बंगाल
महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में विभिन्न हस्तियों को किया गया सम्मानित
योगीराज आर्यन गिरि,पटना-; प्रेम रंगालय मंच,सोनी कला केंद्र द्वारा बुधवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह 2021 दीपक सोनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिहार के सभी क्षेत्र की महिलाओं जिनमें कई पद्मश्री से सम्मानित हैं,सहित उत्कृष्ट राष्ट्र भक्तों एवं कलाकरो,समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न राजेंद्र प्रसाद जी के प्रपौत्र मनीष सिन्हा एवं बिहार संवेदक संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिंह,युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि,बीजेपी नेत्री नीलमा सिंह, बीजेपी पूर्व मंत्री प्रेम बाबू, एवं डॉ जूली सिन्हा सहित समाजसेवी चंद्र गुप्ता, निधि कुमारी एवं कई पदम श्री सम्मानित अतिथि गण एवं सैकड़ों कलाकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।
स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है।
देश
स्मृतिशेष अभियंता शंकर चौधरी जी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान ख्यालीराम जी शामिल हुए
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,गोपालगंज ; – गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के घोसिया गाँव में स्थित तेतरी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित शंकर नेत्रालय में शुक्रवार को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर,विजय हाता सिवान के प्रबंधकारिणी समिति के माननीयन अध्यक्ष एवं प्रांतीय अधिकारी डॉ शरद चौधरी जी के पिता जी स्मृतिशेष स्वर्गीय शंकर चौधरी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विद्या भारती उत्तर -पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी शामिल हुए।उन्होंने स्मृतिशेष स्व. शंकर चौधरी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं दीप प्रज्जवलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।वहीं ट्रस्ट के सचिव डॉ शरद चौधरी द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं बीजेपी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी,ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रामाजी चौधरी,सचिव डॉ.शरद चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्रा,डॉ संगीता चौधरी,डॉ अलका सोनी चौधरी,डॉ मधुरेश, सजल कुमार, डॉ राजन कल्याण सिंह,डॉ शशि भूषण सिन्हा,डॉ एम ए अकबर,डॉ शिमईला हैदर,डॉ विनय कुमार सिंह ,डॉ अभिषेक कुमार यादव,पूनम यादव,सुशीला देवी एवं मुखिया मुन्ना सिंह ने भी सामूहिक रूप से स्मृति शेष स्व. शंकर चौधरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तदोपरान्त सभी अतिथियों का सचिव डॉ शरद चौधरी ने सम्मान किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय श्रीमान ख्यालीराम जी ने महाभारत के प्रसंग के माध्यम से पूर्वजों के स्मरण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा अस्तित्व पितृ-पुरखों की देन है,इसलिए उनके योगदान को याद रखना अत्यावश्यक है।डॉ शरद चौधरी जी द्वारा शिक्षा,खेल एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि,“ चाहे व्यक्ति कहीं भी रहे, गांव, भाषा-संस्कृति और समाज से जुड़ाव बनाए रखना ही सच्चा विकास है।पूर्वजों के स्मरण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि हमारा शरीर और अस्तित्व हमारे पितृ-पुरखों की देन है, इसलिए उन्हें याद रखना और समाज में उनके योगदान को जीवित बनाए रखना आवश्यक है.ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों और महापुरुषों के कार्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है.उन्होंने डॉ शरद चौधरी का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान यह सिखाता है कि व्यक्ति चाहे जितना आगे बढ़ जाए, उसे अपने गांव और समाज को नहीं भूलना चाहिए। बाहर रहकर भी बिहार और गांव की चिंता करना,अपनी भाषा-संस्कृति से जुड़े रहना और सेवा भाव रखना ही सच्चा विकास है. उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने और सामूहिक प्रयास से समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया.शिविर में सीवान से आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता चौधरी,डॉ अलका सोनी चौधरी ने शिविर में आयीं माताएं व बहनों में हो रही अनेक प्रकार के गुप्त रोग एवं बांझपन की समस्या का निदान एवं उसका उपचार बताया।बहनें पुनः गर्भधारण कर सके.इसकी संपूर्ण जानकारी दी साथ ही मुफ्त में दवाएं भी दी गयी.वहीं नेत्र सर्जन डॉ शरद चौधरी एवं डॉक्टर शिमाईला हैदर ने मोतियाबिंद एवं नेत्र रोग के मरीजों का शिविर में उपचार किया गया.ऑपरेशन के बाद निःशुल्क दवा एवं चश्मा दिया गया।शिविर में करीब दो सौ तीस लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया.सिवान के प्रसिद्ध वरिष्ठ नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामाजी चौधरी एवं डॉ विशाल चौधरी ने हड्डी से संबंधित बीमारियों के मरीजों को देखा एवं दो दिव्यांग मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया।मरीजों का शुगर जांच एवं दवा के साथ ऑपरेशन कर के लेंस लगाया गया.इस अवसर पर वैभव कुमार,दिलीप कुमार,रूबी कुमारी,शंभू प्रसाद एवं मुंशी कुमार यादव व्यवस्था में जुड़े रहे.कार्यक्रम का संचालन जादूगर श्री विजय जी ने किया।

Politics
प्रधान मंत्री की माँ को गाली देने के विरोध में एनडीए के आह्वान पर पूरी तरह से बंद रहा सिवान
“राहुल गाँधी के कुकृत्य से आहत है पुरा देश ” – कर्णजीत सिंह
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद के कड़ी में गुरुवार को सिवान के एनडीए नेताओं के द्वारा बंद कराया गया जिसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल नेकिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी जदयू जिला अध्यक्ष चंद्र केतु सिंह लोचपा के जिला अध्यक्ष महादेव पासवान हम पार्टी के अभय प्रताप सिंह एवं रिजवान अहमद ने सुबह 6:00 बजे से शहर के जेपी चौक बबूनिया मोर स्टेशन रोड सहित चप्पा-चप्पा को जाम कर दिया सिवान के दुकानदारों ने और आम जनमानस ने बंद का समर्थन किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो कि देश के प्रधानमंत्री हैं किसी दल के नेता नहीं है उनके माँ को गाली देना बिहार की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बेगुनिया मोड पर दरैंदा के माननीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह ने बबुनीय मोड़ पर बंद का नेतृत्व करते हुए कहा कि बंद पूरी तरह से सफल रहा सारे ब्यवसाई बिहार बंद के समर्थन मे है राहुल गांधी द्वारा किए गए कुकृत से आहत है जिससे सारे व्यवसाययों ने बद का समर्थन किया है।

सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ आमजन मानस की भावना जुड़ी हुई है। देश की जनता इसके लिए राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी को चाहिए कि देश के सामने आकर खुले मंच से पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जदयू जिला अध्यक्ष चंद्र केतु सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान है कांग्रेस की परंपरा रही है देश के महापुरुषों का अपमान करना लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान ने बताया कि कांग्रेस राजद शुरू से अराजकता की राजनीति करती है इन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं बांग्लादेशी वोटर के दम पर घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं जो एनडीए का सरकार कभी सफल नहीं होने देगा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि मोदी जी देश के सर्वमान्य नेता हैं उनको गाली देना उनके मरी हुई माता जी को गाली देना कांग्रेस के संस्कारों को दर्शाता है। भाजपा नेता सह नगर परिषद के पूर्व सभापति श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस और राजद ने जो कुकृत देश के प्रधानमंत्री जी के माँ को गाली देकर किया है यह एक महिला का अपमान उन्होंने किया है। बिहार की जनता आने वाले दिनों में चुनाव के समय वोट के चोट से इसका जवाब देगी और कांग्रेस और राजद को सबक सिखाने का काम करेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश के मंत्री नंद प्रसाद चौहान प्रो0 अभिमन्यु सिंह जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह भाजपा नेता धनंजय सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल मुर्तजा अली कैसर अशरफ अंसारी नागेंद्र सिंह जिला प्रवक्ता सुनील कुमार राजेश्वर चौहान राजेश श्रीवास्तव कुंदन कुमार सिंह अजय पासवान मुकेश कुमार बंटी सत्यम सिंह सोनू अनुरंजन मिश्रा पंकज किशोर सिंह देवेंद्र गुप्ता चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव सौरव कुशवाहा विकास कुमार शंभू सोनी महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता रूपल आनंद प्रेम पालन सिन्हा मीनाक्षी सिंह अर्चना सिंह शर्मिला देवी किरण गुप्ता मनीष सिंह निभा देवी उषा बैठा बेबी देवी सुभाष सिंह कुशवाहा नीतीश कुशवाहा अखिलेश श्रीवास्तव अभिषेक कुमार ललन लाल पासवान अजय कुमार दुबे राम पुकार चौहान चीकू जी महाराज शामिल रहे।
Politics
जाति के कॉलम में “गोस्वामी” लिखें : डॉ. पी.एस. दयाल यति
गिरि,पुरी,भारती,सरस्वती,वन,अरण्य,पर्वत,सागर,जत्ती,यति,भौमिक,देवनाथ,नाथ,योगी,जंगम,आश्रम,तीर्थ सभी गोस्वामी हैं।
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,पटना -: जाति आधारित जनगणना की प्रमुख बातें निम्न हैं – सबसे पहले मकानों की गिनती होगी। सभी मकानों को एक यूनिट नंबर दिया जाएगा।एक मकान में यदि दो परिवार रहते हैं तो उनका अलग-अलग नंबर होगा।एक अपार्टमेंट के सभी फ्लैट का अलग-अलग नंबर दिया जाएगा। जाति गणना फार्म पर परिवार के मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।राज्य के बाहर नौकरी करने गए परिवार के सदस्यों को भी जानकारी देनी होगी।जाति गणना में उपजाति की गिनती नहीं होगी।परिवारों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी जुटाई जाएगी। प्रखंड में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी जुटाई जाएगी,जैसे – रेललाइन,तालाब,विद्यालय,डिस्पेंसरी आदि।गणना कार्य में लगाए गए कर्मियों के पास आई कार्ड होगा,जिस पर बिहार जाति आधारित जनगणना – 2022 लिखा होगा।उक्त बातें गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी.एस. दयाल यति ने अपने संबोधन के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि बिहार में जातिगत जनगणना का पहला दौर 7 जनवरी,2023 से शुरू हुआ है।पहले चरण में आवासीय मकानों पर नंबर डाले जाएंगे।यह काम 15 दिन चलेगा।दूसरे चरण में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जाति की गिनती समेत 26 प्रकार की जानकारियां लोगों से ली जाएंगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यति ने जोर देते हुए कहा कि बिहार के कोने-कोने में गोस्वामी समाज के लोग गिरि,पुरी,भारती, सरस्वती,वन,अरण्य,पर्वत,सागर, जती,यति,भौमिक,देवनाथ,नाथ,योगी,जंगम,आश्रम,तीर्थ आदि सरनेम के साथ रहते हैं।जैसा कि सभी को मालूम है कि बिहार में 2013 से गोस्वामी समाज को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ मिल रहा है।बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पिछड़ा वर्ग की सूची में गोस्वामी, सन्यासी,अतीथ,अथित,गोसाई,जति/यति देखा जा सकता है।
उन्होंने गोस्वामी समाज से अपील किया है कि पहली बार बिहार में हो रहे जाति आधारित गणना में अपनी पूरी जानकारियां उपलब्ध करवाते समय ध्यान पूर्वक जाति वाले कॉलम में “गोस्वामी” ही दर्ज करवाएं।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी.एस. दयाल यति,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गिरि, बौद्धिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवध नरेश गिरि,राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी तुलसीदास गोस्वामी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुमार गिरि,प्रदेश महामंत्री नागेंद्र कुमार भारती एवं छात्र प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत गिरि सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।मंच समाज के सभी संगठनों से जुड़े लोगों से आह्वान करता है कि समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक करें।साथ ही मठ-मंदिरों से जुड़े संत-महंत गण से भी मंच आशा करता है कि समाज को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।



