देश
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस-2026 समारोह के आयोजन की तैयारियों के निमित्त बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई
सिवान, 02 जनवरी 2026 शुक्रवार
जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों के निमित्त बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण पूर्ण वातावरण में संपन्न किया जाएगा।
मुख्य राजकीय समारोह राजेंद्र स्टेडियम सिवान में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम सिवान में राष्ट्रीय ध्वजोतोलन 9:15 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा।
समाहरणालय सिवान परिसर में 10:30 बजे पूर्वाह्न में, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिवान में 10:40 बजे पूर्वाह्न में ,अनुमंडल कार्यालय सिवान में 10:50 पूर्वाहन में,जिला परिषद सिवान में 10:55 बजे पूर्वाह्न में, बिहार गृह रक्षा वाहिनी सिवान में 11:00 बजे पूर्वाह्न में, पुलिस लाइन मैदान सिवान में 11:05 बजे पूर्वाह्न में तथा महादलित टोलों में 11:30 बजे पूर्वाह्न में झंडोतोलन किया जाएगा।
सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा जिला के महादलित टोलों में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का District administration Siwan के फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव करने हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सिवान एवं उनके कर्मीगण को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया।
दिनांक 17 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक 8:30 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाहन तक परेड का पूर्वाभ्यास का संचालन राजेंद्र स्टेडियम सिवान में कराया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम स्थल राजेंद्र स्टेडियम में विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। विभागों के नाम इस प्रकार हैं- ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग,जीविका,जिला कल्याण पदाधिकारी सिवान का कार्यालय,बाल संरक्षण इकाई सिवान, आई सी डी एस सिवान, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, शिक्षा विभाग सिवान, परिवहन विभाग सिवान, कृषि विभाग सिवान, विद्युत विभाग सिवान, उद्योग विभाग सिवान, अग्निशमन विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं जिला पंचायती राज विभाग सिवान।इस अवसर पर पर प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों पुलिस पदाधिकारी टॉप 10 टैक्स देने वाले, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को सम्मानित भी किया जाएगा।गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर टाउन हॉल सिवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 जनवरी,2026 को संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे रात्रि तक संचालित होगा।
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
