Connect with us

उत्तर प्रदेश

बदलापुर पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published

on


सचिन कुमार पर्वत- (जौनपुर)- शनिवार 18.06.2022 को बदलापुर चौराहे पर अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में अज्ञात अराजक लोगों द्वारा बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने की नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे व प्रदर्शनकारियों द्वारा श्रीमान राज्य सूचना आयुक्त महोदय के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला कर दिया गया जिससे उक्त सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया स्कोर्ट प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, उपद्रवियो को तितर वितर करने के उद्देश्य से हल्का बल प्रयोग किया गया जिससे आक्रोशित होकर भीड द्वारा पथराव करते हुए पीछे भागकर रोडबेज बस को रोककर यात्रियो को मारपीट कर उतार दिया गया तथा बस कन्डक्टर से किराये का रूपया छीन कर रोडबेज बस संख्या UP 65 HT1738 को आग लगा दिया गया था, जिससे जनता मे अफरा तफरी मे मच गयी थी, दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग रहे थे। उपरोक्त के संबंध मे थाना स्थानीय पर 1.मु0अ0सं0 145/22 धारा 147/148/336/341/307/435/395/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 2. मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147/148/149/34/307/323/333/336/353/435/427/341/325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 3. मु0अ0सं0 147/22 धारा 147/148/149/323/325/333/336/353/427/307/ भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया था। श्री अजय कुमार साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अराजक अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्वेक्षण में आज दिनांक 19.06.22 को पुनः मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तों के थाना क्षेत्र बक्शा में धरना प्रदर्शन करने जाते समय रामजानकी तिराहे से समय करीब 7.50 बजे सुबह प्र0नि0 बदलापुर मय हमराह कर्मचारीगणों द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से रोडवेज परिचालक से किराये के लूटे गये 4000 रुपयो मे से 2790 रुपयों की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के अंतर्गत रविवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.विवेक उर्फ धीरज उपाध्याय पुत्र छोटे लाल उपाध्याय नि0 मिसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष, 2.आदर्श सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह नि0 तेलीयानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष।
3.अंकित यादव पुत्र लाल प्रताप यादव नि0 रौजा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष
4.राकेश पाल पुत्र जगरनाथ पाल नि0 नरायनपुर थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष।
5.सुजीत यादव पुत्र मोहन लाल यादव नि0 विठुआ कलां थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
6.कुलदीप यादव पुत्र रामजुलन यादव नि0 सराय अहमद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष ।
7.सौरभ यादव पुत्र अमर बहादूर यादव नि0 गोदांलपुर थाना महाराजगंज जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
8.रोहित यादव पुत्र महंत यादव नि0 तोकलपुर सूरापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
9.राकेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव नि0 विठुआ खुर्द थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष।
10.फौजदार यादव पुत्र राममूरत यादव नि0 विठुआ कला थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष ।
11.अखिलेश यादव पुत्र बलिराम यादव नि0 विठुआकला चौरही थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
12.केशव यादव (बीडीसी) पुत्र दूधनाथ यादव नि0 सिगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष।
13.बाल अपचारी राघव तिवारी पुत्र विजय बहादूर तिवारी नि0 मयारी थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष।
14.बाल अपचारी रोहित यादव पुत्र अरुण यादव नि0 गोंदालपुर थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-145/22 धारा-147, 148, 336, 341, 307, 435, 395, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147, 148, 149, 34, 307, 323, 333, 336, 353, 435, 427, 341, 325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-147/22 धारा-147, 148, 149, 323, 325, 333, 336, 353, 427, 307 भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 हरिनारायण पटेल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 यासीन खान, हे0का0 सुजीत पाण्डेय, का0 विपिन यादव, का0 समलेश यादव, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अजीत यादव, का0योगेश कुमार, का0 कुलदीप गिरि, का0 जितेन्द्र कुमार यादव, का0जाकिर हुसैन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ; अजीत भारती

Published

on

राम मंदिर धर्म ध्वजा मंदिर जब टूटते हैं, तो केवल शिलाएँ, ध्वजा या प्रतिमाएँ खंडित नहीं होती, तोड़ने वालों का लक्ष्य मंदिरों में बसी सनातन आत्मा का भंजन होता है। उनकी सोच उस पवित्र देवालय को अदृश्य करने मात्र की नहीं होती, वरन एक-एक टूटता मंदिर, एक-एक जलता गाँव, एक-एक धर्मविमुख होता व्यक्ति उसी सोच के विस्तार को अवलम्ब देती सीढ़ियाँ होती हैं कि यदि आक्रांता लगा रहे, तो एक दिन सनातन के धरातली अर्थ का आध्यात्मिक लोप भी हो जाएगा। एक पुस्तक वालों ने हमारे पुस्तकालयों को जला कर यह सोचा कि हमारी सभ्यता या तो वो मिटा देंगे, या उनकी आने वाली पीढ़ियाँ। परंतु ऐसा हो नहीं पाया। हड्डियों में धँसे छर्रे हों या खोपड़ी में लगी सात-सात गोलियाँ, वो खंडित शिलाएँ, प्रतिमाओं के नोंचे टुकड़े, वायु में जलते पताकाओं के उड़ते धागे, अपने समय की प्रतीक्षा करते रहे कि कालचक्र घूमेगा और धर्मचक्र पुनर्स्थापित होगा। राम मंदिर के शिखर पर शोभायमान भगवा ध्वज एक मंदिर मात्र की पूर्णता नहीं बल्कि लाखों हिन्दुओं की टूटती साँसों, बिखरते विमर्श और धुँधली होती जाती आशा की राह पर खड़ा वह स्तंभ है, जो आज हमारा सामूहिक अवलम्ब बन चुका है। यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि हिन्दू था, हिन्दू है, और हिन्दू, ब्रह्मांडों की उत्पत्तियों और विनाशों के बाद हर बार पुनः आ जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि राम मंदिर के महत्व का अनुभव हमें वर्तमान में नहीं हो पाएगा क्योंकि हमें यह ‘एक और मंदिर परिसर’ की तरह बताया जाएगा।

(लेखक प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

पीएमडीके, एलिम्को कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजनातर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण किया गया

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,गोरखपुर (उत्तर प्रदेश );- समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) गोरखपुर, (राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के प्रशासनिक नियन्त्रणाधीन),दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 75+ सामाजिक अधिकारिता शिविर के माध्यम से बुधवार 17 सितंबर 2025 को सीआरसी गोरखपुर परिसर में पीएमडीके, एलिम्को कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार डॉ. वीरेंद्र कुमार के द्वारा वर्चुअली किया गया।इस अवसर पर गोरखपुर से राज्य सभा सांसद श्रीमती संगीता यादव उपस्थित रहीं।

Continue Reading

Tech

मंडल कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवंअनुसूचित जनजाति  के साथ अनौपचारिक वार्ता  बैठक सम्पन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,वाराणसी;-   मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  एस.सी.एस.टी.  एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक वार्ता आज 25 जुलाई,2025 शुक्रवार  को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष,वाराणसी में आयोजित हुई। बैठक में अपर मंडल प्रबंधक(आपरेशन) श्री राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी,  वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W)श्री अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर्यन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन)श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार  सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक श्री एन.एन. पाण्डेय,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव, सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति  अध्यक्ष श्री थादेयुस डूँग डूँग एवं मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार   सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य उपस्थित थे ।

बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने एस.सी.एस.टी.  एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया की वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी एस.सी.एस.टी.कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है । यदि किसी विभाग विशेष में वरीयता,पदोन्नति अथवा चयन की प्रक्रिया में कोई अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल उसको संज्ञान में आते ही त्रुटि सुधार किया जाता है । रेल संचलन में एस सी एस टी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कर्मचारियों के कल्याण के साथ ही कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की।  कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को उसी दिन समापक भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति, अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके पूर्व, मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी एस सी एस टी  कर्मचारी के परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने एस.सी.एस.टी.  एसोसिएशन की बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया ।

एस.सी.एस.टी.  एसोसिएशन के मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार के संबोधन भाषण के पश्चात एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री थादेयुस डूँग डूँग ने बैठक के एजेंट पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें 21 मदो के साथ-साथ अन्य लगभग 10 अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों ने लगभग 15 मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार द्वारा संबंधित मुद्दों पर अपना पक्ष भी रखा गया ।अनौपचारिक बैठक में बनारस मंडल कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार अपर मंत्री विनीत कुमार भारती मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती एवं मंडल पदाधिकारी संजीत कुमार अन्नू रानी राव जिऊत भारती , छपरा शाखा के अध्यक्ष मदन दास शाखा मंत्री सनोज पासवान , प्रयागराज रामबाग के शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार साह, थावे शाखा के अध्यक्ष दिलीप राम , मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष राजकिशोर भारती ,आउटडोर शाखा के शाखा अध्यक्ष संजय रजक डीजल लॉबी शाखा के अध्यक्ष अनमोल कुमार, बनारस शाखा के मंत्री पी‌ डी भगत, गोरखपुर ईस्ट के शाखा मंत्री इंद्रजीत, भटनी शाखा मंत्री जयप्रकाश नारायण एवं  एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे अनौपचारिक वार्ता में सभी मदों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक चर्चा हुई ।

Continue Reading

Trending