Connect with us

देश

हिंदुओं को अपने धार्मिक चेतना के प्रति जागरूक होना आवश्यक : पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ

Published

on

भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान का तृतीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान के तृतीय वार्षिकोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म की शाश्वतता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हिंदुओं को अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं को नींद से जागकर धर्म के लिए एकजुट होना होगा।

श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हर धर्म का जन्म किसी न किसी रूप में हुआ है, परंतु सनातन धर्म अजन्मा है, जिसका न कभी जन्म हुआ और न ही कभी अंत होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोभ-लुभावने वादों में आकर अपने धर्म और देश का नुकसान न करें। आज लोग केवल कुछ किलो चावल या गेहूँ के बदले अपना वोट देकर ऐसी सरकारें चुनते हैं जिससे भविष्य सुरक्षित नहीं रहता।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुनिया में केवल एक ही शाश्वत धर्म है — सनातन। इसका उदय किसी प्रमाण से सिद्ध नहीं है जबकि अन्य धर्मों के जन्म का प्रमाण मौजूद है और उनका अंत भी निश्चित है। सनातन धर्म जन्म से परे है, अजन्मा और अमर है।

इसके साथ ही उन्होंने सनातन शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका तात्पर्य ‘साइंस’ है। धर्म माता-पिता, गुरु आदि से जुड़ा है। प्राचीन काल में जातियाँ कर्म आधारित थीं। हजारों वर्षों पहले ऋषि-मुनियों ने वेद, पुराण और उपनिषदों में जो बातें कही थीं, अब वैज्ञानिक रूप में प्रमाणित हो रही हैं। पृथ्वी से चंद्रमा तक की दूरी और धार्मिक प्रतीकों की वैज्ञानिक अवधारणा को अब विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। सीधे समझाने पर शायद लोग स्वीकार न करें, इसलिए प्रतीकों के माध्यम से पूजा-पाठ से इसे जोड़ा गया है।

बताते चलें कि भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान के तृतीय वार्षिकोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ, देशरत्न शाखा के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार, संरक्षक डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, डॉ. सौरभ कुमार सिंह, विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से माँ भारती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन सिंह परमार ने किया। अतिथियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का स्वागत डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर देशरत्न शाखा के सचिव श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह ,डॉ अशोक प्रियंवद, प्रोफेसर अवधेश शर्मा,डॉ शैलेश कुमार राम, भारत भूषण पांडेय ,इंदल कुमार सिंह ,रुपेश कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी, रोहित सिंह परमार,राहुल कुमार सिंह ,समर प्रताप सिंह , बाबू नंद सिंह, रवि श्रीवास्तव , रितेश कुमार सिंह , प्रीति सिंह, इन्दू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों सुधी श्रोता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”

कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending