Politics
भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस,मसाल यात्रा निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- भाजपा ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल विजय दिवस मनाया तथा मसाल यात्रा निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।भारतीय जनता पार्टी सिवान के द्वारा कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।कार्यक्रम में युद्ध नायकों का सम्मान किया गया।जो देश के पूर्व सैनिक रहे उनको भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेरखान प्रदेश कार्य समिति की सदस्य पूनम गिरी के द्वारा अंग वस्त्र और फूल माला के साथ उनको सम्मानित किया गया। सिवान जिले के निवासी पूर्व सैनिकों में रामबाबू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार ओझा,राजीव रंजन सिंह, अरविंद कुमार शर्मा,राजेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।उसके बाद सिवान शहर के शाहिद सराय में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों के याद में उनके कुर्बानियों को याद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने शहर के शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर के उनको नमन किया।


धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया की हम सभी शहीदों के याद मे यहाँ एकत्रित हुए हैं जो देश के सैनिक हैं मां भारती के सच्चे सेवक है। वे भारत माता के लिए अपने घर की चिंता नहीं किऐ वह अपने प्राणों की आहुति दे दिए।जब हम घरों में बैठकर दिवाली मानते हैं तब वह सैनिक अपने खून की होली खेल कर सरहद की रक्षा करते हैं।जब-जब देश की आजादी खतरे में पडती है तब तक हमारे सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर अपने अंतिम सांस तक देश की रक्षा करते हैं। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मसाला यात्रा शहर के शहीद सराय से शुरू होकर बबूनिया मोर के रास्ते जेपी चौक पर यात्रा का समापन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के शहीदों के लिए है जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। आज उनके वजह से हम यह विजय दिवस मना रहे हैं।

भारत मां के वीर सपूतों को हम याद कर रहे हैं उनके वीरता और शौर्य के लिए उनको नमन करते हैं। वही आज अंदर के चित्तौड़ निवासी कारगिल युद्ध के शहीद रामबूस सिंह के प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील चंदेल के द्वारा माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। उनको श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि देने वालों में जिला मंत्री पिंटू जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ध्यान पांडे,शिवम कुमारशहीद रमभु सिंह के भतीजे संदीप सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सिवान नगर के वार्ड नंबर 31 में महिला प्रवासी कार्यक्रम के दौरान आई हुई प्रवासी बहनों के साथ प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी चांदनी पाण्डेय और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल बीवी देवी सोनी शोएब प्रवासी बहाने जिला अध्यक्ष देवरिया श्रीमती भारती शर्मा जिला महामंत्री सीमा जायसवाल ने शहीदों को याद कर नमन किया और उनके याद में दीपोत्सव कर उनको श्रद्धांजलि दी।मसाल यात्रा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सरोज सिंह राणा सुभाष सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह सत्यम सिंह सोनू कुंदन कुमार सिंह अनुराधा गुप्ता दीपू सिंह चंदेल सौरव कुशवाहा हरे राम सा इत्यादि लोग मौजूद रहे
Politics
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन में पंचायती राज मंत्री ने दिया हर सम्भव मदद का भरोसा
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; -जिला मुखिया महासंघ सिवान द्वारा रविवार को शहर के टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सिवान मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान एवं मंच का संचालन मुखिया राजकिशोर चौरसिया ने किया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थय एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय,अतिथि पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश,सांसद विजयलक्ष्मी देवी दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,गोरियाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया,सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य एवं पंच उपस्थित रहे।विदित हो कि देश रत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद की धरती पर लगभग 20 वर्षों में पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले जिला परिषद से लेकर वार्ड एवं पंच ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक मंच पर एकत्रित होकर सरकार से विधि सम्मत जो पंचायती राज अधिनियम में ताकत निहित है उसको जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए माँग रखा।मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने कार्यक्रम में शामिल मंत्रियों एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी संगठन यानी जिला परिषद, प्रमुख संघ, सरपंच संघ, वार्ड संघ, पंच संघ, के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांगो को रखा।इसमें सुरक्षा देने व अपराधियों द्वारा हत्या कर दिए गये मुखिया व उनके प्रतिनिधियों के हत्यारों को फाँसी की सज़ा व मृतकों के आश्रितों को पचास लाख रूपये मुआवजा देने सहित जनप्रतिनिधियों को प्रदत अधिकारों को दिलाने से संबंधित विभिन्न मांगो वाले मांग पत्र को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे को सौंपा।इस मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो मांग है उससे दो कदम आगे बढ़कर वे इसके क्रियान्वयन के लिए सरकार से बात करेंगे और विभागीय स्तर पर हर सम्भव कदम उठाएंगे।वहीं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर सम्भव कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक कर्णजीत सिंह ने भी मांग पत्र पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने हेतु बात रखने का आश्वासन दिया।

Politics
सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है,उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हुँ ; मंगल पाण्डेय
लोकतंत्र न्यूज़,सिवान;- सिवान सदर से नवनिर्वाचित विधायक सह बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरहन गोपाल व सुंदर पुर पंचायत में रविवार को जनता से संवाद किया।इस दौरान स्थानीय जनता व नेताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।जनता से संवाद करते हुए मंत्री मंगल पाण्डेय ने जनता से मिले अपार समर्थन और स्नेहिल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि, “सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हूँ”। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Politics
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत सिवान डीएम ने लगाया निषेधाज्ञा
न्यायालय जिला दंडाधिकारी, सीवान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत निषेधाज्ञा* भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की घोषणा के बाद इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई थी। दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उसके बाद राजनैतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आतंकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्ति मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिये अवांछित/असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोक शांति भंग हो सकती है।अतः उपर्युक्त पृष्ठभूमि में मैं, आदित्य प्रकाश, भा०प्र०से०, जिला दण्डाधिकारी, सीवान संतुष्ट हो कर इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा जारी निषेधाज्ञा को विलोपित करते हुए दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण सीवान जिला के अन्तर्गत निम्नांकित आदेश जारी करता हूँ-1. उक्त अवधि में किसी भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा।2. कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल या संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेंगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटस ऐप या अन्य सोशल मीडिया, एस०एम०एस० अथवा अन्य ईलेक्ट्रॉनिक्स माध्यम से आदान-प्रदान नहीं करेंगे, जिससे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन होता हो।3. कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल का प्रयोग राजनैतिक प्रचार के लिए नहीं करेंगे एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का कार्य नहीं करेंगे।4. कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन/मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं किसी भी प्रलोभन में लाने का प्रयास नहीं करेंगे।5. उक्त अवधि में एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति जमा नहीं होंगे।6. मतदान की तिथि दिनांक 06.11.2025 को प्रातः 6.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक राष्ट्रीय उच्च पथ/राजकीय उच्च पथ को छोड़कर अन्य सड़कों पर बिना परमिट वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। मतदान केंद्र के अन्दर कोई भी अभ्यर्थी / राजनैतिक दलों के अंगरक्षक (जेड श्रेणी को छोड़करी की जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कोई भी अभ्यर्थी द्वारा मतदान केंन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।
- कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन नहीं करेंगे।
(क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्तव्य पर लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।
यह आदेश शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्युत संकटकालीन सेवा, मिल्क वाहन, दूरभाष सेवा, पानी टैंकरी एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।
किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति/संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश के विपरीत कोई कार्य नहीं किया जायेगा।

