Connect with us

स्वास्थ्य

निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Published

on


लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क, सीवान-;

प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा के नेतृत्व में रविवार को कुशल अनुभवी होमियोपैथिक चिकित्सको ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा किया।
सीवान जिले के प्रसिद्ध वरिष्ठ डॉ० यतीन्द्र नाथ सिन्हा की उत्कृष्ट सेवा के 50 साल पर स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अन्तर्गत निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. यतीन्द्र बाबू के जन्मभूमि महाराजगंज में हुआ जिसमें सभी प्रकार के नये एवं पुराने असाध्य रोगों का उपचार किया गया।
इस मौके पर डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा ने कहा कि मेरी चिकित्सकीय सेवा के 50 साल पर स्वर्ण जयन्ती वर्ष मनाया जा रहा है।हम लोग दूर दराज ग्रामीण एवं गरीब बस्तियों में जाकर निरंतर सेवा करेंगे।
इस अवसर पर सीवान के प्रख्यात होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ अविनाश चंद्र ने बताया कि सेवा का दुसरा नाम ही है डॉ. यतीन्द्र बाबू, हम लोग सर के साथ हमेशा मानवीय सेवा के लिए तत्पर व तैयार रहते हैं।क्योंकि हमारा विचार ही है “मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है” इसी भाव से हम लोग जनता जनार्दन की सेवा में हमेशा लगे रहते हैं। सीवान जिला के प्रसिद्ध वरिष्ठ डॉ० यतीन्द्र नाथ सिन्हा होम्योपैथी के भीष्म पितामह हैं वह क्रांतिकारी,विनम्र सभ्य सरल सुलभ सामाजिक समानता के प्रति मूर्ति है। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया बिहार शाखा एवं सिवान शाखा को देश एवं प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान बनाए हम लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं इनकी सानिध्य में फल और फूल रहे हैं।डॉ अविनाश चंद्र ने बताया कि सेवा ही मेरा धर्म है।
कृष्णमोहनउषाफाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण किया जाता है। आप सब से हम विनम्र आग्रह करते हैं आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और इसका अवश्य ही लाभ ले।
इस सभा का कुशल मंच संचालन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इन्हीं के वजह से यह कार्यक्रम के सफल आयोजन सम्भव हुआ।
इस शिविर में डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा डॉ अविनाश चंद्र डॉ प्रवीण कुमार,डॉ अनिल कुमार सिन्हा डॉ संगीता सिंह एवं स्वतंत्रता सेनानी और ग्रामीण सम्मानित समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों ने बहुमूल्य सहयोग दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिवान

LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Continue Reading

Sports

21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप

Published

on

लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।

सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

Continue Reading

देश

पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,हजारों मरीजों के स्वास्थ्य जाँच कर दी गईं दवाएं

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- महुआरी पंचायत की मुखिया श्रीमती आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा के सौजन्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय,महुआरी के परिसर में मंगलवार को पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा शिविर में आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क परामर्श एवं मुफ्त में दवाएं दी गईं।आयोजन का शुभारंभ बड़हरिया विधायक श्री इंद्रदेव सिंह पटेल मुखिया आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा एवं कैम्प में आये हुए चिकित्स्कों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जाँच करा कर मुफ्त में दवाएं ली।

Continue Reading

Trending