Connect with us

Politics

‘सहकारिता में सहकार’अभियान अंतर्गत मंत्री प्रेम कुमार द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अन्तर्गत “सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत बुधवार को सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार के द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला जिला परिषद सभागार,सिवान में आयोजित की गई।इसकी शुरुआत सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,सांसद विजय लक्ष्मी देवी,दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिह तथा सिवान सेन्ट्रल को-ऑपेरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार एवं अलोक कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्र गान गाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी,निदेशक मंडल के सभी सदस्यगण,अध्यक्षगण एवं बैंक सहकारिता विभाग के कर्मी उपस्थित थे।कार्यशाला में ऋण विविधीकरण के तहत् नारी शक्ति संयुक्त देयता समूह, करहनू को स्वीकृत ऋण के अन्तर्गत मो0 2,50,000.00 (दो लाख पचास हजार रूपया मात्र) का चेक वितरण, केसीसी ऋणी क्रमशः (1) श्री शिव शम्भू शाही को मो० 50,000.00 (पचास हजार रूपया मात्र) का एवं (2) श्री अशोक कुमार सिंह को मो0 50,000.00 (पचास हजार रूपया मात्र) का एटीएम कार्ड का वितरण, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जीरादेई प्रखण्ड में कुल स्वीकृत 28 लाभार्थियों को मो0 1,35,367.00 (एक लाख पैतीस हजार तीन सौ सड़सठ रूपया मात्र) में से क्रमशः (1) श्रीमति गुड्डी देवी को मो0 2,732.00 (दो हजार सात सौ बत्तीस रूपया मात्र) एवं (2) श्री जयराम कुमार को मो0 4,097.00 (चार हजा सनतानवे रूपया मात्र) का चेक वितरण, माइक्रो एटीएम का वितरणः क्रमशः (1) दरौली सब्जी उत्पादक सहयोग समिति, प्रखण्ड-दरौली, (2) कर्णपूरा पैक्स, प्रखण्ड गोरियाकोठी, (3) दोन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, प्रखण्ड-दरौली एवं (4) रघुनाथपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, प्रखण्ड-रघुनाथपुर, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, सिवान द्वारा सहकारिता क्षेत्र में चलायी जा रही भारत सरकार की योजनाओं पर प्रकाश, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियों, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा “सहकारिता में सहकार” अभियान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति पर प्रकाश, सिवान जिलान्तर्गत सहकारिता विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा धान/गेहूँ अधिप्राप्ति नेशनल को-ऑपरेटिव डाटा बेस, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना सी.एस.सी. केन्द्र, मल्टी स्टेट योजना, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, गोदाम निर्माण योजना, किसान उत्पादन संगठन, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सांसद महाराजगंज, विजय लक्ष्मी देवी सांसद सिवान, कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह विधायक दरौदा, श्री देवेशकान्त सिंह, विधायक, गोरियाकोठी, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमण्डल, छपरा शैयद मसरूक आलम, सिवान सेन्ट्रल को-ऑपेरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, जिला सहकारिता पदाधिकारीसह प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार, अलोक कुमार, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, निदेशक मंडल के सभी सदस्यगण, सम्मानित अध्यक्षगण, एवं बैंक सहकारिता विभाग के कर्मी उपस्थित थे। साथ ही सहकारी समितियों को मजबुत करने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए-

  1. बैंक की शाखाएँ:- जिला अन्तर्गत सिवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सिवान का शाखाओं की संख्या-12 (बारह), विस्तारपटल-04 (चार) एवं मुख्यालय-01 (एक) कुल संख्या 17 (सत्रह) द्वारा जिला के लगभग दो लाख किसानों एवं ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहा है।
  2. बैंक की जमा वृद्धि संबंधीः- दिनांक-31.03.2025 को बैंक की जमा राशि मो0 42131.65 (लाख) है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में मो0 5522.93 (लाख) की वृद्धि हुई है।
  3. “सहकारिता में सहकार” प्रक्रिया में सिवान जिला अन्तर्गत कार्यरत प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों और अन्य गैर क्रेडिट सहकारी समितियों को बैंक मित्र के रूप में चयनित हेतु प्रक्रियाधीन है। इसी क्रम में इन समितियों को माइक्रो एटीएम प्रदान करने हेतु 100 (एक सौ) माइक्रो एटीम का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया है। प्रथम चरण में PACS as DMA में सात समितियों को चयन हुआ है। इनके द्वारा बैंक के साथ एकरारनामा किया गया है।-02-
  4. बाल गोपाल बचत जमा योजनाः- जिला अन्तर्गत छोटे-छोटे बच्चों के उनके उज्जवल भविष्य हेतु बाल गोपाल बचत जमा के लिये प्रोत्साहित करना।
  5. सामजिक सुरक्षा से संबंधितः सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना/प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अच्छादित करना।
  6. मोबाईल एटीमए वैन योजनाः ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र के सभी बैंक के जमाकत्ताओं के लिये मोबाईल एटीएम वैन की सुविधा।
  7. बुनकर समिति, मत्स्यजीवी समिति एवं सेवा समितियों के संबंध में:- माननीय मंत्री जी के द्वारा

बुनकर समिति, मत्स्यजीवी समिति एवं सेवा समितियों की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त संयुक्त निबंध क, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमण्डल, छपरा एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, सिवान को निदेश दिया गया कि इसका अध्ययन प्रतिवेदन सहकारिता विभाग, बिहार, पटना को उपलब्ध करावें।

