देश
बंद के समर्थन में सीवान में सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता
सीवान, 9जुलाई, 2025 :- मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर इण्डिया गठबंधन के द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का सीवान में व्यापक असर रहा। प्रायः सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर में हर तरफ दुकानें बंद रही। अहले सुबह साढ़े 6 बजे राजद, कांग्रेस, सीपीआई (माले), वीआईपी, सीपीआई, सीपीआई (एम), लोजपा (पारस) के बैनर तले कार्यकर्ता झंडा, बैनर, नारों की तख़्तियों के साथ सबसे पहले शहर के जेपी चौक पर उतर गए। शहर के गोपालगंज मोड़, बबुनिया मोड़, हॉस्पिटल चौक, तरवारा मोड़ पर अलग -अलग टुकड़ियों में जाम लगा दिया।वैशाखी, तरवारा, मालमलिया,भगवानपुर, मदारपुर, मैरवा, गुठनी, बड़हरिया में इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ सड़क पर उतर जाम लगाया।
जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, सीपीआई(माले) के जिला सचिव हंसनाथ राम,राजद के जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, अजय भास्कर, वीआईपी के जिलाध्यक्ष श्री निवास यादव, सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर यादव, सीपीआई (एम) के जिला सचिव फूल महम्मद अंसारी,राष्ट्रीय लोजपा (पारस) के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधान पार्षद विनोद जायसवाल,जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, बड़हरिया विधायक बच्चा पाण्डेय, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा एवं चुनाव आयोग की साजिशों के खिलाफ आम-आवाम ने जितना समर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बिहार के बहुसंख्यक आवाम के वोट से वंचित करने की कोशिश जारी है। मतदाता पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगे। चुनाव आयोग की नीयत पर संदेह है। अगर चुनाव आयोग की नीयत ठीक रहती तो लोक सभा चुनाव के पूर्व मोदी जी के चुनाव से पूर्व इसे कराया जाता। 2003 में पुनरीक्षण दो वर्षों में कराया गया था, इतनी आनन-फानन में 25 जुलाई तक कैसे पूरा होगा। चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब कार्ड, राशन कार्ड को इस प्रक्रिया से बाहर क्यों किया गया है? पहले तो कागज की अनिवार्यता बताई गई। अब कहा जा रहा है कि ईआरओ तय करेंगे। हर हालत में इस पूरी प्रक्रिया को रोकना होगा।
मौके पर कैलाश चौहान,लीलावती गिरी,डॉ. विधु शेखर पाण्डेय,सोहिला गुप्ता, अरुण गुप्ता,अशोक कुमार सिंह,हन्नी वर्मा, शिवनाथ राम, इरफ़ान अहमद, अभिषेक मिश्रा,दीपक यादव,उमेश प्रसाद, डॉ. के. एहतेशाम अहमद,अनवार बाबू,गुलाम जिलानी,जयशंकर पंडित,रमेश उपाध्याय,कमलेश प्रसाद,हाफिज जुबैर,सुरेन्द्र तिवारी,शाहबाज अख्तर,रमेश यादव,कमलेश सिंह बच्चू,सुनीता यादव,राकेश कुमार सिंह,सेराज अहमद, अनंत तिवारी,केशव कुमार, गुलाम नबी अंसारी,कुंती यादव,इमाम सफर,जयनाथ यादव,अलाउद्दीन अहमद, आलोक मिश्रा,जावेद अशरफ खान, माया देवी,लवलीन चौधुर, प्रिंस पासवान, रिजवान अहमद, सद्दाम हुसैन, कमल किशोर ठाकुर,आशुतोष कुमार,गुफरान अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

देश
महावीरी विजयहाता के भैया बहनों ने बारहवीं के रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; – सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण पैदा कर दिया।
ज्ञात हो कि इस बार पहली बार सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाओं का ऑनलाइन यानि डिजिटल मूल्यांकन हुआ है। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा परिणामों पर इसका बहुत प्रभाव भी स्पष्ट दिख रहा है। बारहवीं के गणित एवं वाणिज्य संकाय में बहनों ने कमाल कर दिया, तो विज्ञान संकाय में भैया का दबदबा रहा। गणित संकाय में बहन प्रज्ञा गुप्ता ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।73.6 प्रतिशत के साथ बहन सौम्या सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि 71.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन रिशिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। जीवविज्ञान संकाय में भैया अक्षत सिंह ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 81.2 प्रतिशत अंक लाकर भैया पवन कुमार ने द्वितीय तथा 76 प्रतिशत अंक के साथ भैया प्रशान्त सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में भी बहनों ने धमाल मचाया। 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बहन अदिति कुमारी प्रथम, 78 प्रतिशत अंक लाकर बहन सृष्टि कुमारी द्वितीय तथा 77.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। महावीरी विजयहाता से इस परीक्षा में कुल 119 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। विषयवार अंकों का उच्चतम प्राप्तांक प्रतिशत इस प्रकार रहा- अंग्रेजी-98, भौतिकी-80, रसायनशास्त्र-83, जीवविज्ञान-92, गणित- 69, अकाउंट/लेखाशास्त्र -92, बिजनेस स्टडीज-88, अर्थशास्त्र-85 तथा फिजिकल एजुकेशन -91 । महावीरी विजयहाता के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो. रविन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव प्रो. शंभूनाथ प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष जीव नारायण ने भैया-बहनों को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए सभी आचार्यों के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोक शिक्षा समिति, बिहार के सचिव रामलाल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नवीन सिंह परमार तथा सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने भी महावीरी विजयहाता के परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भैया-बहनों के परिश्रम की सराहना की। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, परीक्षा प्रमुख अमन पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, विधुशेखर सिंह, हरिराम शर्मा, योगेन्द्र राय, सिद्धिसागर मिश्र, देवानंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुश्री अंकिता, जिऊत चक्रवर्ती तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने भी भैया-बहनों की सफलता पर खुशी का इजहार किया।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

देश
पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,हजारों मरीजों के स्वास्थ्य जाँच कर दी गईं दवाएं
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- महुआरी पंचायत की मुखिया श्रीमती आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा के सौजन्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय,महुआरी के परिसर में मंगलवार को पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा शिविर में आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क परामर्श एवं मुफ्त में दवाएं दी गईं।आयोजन का शुभारंभ बड़हरिया विधायक श्री इंद्रदेव सिंह पटेल मुखिया आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा एवं कैम्प में आये हुए चिकित्स्कों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जाँच करा कर मुफ्त में दवाएं ली।

