Connect with us

Tech

सर सैय्यद विजन 50 की कक्षाएं शुरू, मात्र 50 रुपए की फ़ी पर नीट एवं जेईई की कराई जाएगी तैयारी

Published

on

मेधावी बच्चों की मदद का एक संवेदनशील प्रयास कर रहे हैं हम: डॉक्टर शाहनवाज आलम

सिवान। आज के तगड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में स्तरीय मार्गदर्शन की विशेष जरूरत हैं। हमें समाज ने बहुत कुछ दिया है। अब आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने सामाजिक सरोकारों को निभाएं। बड़े शहरों में हमारे बच्चों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। बच्चे अगर अपने माहौल में रहें। अपने माता पिता के साथ रहकर तैयारी करें तो सफलता की संभावनाएं बढ़ जाया करती हैं। इसलिए मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के बारे में स्थानीय स्तर पर सहयोग और समर्थन प्रदान करने के लिए ही सर सैय्यद विजन 50 कोचिंग की स्थापना की गई है। हमारा उद्देश्य संसाधन एकत्रीकरण की चुनौती का सामना करने वाले मेधावी प्रतिभाओं को मदद पहुंचाना है।इसलिए यहां नीट और जे ई ई के लिए मात्र 50 रुपए प्रतिमाह के शुल्क पर स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। यहां धर्म, जाति आदि संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर छात्रों को स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए बाहर से उच्च कोटि के फैकल्टी मेंबर आ चुके हैं। कुछ बड़े शहरों के फैकल्टी ऑनलाइन गाइडेंस भी प्रदान करेंगे। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कक्षाएं नियमित तौर पर चला करेंगी। ये बातें यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर शाहनवाज आलम ने मंगलवार को नगर के आनंद नगर स्थित यूनिटी कैंपस में सर सैय्यद विजन 50 के कक्षाओं की शुरुआत के समय कही।

मंगलवार को यूनिटी कैंपस में उत्साह का आलम रहा। सर सैय्यद विजन 50 की कक्षाएं शुरू की गई। इस अवसर पर आसाम से आए फैकल्टी मेंबर जिया उर रहमान ने कहा कि मैं तकरीबन 15 वर्षों से मेडिकल स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा हूं। मेरा गृह नगर सिवान ही हैं। मेरी ख्वाहिश है कि मेरे गृह नगर के बच्चे नीट जे ई ई की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें। पटना से आए फिजिक्स के फैकल्टी मेंबर अमित कुमार ने बताया कि सर सैय्यद विजन 50 के तहत समाज के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में सहभागिता निभाने मैं सिवान आया हूं।अभी बच्चों से बात करके लगा कि यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें स्तरीय मार्गदर्शन मिलेगा तो वह अच्छा परिणाम देंगे। कोलकाता से आए केमिस्ट्री के फैकल्टी मोहम्मद शहीद ने कहा कि प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर स्तरीय मार्गदर्शन उनकी सफलता का मजबूत आधार बनेगा। महाराष्ट्र से आ रहे मैथ्स के फैकल्टी वसंत कुमार साह ने बताया कि छात्र सहयोग करेंगे तो हम लोग इतिहास रचेंगे।सर सैय्यद विजन 50 की शुरुआती कक्षाओं के लिए कुछ मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए गए। इसमें लंदन से आए इंजीनियर आमिर अहमद और डॉक्टर हमजा ने भी बच्चों से बात किया। डॉक्टर शाहनवाज आलम, डॉक्टर रबाब फातिमा, शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक, यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शेख अबरार अहमद ने भी उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। समर्पित और अनुशासित तैयारी के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। बच्चों का उत्साह भी इस अवसर पर देखने लायक था। मौके पर यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हामिद अली, नाजिर कलीम, वसीम अहमद, अफरोज आलम, योगेंद्र कुमार, जयतुल निशा, शेख शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tech

महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्र नगर,मीरगंज (गोपालगंज) का “वार्षिकोत्सव” रंगोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया

Published

on

महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्र नगर मीरगंज (गोपालगंज) का “वार्षिकोत्सव” रंगोत्स्व के रूप में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।सबसे पहले प्रातः काल में सिवान विभाग निरीक्षक श्री अनिल कुमार राम जी की गरिमामयी सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भईया बहनों द्वारा माँ दुर्गा मन्दिर परिसर से पथ संचलन निकाला गया जो हथुआ मोड़ से गलामंडी होते हुए थाना चौक फलमंडी के रास्ते पुनः विद्यालय आकर सम्पन्न हुआ।पथ संचलन में शिशु मन्दिर महावीरपुरम सिवान के प्रधानाचार्य संकुल प्रमुख श्री कमलेश नारायण सिंह,स्थानीय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनिता राय,अध्यक्ष श्री पंकज किशोर सिंह,कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार,बालिका विद्या मन्दिर सिवान की प्रधानाचार्या श्रीमती सिम्मी कुमारी,शिशु मंदिर हकाम की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन उपाध्याय,कोयलादेवा शिशु मन्दिर की प्रधानाचार्या श्रीमती रिंकू देवी एवं अन्य महावीरी विद्यालयों के आचार्य एवं आचार्य गण शामिल रहे।वहीं पथ संचलन को सफल बनाने में मीरगंज की पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा।रंगोत्स्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी,पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती मोहिता देवी,नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री धनंजय यादव,स्वयंसेवक श्री रंजीत मिश्रा एवं सिवान विभाग निरीक्षक श्री अनिल राम,शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री कमलेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।मंच संचालन आचार्या वंदना शर्मा ने किया।वहीं कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर श्री दिवाकर मिश्रा,धर्मेंद्र शाही,महावीरी विजयहाता के प्रधानाचार्य डॉ कुमार विजय रंजन,महावीरी बरहन गोपाल के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र राय,विद्या मन्दिर बड़‌हरिया के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार,शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य श्री उपेन्द्र कुमार मिश्र,निजी विद्यालय की प्राचार्य लवली राय,श्री वशिष्ठ सिंह नारायण,वरिष्ठ आचारया श्रीमती शिवानी कुमारी,बालिका विद्या मन्दिर की आचार्या प्रज्ञा द्विवेदी,श्री ठाकुर गुप्ता,स्थानीय विद्यालय की आचार्या सुरुचि वर्मा,सपना कुमारी,राजनंदनी सोनी तथा गूंजा कुमारी सहित विद्यालय अभिभावक एवं भैया बहन शामिल रहे।रंगोत्सव में विद्यालय के नन्हें मुने भईया बहनों ने पर्यावरण संरक्षण,कुटुम्ब प्रबोधन एवं सनातन वैवाहिक परम्परा की प्रेरणादायी तथा होली की मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया

Continue Reading

Tech

महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सप्तशक्ति संगम का हुआ आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,मीरगंज (गोपाललगंज );- महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सोमवार 22 दिसंबर 2025 को सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता ज्योति देवी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सप्तशक्ति संगम की विभाग संयोजिका श्रीमती आशा रंजन,अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देवी एवं वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सन्नी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य वक्ता श्रीमती आशा रंजन ने कुटुंब प्रबोधन पर अपना उद्बोधन दिया।वहीं श्रीमती सनी पाण्डेय ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।विशिष्ट माता का सम्मान रेखा कुमारी,नीलू कुमारी।अनुभव कथन ब्यूटी देवी एवं स्मृति केशरी ने किया। आभार ज्ञापन वंदना शर्मा,संकल्प प्रस्तुति आचार्या सुरुचि वर्मा ने किया।विशिष्ट माता के रूप में मशरूम की खेती से महिलाओं को स्वालंम्बी बनाने वाली रेखा कुमारी एवं दीया निर्माण से महिलाओं को सशक्त बनाने वाली नीलू देवी को दिया गया।प्रधानाचार्या सुनीता राय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रबधकारिणी समिति अध्यक्ष श्री पंकज किशोर सिंह,कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार,सचिव श्री ब्रजेश कुमार सिंह,सरस्वती शिशु मंदिर हकाम की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन कुमारी,शिशु मंदिर सरसर के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र कुमार सिंह,सरस्वती शिशु मंदिर कोयलादेवा की प्रधानाचार्या रिंकू कुमारी,आचार्या सोनी कुमारी सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।मंच संचालन मंजू देवी ने किया।विद्यालय की आचार्या सपना कुमारी,राज नंदनी सोनी,गुंजा कुमारी।प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में करीब 300 माताओं की सहभागिता रही।मुख्य द्वार पर विद्यालय की बहनों द्वारा रोड़ी चंदन एवं पुष्प वर्षा से किया गया।

Continue Reading

Tech

“सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर,छपरा में हुई बैठक

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,सारण ;- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के सभागार में मंगलवार को एक गरिमामय एवं उद्देश्यपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी माननीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।विद्यालय के अध्यक्ष होने के नाते मैंने मातृशक्ति द्वारा आयोजित तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार और उपयोगी सुझाव दिया।इस बैठक में विद्यालय के माननीय उपाध्यक्ष महोदय, सचिव महोदय,प्राचार्य महोदय के साथ-साथ सिवान स्थित महावीरी सरस्वती मंदिर विद्यालय के दिशा-निर्देशन में संचालित चार प्रमुख विद्यालयों के माननीय प्राचार्य महोदय भी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त सिवान स्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा विद्वान विभाग निरीक्षक महोदय की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।इस अवसर पर सिवान से पधारे सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र, कैलेंडर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित करने का सुअवसर भी प्राप्त हुआ, जो हमारे संस्कार और अतिथि-सम्मान की परंपरा का प्रतीक है।यह बैठक केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि शिक्षा, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण थी। -सप्तशक्ति संगम : मातृशक्ति का राष्ट्रनिर्माण में योगदान-सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति की उस ऊर्जा का प्रतीक है जो समाज, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र को सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि समाज की चेतना और राष्ट्र की शक्ति है। शिक्षा, संस्कार, सेवा और संगठन, इन सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है।आज जब मातृशक्ति संगठित होकर शब्द,विचार और कर्म के माध्यम से राष्ट्रहित में आगे बढ़ती है,तब ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। सप्तशक्ति संगम जैसे आयोजन हमें यह स्मरण कराते हैं कि नारी की सृजनात्मक शक्ति ही देश को आत्मनिर्भर,संस्कारवान और सशक्त बना सकती है।हम सबका दायित्व है कि इस पवित्र प्रयास को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाएं तथा मातृशक्ति के इस प्रेरणादायी योगदान को जन-जन तक पहुँचाएं।

Continue Reading

Trending