  1. धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25:- जिले निर्धारित लक्ष्य 102761 M.T. के विरूद्ध 97337.428 M.T. धान की खरीदारी की गई। साथ ही सभी 13632 कसानों को स-समय शत्-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। बिहार राज्य खाद्य निगम, सिवान को 47951.894 M.T.CMR की आपूर्ति कर दी गई है, जो कुल समतुल्य CMR का 73.52 प्रतिशत है।
  2. गेहूँ अधिप्राप्ति वर्ष 2024 संबंधी समीक्षः जिले में सांकेतिक लक्ष्य 6560 M.T. के विरूद्ध 40 किसानों से 149.065 M.T. गेहूँ की खरीदारी की गई है।
  3. नेशनल को-ऑपरेटिव डाटा बेसः जिले अन्र्तगत 564 समितियों के डेटा बेस को नेशनल को-आपरेटिव डाटा बेस में प्रविष्ट किया गया है।
  4. जन औषधि केन्द्र संबंधी विवरणः जिले अन्तर्गत 07 पैक्सों ने जन औषधि केन्द्र में चयन हेतु आवेदन समर्पित किया है, जिसमें से 02 पैक्स का चयन हो चुका है।
  5. CSC केन्द्र संबंधी विवरणः- सिवान जिला अन्तर्गत 156 पैक्सों में CSC केन्द्र सक्रिय हो चुका है।
  6. मल्टी स्टेट योजना से संबंधी विवरणः- जिलान्तर्गत BBSSL में 215 समितियों, NCOL में 06 समितियों एवं NCEL में 07 समितियों का संबंधता हो चुका है।
  7. बिहार राज्य फसल सहायता योजना संबंधी विवरणः जिलान्तर्गत रबी वर्ष 2022-23, रवी वर्ष 2023-24 एवं खरीफ वर्ष 2023 के तहत क्रमशः 1630, 823 एवं 19 किसानों के ऑनलाइन डाटा का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
  8. मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजनाः जिले में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतू चयनित 94 पैक्सों को 86 ट्रैक्टारों सहित 472 कृषि यंत्रों की आपूर्ति की गई है।
  9. गोदाम निर्माण योजना की प्रगति के संबंध में:- जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना/कृषि रोड मैप समेकित सहकारी योजनान्तर्गत पैक्सों/व्यापारमंडलों में कुल 181 गोदाम का निर्माण हुआ है।
  10. FPO के रूप में पैक्सों का चयनः जिलान्तर्गत 08 समितियों को FPO के रूप में निबंधित किया गया है।
  11. पैक्स में कम्प्युटराइजेशन की अद्यतन स्थितिः- समीक्षा के क्रम में संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमण्डल, छपरा ने बताया कि सारण प्रमण्डल अन्तर्गत सिवान जिला में 138 समितियों का चयन पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में करते हुए कम्प्यूटर हार्डवेयर आपूर्ति कर दिया गया है। साथ ही 75 पैक्स ई-पैक्स में विकसित हो चूका है और 35 पैक्सों System Integrator Team के द्वारा Centralised Hand Holding लिए प्रशिक्षण चल रहा है।

12. CSC केन्द्र संबंधी विवरणः- सिवान जिला अन्तर्गत 156 पैक्सों में CSC केन्द्र सक्रिय हो चुका है।

13. मल्टी स्टेट योजना से संबंधी विवरणः- जिलान्तर्गत BBSSL में 215 समितियों, NCOL में 06 समितियों एवं NCEL में 07 समितियों का संबंधता हो चुका है।

14. बिहार राज्य फसल सहायता योजना संबंधी विवरणः जिलान्तर्गत रबी वर्ष 2022-23, रवी वर्ष 2023-24 एवं खरीफ वर्ष 2023 के तहत क्रमशः 1630, 823 एवं 19 किसानों के ऑनलाइन डाटा का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।

15. मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजनाः जिले में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतू चयनित 94 पैक्सों को 86 ट्रैक्टारों सहित 472 कृषि यंत्रों की आपूर्ति की गई है।

16. गोदाम निर्माण योजना की प्रगति के संबंध में:- जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना/कृषि रोड मैप समेकित सहकारी योजनान्तर्गत पैक्सों/व्यापारमंडलों में कुल 181 गोदाम का निर्माण हुआ है।

17. FPO के रूप में पैक्सों का चयनः जिलान्तर्गत 08 समितियों को FPO के रूप में निबंधित किया गया है।

18. पैक्स में कम्प्युटराइजेशन की अद्यतन स्थितिः- समीक्षा के क्रम में संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमण्डल, छपरा ने बताया कि सारण प्रमण्डल अन्तर्गत सिवान जिला में 138 समितियों का चयन पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में करते हुए कम्प्यूटर हार्डवेयर आपूर्ति कर दिया गया है। साथ ही 75 पैक्स ई-पैक्स में विकसित हो चूका है और 35 पैक्सों System Integrator Team के द्वारा Centralised Hand Holding लिए प्रशिक्षण चल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”

कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Politics

दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading

Politics

रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की,जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए 4 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा की मंडल टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा शहीद सैनिकों के स्मारक अथवा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी तथा यथाशीघ्र यात्रा की तिथि निर्धारित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाएगा।इसके साथ ही 13 एवं 14 अगस्त को 20–25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तिरंगे जिला कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा 7 अगस्त तक सभी मंडल अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाए। संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मंडल समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”बैठक में प्रमुख रूप से लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरि,दीपू सिंह चंदेल,हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending