Sports
विद्या भारती के तत्वावधान में 34 वां क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क, सिवान-; विद्या भारती बिहार क्षेत्र के तत्वावधान में शुक्रवार को उत्तर बिहार प्रांत के सिवान माधव नगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के परिसर में 34 वां क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। जो 21 जुलाई से 22 जुलाई तक चला।विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र स्तरीय इस ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में झारखंड, उत्तर बिहार प्रांत व दक्षिण बिहार प्रांत से दर्जनों विद्या भारती विद्यालय की टीमों के भैया बहनें भाग ले रही हैं।
34 वां क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर विद्या भारती उत्तर बिहार के माननीय प्रदेश सचिव श्री मुकेश नंदन, क्षेत्रीय सह खेलकूद प्रमुख श्री कृष्ण कुमार प्रसाद ,सिवान विभाग निरीक्षक श्री राजेश कुमार रंजन, महावीरी बालिका विद्या मंदिर, माधव नगर के विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ल, महावीरी विद्यालय विजयहाता के सचिव ओमप्रकाश दूबे, महावीरी विद्यालय बरहन गोपाल के सचिव डॉ सूर्य ज्योति वर्मा, महावीरी विद्यालय, महावीरपूरम के सचिव कौशलेन्द्र प्रताप सहित सिवान विभाग के विभिन्न विद्या भारती विद्यालयों के प्रबंधकारणी समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य बन्धु भगिनी, आचार्य बन्धु भगिनी सहित सैकड़ों की संख्या भैया बहनों की उपस्थिति रही।

Sports
सिवान में “स्मैश पॉइंट बैडमिंटन एकेडमी” का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एवं विधायक कर्णजीत सिंह ने किया शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; सिवान नगर के ललन कॉम्प्लेक्स में में श्री साधु परिवार द्वारा संचालित “स्मैश पॉइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम विवेक मैत्रेय एवं दरौंदा से भाजपा विधयाक श्री कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित सिवान के दर्जनों गणमान्य ने शामिल होकर इस नए प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि, “यह बैडमिंटन एकेडमी निश्चित रूप से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी”।
साधु परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री रमेश सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर डीएम श्री विवेक रंजन मैत्रेय का भव्य स्वागत किया।
Sports
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर,छपरा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लोकतंत्र न्यूज़,सारण ;- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,दर्शन नगर ,छपरा के प्रांगण में आज सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करना और श्रीमद् भागवत गीता में वर्णित नारी की सप्तशक्तियों को जागृत कर समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा सिंह (अध्यक्ष,प्राइवेट विद्यालय असोसिएशन) ,कार्यक्रम अध्यक्षा डॉक्टर प्रोफेसर सुधा बाला (जयप्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा हिंदी विभागाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर निधि (राजेंद्र कॉलेज, प्राध्यापक ),सिम्मी कुमारी (प्रधानाचार्य, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ,सिवान ),आशा रंजन (विभाग संयोजिका , सप्तशक्ति संगम ) ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजिका आचार्या गीतांजलि कुमारी एवं संगीता कुमारी के नेतृत्व में आचार्या नीलू कुमारी ने अतिथियों का स्वागत और परिचय करवाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए सिमी जी ( प्रधानाचार्य,बालिका सरस्वती विद्या मंदिर, सिवान) ने कहा कि भारतीय नारी देवी की प्रतिमूर्ति होती है।जो समय-समय पर दुर्गा, काली और चंडी का रूप धारण कर समाज का कल्याण करती है।

आशा रंजन (विभाग संयोजिका ) ने अपने उद्वोधन में कहा कि अपने स्व को जाने और अपने परिवार,कुटुंब को भारतीय संस्कार को भरते हुए अपने पर्यावरण को बचाने का कार्य करें।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ निधि ने नारी के सात गुणों – कीर्ति, श्री, वाक् ,स्मृति ,मेधा, धृति और क्षमा आदि पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की इन शक्तियों को आत्मसात कर महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने महिलाओं को अपने आंतरिक शक्तियों को पहचानने और समाज निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया कि एक शिक्षित और सशक्त नारी ही उन्नत समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम अध्यक्षता सुधा बाला ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में माता का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार प्रथम पाठशाला है और मां प्रथम गुरु है। हमें अपने आंतरिक शक्तियों की पहचान कर उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए आचार्या संगीता कुमारी ने सप्तशती संगम मातृशक्ति के उस ऊर्जा का प्रतीक बताई जो समाज ,संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र को सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि समाज की चेतना और राष्ट्र की शक्ति है। आचार्या दर्शना सिंह एवं रंजीत रंजन ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित की जिसका उद्देश्य धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्नोत्तरी में मातृशक्ति से धर्म और संस्कृति से जुड़े कई सवाल पूछे गए । सही उत्तर देने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या स्वाति सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के राजेश्वर प्रसाद यादव (उपाध्यक्ष),सुरेश प्रसाद सिंह ( सचिव ), पूर्णेंदु रंजन, डॉक्टर ओंकार नाथ, मनोज कुमार श्रीवास्तव,सुरभि दत्त , राहुल कुमार मेहता (सदस्य) एवं कुमार विजय रंजन (प्रधानाचार्य, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजय हाता, सिवान),कमलेश कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर,सिवान) सहित सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।


Sports
आईएमए के सचिव डॉक्टर शरद चौधरी ने बिहार राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन
लोकतंत्र न्यूज़,सिवान ;- आईएमए के सचिव डॉक्टर शरद चौधरी ने बिहार राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।यह शिविर सोमवार 10 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिवान जिला आई एम ए के सचिव डॉक्टर शरद चौधरी जी के द्वारा गेंद को किक मार कर एवं भूमि का पूजन कर किया गया।इस अवसर पर बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के 37 खिलाड़ीयों के साथ साथ बिहार राज्य महिला फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश ,आर एल बी एस ए फाउंडेशन के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार सिंह, इंचार्ज सलमा खातून,एन आई एस कोच रंजीत लकड़ा, खुशबू कुमारी, विवेक कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
-
Politics1 week agoनारी शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
-
देश2 days agoसेवा भावना,निर्भीकता और सामाजिकता के प्रतीक डॉक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
-
Politics23 hours agoनारी शक्ति के खिलाफ साजिश पर विधायक छोटी कुमारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस,विपक्ष पर साधा निशाना
-
Uncategorized1 week agoबाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रामजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
-
देश4 days agoपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का हुआ भव्य आयोजन
