स्वास्थ्य
बेहतर इलाज से जीता कोराना से जंग
कोरोना संक्रमण काल में के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल के इलाज से कई मरीजों ने जीती कोरोना की जंग, बता दें इस कोरोना संक्रमण के दौरान निचलौल के हरदी गांव के निवासी कृष्ण प्रवीण पटेल कोरोना से संक्रमित पाए गए जो एक हफ्ते में कोरोना की जंग से जूझते रहे और अंत में कोरोना की जंग जीती और डिस्चार्ज हुए। इसी तरह कोलही के व्यवसाई नदीम अहमद , केसरी बेगम, यूसरा बेग़म, मारिया बेगम ,जो एक ही परिवार के थे और एक साथ संक्रमित हुए थे इन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी और कोरोना से जंग जीता बता दें इन सब का मनोबल इनके परिवार वालों ने ऊंचा किया रहा जिससे इलाज व उत्साह से दिन पर दिन हालत में सुधार होता गया और अंततः रिपोर्ट नेगेटिव हुई ।नदीम अहमद बताते हैं कि जब मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया, मैं घबरा गया था , उसके बाद जब बेटी ,बहू और पत्नी और भतीजा सब पॉजिटिव हो गए और मैं और भी घबरा गया था लेकिन मेरा बेटा सहबाज अहमद जो इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवक्ता है उसने ढाढस दिया , हम सब के सब वो भी एडमिट होकर सेवा किया , संक्रमण में समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा और उत्साह रखने से संक्रमण जल्दी खत्म हो गया । 1 हफ्ते के बाद हम लोग नेगेटिव हो गए और बड़े ही खुशी के साथ घर वापस आए । कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है अगर हम सतर्क हैं, तो करो ना का जंग जीत सकते हैं। कोल्हुही के ही कमरुज्जमा जो एक व्यवसाई हैं जो संक्रमित पाए गए और बाद में संक्रमण नेगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गए। अस्पताल के क्रिटिकल केयर एवम् कोवीड विशेषज्ञ डॉ रफीक ने बताया कि संक्रमण क़ाल में घबराने की जरूरत नहीं है, सतर्क रहे ,सावधानी से रहे, पेट खाली ना रखे, भाप का सेवन एवम् गरम पानी का सेवन लगातार करते रहे। लक्षण आने पर चिकित्सक के सलाह पर तुरंत आइसोलेट हो जाए।
देश
विधायक कर्णजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

सिवान
LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
