Connect with us

Sports

क्रीड़ा भारती के जिला सम्मेलन में संजय पाठक व प्रेम माथुर को मिला खेलगुरू सम्मान

Published

on

सीवान : खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी संस्था क्रीड़ा भारती का पहला जिला सम्मेलन रविवार को सीवान कोर्ट परिसर के जिला अधिवक्ता संघ सभागार में रत्नेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई है।सम्मेलन का उद्घाटन खेल के आराध्य देव श्री हनुमान जी, मेजर ध्यानचंद और भारत माता के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।सम्मेलन में स्वागत भाषण राजीव रंजन राजू ने किया , वहीं कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह परमार ने किया। इस मौके पर संघ के विभाग कार्यवाह प्रभात रंजन, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा आदि मौजूद थे।क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी व उत्तर बिहार प्रांत के मंत्री अमित ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में निस्वार्थ भाव से जिले में दबे, कुचले, शोषित, वंचित बच्चियों को खेल के लिए प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भेजने वाले रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक को खेलगुरू सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी तरह से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रेम माथुर को भी खेल गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में संबोधन करते हुए संजय तिवारी ने कहा कि क्रीड़ा भारती का लक्ष्य खेल के जरिए युवाओं को जोड़कर उनके शारीरिक विकास के साथ राष्ट्रवाद की भावना भरना और राष्ट्रपति की मजबूती का आधार बनाना है। उन्होंने कहा कि खेलकूद ही एकमात्र ऐसा जरिया है जो सभी सीमाओं को पार कर लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को संबल देने और राष्ट्र को विश्व शिखर पर ले जाने में कीड़ा भारती की भूमिका सबसे बड़ी हो इसी लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक डॉ विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए जो अपना वक्त देने वाले लोग हैं वे देवता से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा ही किसी भी राष्ट्र के आधार होते हैं और क्रीड़ा भारती खेलकूद के जरिए उनके सशक्तिकरण के लिए जो काम कर रहा है उसकी सराहना के लिए शब्द छोटे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को विशेषकर महिलाओं को खेलकूद के क्षेत्र में सशक्त बनाना हमारे समाज और राष्ट्र को तो मजबूत बनाएगा ही साथ ही वैश्विक मंच पर राष्ट्र की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।

क्रीड़ा भारती सीवान की नई कार्यकारिणी घोषित

प्रथम जिला सम्मेलन में क्रीड़ा भारती सीवान की नई कार्यकारिणी घोषित किया गया।

अध्यक्ष – मधुसूदन पंडित
उपाध्यक्ष 1 – पंकज कुमार सिंह
2- संजय कुमार
मंत्री : इंदल कुमार सिंह
सह मंत्री 1- हिन्दूवेंन्द्र उपाध्याय
2- शिवम कुमार सिंह
3 प्रेम बाबू माथुर
कोषाध्यक्ष : रितेश कुमार सिंह

कार्यकारिणी सदस्य
सुबोध कुमार सिंह
राजीव कुमार सिंह
मृत्युंजय कुमार
मनोज कुमार सिंह
कमल किशोर सिंह

राहुल कुमार
ओमप्रकाश सिंह
जगदीश प्रसाद
गुलाम मोहम्मद रसीद
जावेद अहमद
अनमोल कुमार
मोनू कुमार सिंह
अखिलेश श्रीवास्तव

फैटी लिवर पर जागरूक करते डॉ आशुतोष दिनेन्द्र
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

सिवान ;- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिवान इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम, सिवान से किया गया,जबकि इसका समापन वी.एम.एच.ई. विद्यालय के पास हुआ। इस आयोजन में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। विगत 78 वर्षों से परिषद छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य करती आ रही है।राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैराथन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक सार्थक प्रयास है।अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित होगा तो देश का भविष्य और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सोनू फिजिकल अकादमी के संस्थापक सोनू कुमार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम में अभाविप के वेद प्रकाश चौहान, गोलू दुबे, हर्ष राज, अंशु कुमारी, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, अमन कुमार, आर्यन उपाध्याय सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी युवाओं को ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Continue Reading

Sports

सिवान में अनंत एंटरप्राइजेज’ का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक व्यास सिंह ने किया शुभारंभ

Published

on

मोमेंटो,ट्रॉफी, अवार्ड,ग्लास शील्ड, लेजर एनग्रेविंग एवं सम्मान सामग्री की आधुनिक सुविधा अब एक ही स्थान पर उपलब्ध

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- शहर के बबुनिया मोड़ स्थित ललन कॉम्प्लेक्स में अनंत एंटरप्राइजेज (होलसेल एवं रिटेल) का रविवार को भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि दरौंदा विधायक श्री कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक श्री कर्णजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं आधुनिक सेवाओं की उपलब्धता से ग्राहकों को सुविधा मिलेगी तथा ऐसे नए प्रतिष्ठान क्षेत्र के व्यापार और रोजगार को भी नई गति प्रदान करेंगे।उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।अनंत एंटरप्राइजेज के संचालक इंदल कुमार सिंह ने आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठान में कस्टमाइज्ड मोमेंटो, लकड़ी की ट्रॉफियां, एक्रेलिक अवार्ड्स, ग्लास शील्ड्स, लेजर एनग्रेविंग, मेडल तथा अंगवस्त्र सहित सम्मान एवं पुरस्कार से संबंधित विभिन्न उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।इस अवसर पर महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर,महावीरपुरम सिवान के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् के सदस्य प्रो. अभिमन्यु सिंह,सिवान रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह,भारत विकास परिषद्दे शरत्न शाखा,सिवान के अध्यक्ष श्री रोहित सिंह, क्रीड़ा भारती,सिवान के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,बिहार भाजपा के मंत्री मुकेश कुमार बंटी, सिवान भाजपा के महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा,समाजसेवी रत्नेश प्रसाद सिंह,भारत विकास परिषद् के सचिव श्रवण सिंह,कोषाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव,विद्या भारती, बिहार के प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार,क्रीड़ा भारती के डॉ. सुधीर कुमार सिंह, शिक्षक सुबोध कुमार सिंह,शिक्षक ब्रजेश कुमार,महावीरी विद्यालय के आचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के विभाग संयोजक प्रो. अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक इंदल कुमार सिंह को शुभकामनाएँ दीं।

Continue Reading

Sports

सिवान योग संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,करें योग रहें निरोग ; डॉ आशुतोष दिनेन्द्र

Published

on


सिवान ; सिवान योग संघ के तत्वावधान में रविवार को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
शहर के बिंदुसार बुजुर्ग स्थित दिनेन्द्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित योग सभा एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम में सिवान योग संघ के संयुक्त सचिव योगाचार्य डॉ सुनील कुमार के द्वारा योग के विभिन्न आयामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया।इस अवसर पर सिवान योग संघ के उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष दिनेन्द्र ने योग कर निरोग रहने की अपील करते हुए कहा कि हम योग करके दवा मुक्त स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।इस अवसर पर योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत,भारत भूषण पाण्डेय,राजीव कुमार चौबे,संजय कुमार,अजय शाह अनुराग दूबे,राजू यादव सहित दर्जनों योग एवं मार्शल आर्ट से संबंधित दर्जनों खिलाड़ी शामिल रहे।

Continue Reading

Trending