूरन कुमार झा सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव के साथ अन्य गणमान्य व्यक्त एवं वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
