Connect with us

तकनीकी

प्रारंभिक लक्षण मिलने पर ही हो जाए सचेत – शुरू करे उपचार

Published

on

आई टी एम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ देव चंद्र कुशवाहा ने बताया कि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना लक्षण है तो इसे वायरल फीवर मानकर हल्के में मत लो, ऐसे में तत्काल चिकित्सक की सलाह लें, संक्रमण के ये सभी लक्षण 20 से 50 उम्र वाले लोगों को अधिक मिल रहे हैं, अपनी और अपनों की जान से न खेलें, लापरवाही ने बरतें। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढती ही जा रही है, हमारी प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये रात दिन प्रयास कर रही हैं। संक्रमण को नियंत्रण करने के लिये हमें सोशल मिडिया पर इलाज के तौर तरीके जो बताये जा रहे हैं, इस पर विश्वास न करें, इससे आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। संक्रमित लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें, जांच कराकर , क्वारंटीन होकर चिकित्सा प्रारम्भ कर दें, इसमें लापरवाही न बरते। सरकार की गाईड लाईन का पालन करते हुए अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्यक करा लें। हिम्मत न हारें कोरोना को हरायें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने, बुखार, गले की खराश आदि के लिये उत्तर प्रदेश सरकार, आयुष विभाग के निर्देशानुसार संस्था द्वारा आयुष क्वाथ ,संशमनी वटी, खदिरादि वटी, संजीवनी वटी, सुर्दशन घन वटी, अणु तेल, आयुष -64 आदि औषधियों को संस्था के चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन गांव गांव जाकर बांटा जा रहा है, और कोरोना के प्रति चिकित्साकों द्वारा जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। संस्था के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा टेलिमेडिसिन यानि फोन द्वारा रोगियों को चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। आप फ़ोन द्वारा परामर्श लेकर स्वस्थ लाभ प्राप्त कर सकते हैँ ! प्रतिदिन सुबह उठकर घर में ही रहकर 30 मिनट व्यायाम जरूर करें, शरीर और मन को स्वस्थ बनायें, ठंडी चीजों से परहेज करें। चिकित्सक से परामर्श लेकर मेध्य रसायन ब्राहमी, अश्वगंधा शंखपुष्पी आदि का सेवन अवश्य करें।पीने के पानी का विशेष ध्यान रखें क्योंकि कोरोना संक्रमण में पेट संबंधी बीमारियों भी पाई जा रही हैं। वहीं आई टी एम् ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ एस आर पांडेय एवम् कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कोराना से ये बहुत बड़ी लड़ाई है इसमें हम सभी को सतर्कता के साथ रहने की आवश्यकता है , थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती है, संस्था के मुख्य प्रशासक डी के सिंह एवम् कुल सचिव विनोद श्रीवास्तव ने अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में लोकमत परिष्कार की बैठक आयोजित

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,पूर्णिया ;- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में रविवार को लोकमत परिष्कार बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूर्णिया संकुल के सभी प्रधानाचार्य,आचार्य, समिति सदस्य, विद्वत परिषद,एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।इस बैठक में लोक शिक्षा समिति के माननीय प्रदेश सचिव महोदय श्री रामलाल सिंह जी तथा बिहार भाजपा के संगठन मंत्री आदरणीय भिखू भाई दालसानिया जी एवं क्षेत्र प्रचारक आदरणीय श्री रामनवमी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Continue Reading

Tech

महावीरी सरस्वती विद्यामंदिर बरहन में,विज्ञान सप्ताह में छात्रों ने किया वैज्ञानिक चेतना का प्रदर्शन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, सिवान ;- महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल सिवान में आयोजित विज्ञान सप्ताह का समापन शनिवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित वंदना सभा में कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर, सिवान के वरिष्ठ कार्यकर्ता जादूगर विजय, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र राय, वरिष्ठ आचार्य श्री सुरेन्द्र तिवारी एवं श्री सच्चिदानंद राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विज्ञान सप्ताह का आयोजन महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की स्मृति में 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ था। सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में विज्ञान प्रयोग, प्रदर्शनी, पौधारोपण, सुलेख, रंग भरो, प्रश्नमंच एवं चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनका संचालन विज्ञान प्रमुख श्री प्रभात कुमार सिंह, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं श्री राहुल नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में हुआ।छात्र-छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न केवल वैज्ञानिक चेतना का प्रदर्शन किया, बल्कि देशभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों से भी आत्मसात हुए।

उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को ‘भारतीय रसायन विज्ञान के जनक’ के रूप में जाना जाता है। वे भारत के पहले आधुनिक रासायनिक शोधकर्ता और पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी के संस्थापक थे।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के श्री नंदजी सिंह, मधुबाला कुमारी, राजकिशोर प्रसाद चौहान, उमेश कुमार उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, चंद्रिका कुमारी साव, कुमारी मेघा, अर्पणा देवी, प्रणव प्रकाश, अंजली श्रीवास्तव सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनियों का विशेष सहयोग रहा।

Continue Reading

Tech

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सिवान में “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025″ का भव्य आयोजन

Published

on

सिवान, 30 जुलाई 2025राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज), सिवान के ऑडिटोरियम में “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों, युवाओं, इनोवेटर्स और स्थानीय उद्यमियों को रचनात्मक रूप से सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC) श्री विवेक कुमार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें छात्रों, शिक्षकों, स्टार्टअप संस्थापकों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इसके उपरांत बिहार आइडिया फेस्टिवल पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई, जिससे उपस्थितजनों को बिहार सरकार की इस पहल की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह ने अपने संबोधन में नवाचार की आवश्यकता और स्थानीय स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स के उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित युवाओं को अपने आइडिया प्रस्तुत करने और उनका व्यावसायीकरण करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, श्री विवेक कुमार ने स्टार्टअप बिहार नीति 2022 के अंतर्गत मिलने वाली सहायता, प्रक्रियाएं और लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि “युवा अपने विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें वास्तविक समाधान के रूप में प्रस्तुत करें। सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”कार्यक्रम में स्टार्टअप सेल प्रभारी प्रोफेसर द्वारा ‘स्टार्टअप बिहार’ और ‘बिहार आइडिया फेस्टिवल’ पर एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, मूल्यांकन, सहायता राशि और मार्गदर्शन जैसी महत्वपूर्ण बातों को समझाया गया।जीविका के DPM द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक उद्यमिता पर विचार प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा तब रहा जब जिले के दो सफल स्टार्टअप संस्थापकों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। इन कहानियों ने न केवल छात्रों को नई दिशा दी, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे स्थानीय स्तर पर बड़ी सोच के साथ नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।अंत में, स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुमार आदित्य चंद्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों, संस्थानों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Continue Reading

Trending