देश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिनेन्द्र हॉस्पिटल में लायंस क्लब ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए किया जागरूक
जिला मुख्यालय के बिंदुसार बुजुर्ग उखई रोड स्थित दिनेन्द्र हॉस्पिटल “एक उम्मीद” के परिसर में लायंस क्लब सीवान के तत्वाधान में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 10 अक्टूबर को मनाया जाता है इस उपलक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष लायन गणेश दत्त पाठक, सीवान के ख्यातिलब्ध चिकित्सक लायन डॉ आशुतोष दिनेन्द्र एवं लायन पवन गुप्ता प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक लायन डॉ अविनाश चंद्र ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया एवं जागरूकता पर्चा मरीज़ों एवं परिजनों के बीच बाँटा गया।इस अवसर पर डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र ने बताया कि कभी-कभी हमारी जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो जाती है कि हम अपने मन की आवाज को सुनना ही भूल जाते हैं। धीरे-धीरे तनाव, चिंता और उदासी जैसे भाव हमारे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये भाव हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं ये भावनाएं हमारे शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ यानी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करना बेहद जरूरी है। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें
खुद के लिए समय निकालें- कुछ समय खुद के लिए निकालें और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हों।
दूसरों से जुड़ें- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं- नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और पूरी नींद लें।
प्रोफेशनल मदद लें-
आप अकेले नहीं हैं, इस बात को भी हमेशा याद रखना चाहिए। लाखों लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए अपनी बात बताने से हो सकता है कि कोई आपकी बेहतर मदद कर पाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णमोहन उषा फ़ाउंडेशन एवं लायंस क्लब सिवान का सराहनीय योगदान रहा ।
देश
महावीरी विजयहाता के भैया बहनों ने बारहवीं के रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; – सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण पैदा कर दिया।
ज्ञात हो कि इस बार पहली बार सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाओं का ऑनलाइन यानि डिजिटल मूल्यांकन हुआ है। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा परिणामों पर इसका बहुत प्रभाव भी स्पष्ट दिख रहा है। बारहवीं के गणित एवं वाणिज्य संकाय में बहनों ने कमाल कर दिया, तो विज्ञान संकाय में भैया का दबदबा रहा। गणित संकाय में बहन प्रज्ञा गुप्ता ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।73.6 प्रतिशत के साथ बहन सौम्या सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि 71.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन रिशिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। जीवविज्ञान संकाय में भैया अक्षत सिंह ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 81.2 प्रतिशत अंक लाकर भैया पवन कुमार ने द्वितीय तथा 76 प्रतिशत अंक के साथ भैया प्रशान्त सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में भी बहनों ने धमाल मचाया। 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बहन अदिति कुमारी प्रथम, 78 प्रतिशत अंक लाकर बहन सृष्टि कुमारी द्वितीय तथा 77.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। महावीरी विजयहाता से इस परीक्षा में कुल 119 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। विषयवार अंकों का उच्चतम प्राप्तांक प्रतिशत इस प्रकार रहा- अंग्रेजी-98, भौतिकी-80, रसायनशास्त्र-83, जीवविज्ञान-92, गणित- 69, अकाउंट/लेखाशास्त्र -92, बिजनेस स्टडीज-88, अर्थशास्त्र-85 तथा फिजिकल एजुकेशन -91 । महावीरी विजयहाता के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो. रविन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव प्रो. शंभूनाथ प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष जीव नारायण ने भैया-बहनों को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए सभी आचार्यों के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोक शिक्षा समिति, बिहार के सचिव रामलाल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नवीन सिंह परमार तथा सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने भी महावीरी विजयहाता के परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भैया-बहनों के परिश्रम की सराहना की। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, परीक्षा प्रमुख अमन पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, विधुशेखर सिंह, हरिराम शर्मा, योगेन्द्र राय, सिद्धिसागर मिश्र, देवानंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुश्री अंकिता, जिऊत चक्रवर्ती तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने भी भैया-बहनों की सफलता पर खुशी का इजहार किया।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

देश
पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,हजारों मरीजों के स्वास्थ्य जाँच कर दी गईं दवाएं
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- महुआरी पंचायत की मुखिया श्रीमती आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा के सौजन्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय,महुआरी के परिसर में मंगलवार को पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा शिविर में आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क परामर्श एवं मुफ्त में दवाएं दी गईं।आयोजन का शुभारंभ बड़हरिया विधायक श्री इंद्रदेव सिंह पटेल मुखिया आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा एवं कैम्प में आये हुए चिकित्स्कों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जाँच करा कर मुफ्त में दवाएं ली।

