Connect with us

देश

बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जेहादियों का पुतला,कन्हैया लाल के हत्यारों को शीघ्र फांसी की मांग

Published

on

सीवान : उदयपुर में इस्लामिक जेहादियों के द्वारा एक हिन्दू युवा कन्हैयालाल निर्मम हत्या किए जाने के खिलाफ में गुरुवार को सीवान के जेपी चौंक पर बजरंग दल सीवान इकाई द्वारा जिला संयोजक रंजन कुमार के नेतृत्व में इस्लामिक जेहादियों का पुतला दहन किया गया।इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बजरंग दल के बिहार क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि इस्लामिक जेहादियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत उदयपुर की इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। यह घटना केवल एक हत्या नहीं बल्कि हिन्दू संस्कृति और राष्ट्र के खिलाफ इस्लामिक जेहादियों के द्वारा युद्ध की घोषणा है।क्षेत्र संयोजक ने कहा कि विश्व भर के इस्लामिक जेहादी पीएफआई के नेतृत्व में भारत में इस प्रकार के जघन्य आतंकी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहां कि पीएफआई भारत के विभिन्न हिस्सों में अपना पांव पसारता जा रहा है और जगह जगह जिहादी आतंकवादियों के द्वारा हिंदुओं को टारगेट कर एवं हिंदू संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है । इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें, यहीं तो आने वाले समय देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो जाएंगे।क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहां कि बजरंग दल यह मांग करता है कि कन्हैया कुमार के हत्यारों को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर अभिलंब फांसी दी जाए एवं उनके परिवार की सुरक्षा प्रदान की जाए । साथ ही साथ पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, साथ ही देश के अंदर जितने हिंदूवादी संगठन है उनके सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाए नहीं तो देश के अंदर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्राम स्तर पर आंदोलन करेगा।

इस मौके पर रितेश कुमार सिंह जिला सह संयोजक ,धनंजय कुमार विश्व हिंदू परिषद जिला कोषाध्यक्ष बबलू सरैया विकास शाह रॉकी कुमार गिरीश कुमार सिंह अभिमन्यु कुमार गुप्ता सनी कुमार विक्की गुप्ता मुकेश कुमार बंटी अजीत कुमार अर्जुन गुप्ता पंकज कुमार विक्की कुमार गोरेकोठी सह संयोजक सरोज कुमार दरौली प्रखंड मंत्री सुधाकर पांडे विनय कुमार अमरेंद्र कुमार बड़हरिया प्रखंड सह संयोजक अजय कुमार सिंह गुड्डू शाह आशीष कुमार मिथिलेश कुमार सौरभ कुमार धनु कुमार आशुतोष कुमार दरौली सहसंयोजक संजीव कुमार रितिक सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”

कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending